आपदा में प्रदेश हित में कांग्रेस अहंकार की बजाय केंद्र सरकार के साथ सामंजस्य को दे प्राथमिकता: अनुराग ठाकुर

दिल्ली || 6 अगस्त 2024 || हिमाचल प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में भारी जल त्रासदी से प्रभावित इलाक़ों में जनजीवन जल्द पटरी पर आने की कामना करते हुए इसमें सर्वसहयोग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया है। ठाकुर ने कहा “ देवभूमि हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से हुई भारी जल त्रासदी अत्यंत पीड़ाजनक है। संकट का यह काल जल्द समाप्त हो इस दिशा में राज्य व केंद्र सरकार के साथ-साथ हम सबकी ज़िम्मेदारी है कि आपदा प्रभावितों को राहत पहुँचाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। मैं इस आपदा में हुए

Read more

स्वतन्त्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

बिलासपुर || 03 अगस्त, 2024 || स्वंतन्त्रता दिवस की तैयारियों को लेकर उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने शनिवार को बचत भवन में अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक की। स्वतन्त्रता दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उन्होने बताया कि स्वतन्त्रता दिवस कार्यक्रम रा.व.मा.पा. छात्र के खेल मैदान में आयोजित होगा। उन्होने बताया कि स्वतन्त्रता दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा सर्वप्रथम शहीद स्मारक चंगर में माल्यार्पण किया जाएगा। उसके उपरान्त मुख्य अतिथि ध्वाजारोहण और राष्ट्रगान, परेड का निरिक्षण, भव्य मार्च पास्ट सलामी तथा जिला वासियों को सम्बोधित करेगें। उन्होने बताया कि समारोह के दौरान देश भक्ति और स्थानीय संस्कृति से ओतप्रोत

Read more

ऊना में अद्वितीय भव्यता और नए जोश के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

ऊना || 03 अगस्त, 2024 || इस साल ऊना में स्वतंत्रता दिवस समारोह को अद्वितीय भव्यता और नए जोश के साथ मनाने की तैयारी जोरों पर हैं। जिला स्तरीय समारोह 15 अगस्त को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल ऊना के प्रांगण में आयोजित होगा, जिसमें परेड, झांकियां, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। उपायुक्त जतिन लाल ने आज संबंधित विभागों के साथ बैठक कर समारोह की तैयारियों का जायजा लिया और इसे सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि 15 अगस्त को मुख्यातिथि एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धासुमन अर्पित करने के

Read more

अवैध खनन पर जिला प्रशासन की जीरो टॉलरेंस की नीति

ऊना || 03 अगस्त, 2024 || ऊना जिला में अवैध खनन पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। उपायुक्त जतिन लाल ने इस मुहिम को और तेज करते हुए खुद शुक्रवार की देर रात खानपुर, फतेहपुर और घालूवाल में दबिश दी। रात 12 से 2 बजे तक चली इस सख्त कार्रवाई में उन्होंने खानपुर में पकड़े गए अवैध खनन भंडारण के दो मामलों में एफआईआर के निर्देश दिए। इस दौरान डीसी ने वाहनों की चेकिंग भी की। उनके साथ एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, पुलिस उप निरीक्षक मैहतपुर सौरभ ठाकुर और

Read more

हमीरपुर में कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

हमीरपुर || 03 अगस्त 2024 || 78वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां आरंभ कर दी हैं। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने शनिवार को विभिन्न विभागों और स्थानीय नगर परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक करके जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस समय ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान का कार्य चला हुआ है। इसलिए, जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह अणु के सिंथेटिक ट्रैक के मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता एवं सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल

Read more

07 अगस्त को राजकीय महाविधालय चौड़ा मैदान में होगा रोजगार मेले का आयोजन

शिमला || 03 अगस्त, 2024 || क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला सीमा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 07 अगस्त, 2024 को राजीव गाँधी राजकीय महाविधालय चौड़ा मैदान शिमला में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र की लगभग 30 कंपनियां भाग ले रही है। इन कंपनियों द्वारा लगभग 2454 पद भरे जाने प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि इच्छुक आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। यदि किसी भी व्यक्ति का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है तो वह अपना नाम eemis.hp.nic.in पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकृत कर सकते है। इच्छुक उम्मीदवार अपने

Read more

उपभोक्ता हर माह के अंतिम सप्ताह के पहले उचित मूल्य की दुकानों से राशन प्राप्त करें- व्रिजेन्द्र सिंह पठानिया

बिलासपुर || 03 अगस्त, 2024 || जिला नियन्त्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता मामले व्रिजेन्द्र सिंह पठानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि माह जुलाई, 2024 के अन्तिम 04 दिनों के दौरान सर्वर में तकनीकी खराबी हाने के कारण जिला में काफी उचित मूल्य की दुकानों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत विभिन्न आवश्यक वस्तुओं के वितरण का कार्य बाधित रहा है। उन्होने बताया कि इस सम्बन्ध में जिला के विकास खण्डों में कार्यरत निरीक्षकों से भी जानकारी प्राप्त हुई कि प्रत्येक उचित मूल्य की दूकानों में कुछ परिवार सर्वर की समस्या के कारण राशन लेने में असमर्थ रहे हैं।

Read more

जोल सप्पड़ में 180 श्रमिकों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच

हमीरपुर ||  03 अगस्त 2024 || जिला श्रम कल्याण अधिकारी कार्यालय ने शनिवार को जोल सप्पड़ में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज के नए परिसर के निर्माण स्थल पर श्रमिकों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने लगभग 180 श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच की। इस अवसर पर श्रम कल्याण अधिकारी रश्मि कुमारी ने श्रमिकों को हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रमिकों और उनके परिजनों के कल्याण

Read more

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने किया समेज घटनास्थल का निरीक्षण

शिमला || 03 अगस्त, 2024 ||  लोक निर्माण एंव शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को समेज घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभावित लोगों और पीड़ितों से भी मिले। घटना स्थल पर स्थानीय लोगों ने घटना के बारे में कैबिनेट मंत्री को बताया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि समेज गांव में दो वैली ब्रिज स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए शिमला से वैली ब्रिज का सामान मंगवा लिया गया है। कुछ ही दिनों में वैली ब्रिज सुचारू हो जाएंगे ताकि स्थानीय लोगों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि यहां पर अतिरिक्त मशीनरी की तैनाती

Read more

जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में छठी कक्षा में प्रवेश हेतु 16 सितंबर तक करें आवेदन

नाहन || 03 अगस्त, 2024 || स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार तिवारी ने जानकारी दी कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2025 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश लेने के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। उन्होंने बताया कि फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2024 रखी गई है। जो अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन करना चाहता है वह नवोदय विद्यालय समिति की वैबसाइट www.navodaya.gov.in  या विद्यालय की वैबसाइट https://navodaya.gov.in/nvs/nvs -school/SIRMOUR/en/home/  पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि आवेदक की जन्मतिथि 01 मई, 2013 से 31 मई, 2015 के बीच होनी चाहिए। इस परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल, 2025 को किया जाएगा।

Read more

हमीरपुर में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 21 को, 14 तक करें आवेदन

हमीरपुर || 03 अगस्त 2024 ||  क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 21 अगस्त को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय हमीरपुर में आयोजित की जाएगी। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अंकुश शर्मा ने बताया कि जिला हमीरपुर के संबंधित वाहन मालिक और अन्य आवेदक 14 अगस्त तक अपने आवेदन क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत कर दें, ताकि 21 अगस्त को होने वाली बैठक में इन पर विचार किया जा सके। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन और अधूरे आवेदनों को क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक में शामिल नहीं किया जाएगा। अंकुश शर्मा ने कहा कि बस परमिट व अन्य परमिटों

Read more

पर्यावरण को साफ और सुरक्षित बनाये रखने के लिए करें पौधारोपण – रोहित ठाकुर

शिमला || 03 अगस्त, 2024 || शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज एक दिवसीय प्रवास के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र जुब्बल नावर कोटखाई के प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने जुब्बल उपमंडल के अंतर्गत मांदल में हिमाचल प्रदेश वन विभाग द्वारा आयोजित खंड स्तरीय वन महोत्सव में शिरकत की जहाँ पर उन्होंने वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत देवदार के पौधे भी रोपे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर उन्हें पौधारोपण जैसे अत्यंत पुनीत एवं महत्वपूर्ण कार्य करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। उन्होने कहा कि जलवायु परिवर्तन के इस दौर में जहाँ हमारी पृथ्वी अपने इतिहास

Read more

रिपन अस्पताल में स्तनपान को लेकर महिलाओं को किया जागरूक

शिमला || 03 अगस्त, 2024 || विश्व स्तनपान सप्ताह हर वर्ष 1 से 7 अगस्त को पूरे विश्व में जागरूकता सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। इस उपलक्ष में आज रिपन अस्पताल के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र में स्तनपान के महत्व के बारे मे उपस्थित गर्भवती, धात्री एवं अन्य महिलाओं को जागरूक व प्रोत्साहित किया गया। साथ ही समस्त जिला में खंड स्तर पर भी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला, डॉ राकेश प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि माँ का दूध शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार ही

Read more

स्वां नदी में अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने कड़ा किया पहरा

ऊना || 03 अगस्त, 2024 || ऊना जिले में मैहतपुर तहसील के खानपुर और फतेहपुर क्षेत्रों में स्वां नदी में अवैध खनन की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने इन पर नकेल कसने के लिए पहरा कड़ा कर दिया है। दिन-रात की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त जतिन लाल ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त ने निगरानी को और कड़ा करने के लिए इन क्षेत्रों में रात्रि निगरानी के लिए भी अधिकारियों की तैनाती की है। उपायुक्त ने इसे लेकर आदेश जारी करते हुए बताया कि खानपुर गांव में सहायक खनन निरीक्षक बलराम रात्रि 10 बजे

Read more

समावेशी नीतियों के तहत निर्धन वर्गों को राहत प्रदान कर प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए प्रयासरत : जगत सिंह नेगी

रिकांग पिओ || 03 अगस्त, 2024 || राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के निचार उपमण्डल की ग्राम पंचायत मीरू का दौरा किया और विभिन्न जन-कल्याणकारी कार्यों का शिलान्यास किया। राजस्व मंत्री ने इस दौरान 02 करोड़ 98 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले रांगले पुल का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने चोलिंग गांव के लिए 01 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि से बनने वाली जल आपूर्ति योजना तथा ग्राम पंचायत मीरू के बचे हुए गांव के लिए 52 लाख 73 हजार रुपये की राशि से बनने

Read more

गानवी में जल्द स्थापित होंगे 2 लकड़ी के पुल – विक्रमादित्य सिंह

शिमला || 03 अगस्त, 2024 || लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज रामपुर क्षेत्र के गानवी में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि गानवी में भारी बारिश से लगभग 14 घरों, पैदल पुल और कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। विक्रमादित्य सिंह ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की तथा हर संभव सहायता मुहैया करने का आश्वासन दिया। लोक निर्माण विभाग ने वन विभाग को गानवी में 2 लकड़ी के पुल स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय लोगों को आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री

Read more

व्यासपीठ द्वारा बताई बातों का अनुसरण करें तो जीवन निश्चित रूप से बनेगा और बेहतर – रोहित ठाकुर

शिमला || 03 अगस्त, 2024 || शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल उपमंडल के शुराचली क्षेत्र के प्रवास के दौरान रोहटान स्थित देवता क्यालू के मंदिर प्रांगण में आयोजित शिव महापुराण कथा में हिस्सा लिया। शिक्षा मंत्री ने कथा व्यास श्री हरी जी महाराज के द्वारा सुनाई जा रही कथा का श्रवण किया। इस भव्य आयोजन के दौरान कथा पंडाल में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए रोहित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल और हिमालय का पूरा क्षेत्र शिव की स्थली रही है। साथ ही हिमाचल अपनी विशिष्ट देव संस्कृति के लिए भी

Read more

समेज में प्रभावितों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित – अनुपम कश्यप

शिमला || 03 अगस्त, 2024 || रामपुर के झाकड़ी क्षेत्र से सटे समेज गांव में बादल फटने से हुई भारी तबाही से प्रभावितों को सहायता सामग्री वितरित करने हेतु हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। हेल्प डेस्क दानकर्ताओं को लाभार्थियों और आवश्यक वस्तुओं की सूची मुहैया करवाएगा। यह जानकारी उपायुक्त अनुपम कश्यप ने दी। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि पीड़ितों और प्रभावितों की सहायता के लिए बहुत से एनजीओ और लोग आगे आ रहे है। लेकिन सहायता सामग्री की पुनरावृत्ति हो रही है। ऐसे में फैसला लिया गया है एसडीएम रामपुर के कार्यालय में स्थापित हेल्प डेस्क के माध्यम

Read more

डीसी, एसपी ने प्रभावितों के साथ जमीन पर बैठकर की समीक्षा

शिमला || 03 अगस्त, 2024 || समेज त्रासदी में सर्च ऑपरेशन के तीसरे दिन शनिवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने करीब ढाई घंटे तक स्थानीय लोगों के साथ जमीन पर बैठ कर ही समीक्षा बैठक की। स्थानीय लोगों द्वारा बैठने के लिए तिरपाल की व्यवस्था की गई थी। करीब दोपहर डेढ़ बजे उक्त समीक्षा बैठक आरंभ हुई और शाम चार बजे तक चली। इस समीक्षा बैठक में एक-एक प्रभावित से नुकसान का ब्यौरा लेकर रिपोर्ट तैयार की गई। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के आदेशों के बाद मिलने वाली सहायता राशि,

Read more

सर्च ऑपरेशन में लाइव डिटेक्टर डिवाइस समेत स्निफर डाॅग को बनाया सर्च ऑपरेशन का हिस्सा

शिमला || 03 अगस्त, 2024 || समेज त्रासदी में एनडीआरएफ टीम ने मलबे के नीचे दबे लापता लोगों को ढूंढने के लिए लाइव डिटेक्टर डिवाइस का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। शनिवार को प्रभावित क्षेत्र में लाइव डिटेक्टर डिवाइस की सहायता सर्च ऑपरेशन में ली गई, लेकिन इससे भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। इसके साथ ही स्निफर डाॅग भी सर्च ऑपरेशन का हिस्सा बनाए गए है ताकि सर्च ऑपरेशन की गुणवत्ता में और बढ़ावा हो सके। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि लाइव डिटेक्टर डिवाइस की सहायता से मलबे के नीचे सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है कि मलबे

Read more