छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर एबीवीपी का हल्ला बोल
शिमला || 08 अगस्त, 2024 || अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा आज विवि के ऐतिहासिक पिंक पैटल पर शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय ईकाई ने विशाल धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के माध्यम से विद्यार्थी परिषद ने प्रमुखता से NEP लागू करने की मांग को उठाया परिषद का कहना है की समस्त देश भर में नई शिक्षा नीति को लागू कर दिया गया है परंतु प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में अभी तक नई शिक्षा नीति को लागू नहीं किया गया जिसका परिषद विरोध करती है। साथ ही साथ इकाई उपाध्यक्ष हनी शर्मा ने
Read moreबांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो : तुषार डोगरा
शिमला || अगस्त 08, 2024 || एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के हिमाचल प्रांत के मंत्री अधिवक्ता तुषार डोगरा ने कहा कि पड़ोसी बांग्लादेश हिंसा और अराजकता से ग्रसित है। निर्वाचित प्रधानमंत्री के त्यागपत्र देने और देश छोड़ने के बाद अराजक तत्व हावी हो गए हैं और कानून व्यवस्था सर्वथा निष्प्रभावी हो चुकी है. इस अराजक स्थिति में वहाँ के अतिवादी जिहादी तत्वों ने हिंदू समाज का बड़े पैमाने पर उत्पीड़न शुरू कर दिया है। तुषार डोगरा ने कहा कि बांग्लादेश में पिछले कई दिनों से हिन्दू अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और घरों
Read more12 अगस्त से 14 अगस्त को परिचय सत्र का आयोजन
नाहन || 08 अगस्त, 2024 || डॉ यशवंतसिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में प्रथम वर्ष के विधार्थियों हेतू ओरिएंटेंशन अथवा परिचय सत्र का आयोजन आगामी 12 अगस्त से 14 अगस्त को किया जाएगा। महाविद्यालय प्राचार्य आदरणीय डॉ प्रेमराज भारद्वाज ने बताया कि यह परिचय सत्र नए कालेज आने वाले विद्यार्थियों के लिए अहम सत्र रहता है, जिसमें महाविद्यालय की , आईक्यूऐसी सेल के तत्वावधान में आयोजित इन सत्रों में नवांगतुक विधार्थियों को महाविद्यालय में स्वागत करते हुए आगामी तीन वर्षों की पाठ्यक्रम गतिविधियों, कोर्स के भविष्य के लिए क्या परिणाम होंगे, कालेज में कौन-कौन से एडमिशन सब्जेक्ट रहेंगे के
Read moreस्कूलों में बच्चों को डेंगू व जल जनित रोगों से बचाव की दे जानकारी -उपायुक्त
नाहन || 08 अगस्त || जिला सिरमौर में डेंगू के बढ़ते मामलों के मध्यनजर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज उपायुक्त कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने की। उन्होने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में डेंगू व जल जनित रोगों से निपटने के लिए जीवन रक्षक दवाऐं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाई जाए ताकि लोगों को आवश्यक दवाऐं उपलब्ध हो सके। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि पाठशाला में प्रातःकालिन सभा में बच्चों को डेंगू बुखार व जल जनित रोगों से बचाव बारे जानकारी
Read moreलोक निर्माण मंत्री 09 अगस्त को होंगे शामलाघाट के एक दिवसीय प्रवास पर
शिमला || 08 अगस्त, 2024 || लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 9 अगस्त 2024 को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शामलाघाट के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री प्रातः 11:30 बजे शामलाघाट पहुंचेंगे और वन महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके साथ ही वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शामलाघाट में नए भवन का शिलान्यास करेंगे और एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
Read moreशिक्षा मंत्री 09 अगस्त को जुब्बल के एक दिवसीय प्रवास पर
शिमला || 08 अगस्त, 2024 || शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 09 अगस्त 2024 को जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर होंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि 09 अगस्त को शिक्षा मंत्री प्रातः 10 बजे जुब्बल पहुँच कर कल्याण भवन का उद्घाटन करेंगे और इसके पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करेंगे तथा जनसमस्याएं सुनेंगे। उन्होंने बताया कि रोहित ठाकुर दोपहर 12 बजे भोलाड पहुंचेगे और पंचायत भवन भोलाड का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात वह राथल में आयोजित जातर में शिरकत करेंगे और नव युवक मंडल भोलाड द्वारा आयोजित तीसरे स्वर्गीय रविंदर राणा मेमोरियल वॉलीबॉल टूर्नामेंट
Read moreभाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा रोहड़ू में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
शिमला || 08 अगस्त, 2024 || भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश शिमला-9 द्वारा धार्मिक संस्थानों, पुरातन स्मारकों व पुराने स्थलों के लिए सहायता अनुदान योजना-12 पर आधारित खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय रोहड़ू के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा पंकज ललित, निदेशक, भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश ने किया। कार्यशाला का संचालन जिला भाषा अधिकारी शिमला अनिल हारटा ने किया। इस अवसर संग्रहालयाध्यक्ष राज्य संग्रहालय डा०हरी चौहान ने पीपीटी के माध्यम से योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मंदिरों के पुरातन स्वरूप की वास्तुशैली को भावी पीढ़ी के लिए
Read moreजिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आयोजित की एक दिवसीय कार्यशाला
हमीरपुर || 08 अगस्त, 2024 || जिला में सरकारी और गैर सरकारी भवनों को भूकंप तथा भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से सुरक्षित रखने तथा पुराने असुरक्षित भवनों की आवश्यक मरम्मत एवं रैट्रोफिटिंग के प्रति आम लोगों को जागरुक करने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) विशेष प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में वीरवार को यहां हमीर भवन में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में लोक निर्माण विभाग, उच्चतर शिक्षा विभाग, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, बिजली बोर्ड, पुलिस, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) और अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला के विभिन्न
Read more12 अगस्त को इस जगह आयोजित किया जाएगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
रिकांग पिओ || 08 अगस्त, 2024 || मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि जनजातीय जिला किन्नौर के निचार उपमण्डल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचार में 12 अगस्त, 2024 से एकीकृत स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर एवं सघन अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान का शुभारंभ उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा द्वारा किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सौजन्य से आरंभ होने वाले इस अभियान के अंतर्गत जिला के विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि किन्नौर जिला
Read moreउम्मीदवारों के व्यय रजिस्टरों को अतिशीघ्र करें दुरुस्त: आनंद कुमार
हमीरपुर || 08 अगस्त, 2024 || हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग की ओर से व्यय पर्यवेक्षक के रूप में तैनात रहे वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी आनंद कुमार ने सहायक व्यय पर्यवेक्षक, अकाउंटिंग टीम और व्यय निगरानी से संबंधित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सभी उम्मीदवारों के व्यय रजिस्टरों का शैडो रजिस्टरों के साथ मिलान करके चुनाव के सभी खर्चों के विवरण को अतिशीघ्र अंतिम रूप दें। अगर इन रजिस्टरों में कोई अंतर सामने आ रहा है तो उम्मीदवारों या उनके अधिकृत एजेंटों के साथ चर्चा के बाद इस
Read more13 और 14 को अणु के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होगा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन
हमीरपुर || 08 अगस्त, 2024 || जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं की पहचान के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन (कीर्ति) कार्यक्रम के तहत हमीरपुर के अणु में स्थित राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में भी 13 और 14 अगस्त को एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, हॉकी और कुश्ती के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र के उपनिदेशक मनोज आवटी ने बताया कि इस कार्यक्रम में 9 वर्ष से 18 वर्ष तक की आयु के बच्चे भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि ‘कीर्ति’ कार्यक्रम की कल्पना खेल प्रतिभा के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए की
Read moreसिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 12-13 को
हमीरपुर || 08 अगस्त, 2024 || एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 12 अगस्त को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में और 13 अगस्त को उपरोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या पास तथा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान
Read moreरेड रिबन क्लबों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
हमीरपुर || 08 अगस्त, 2024 || मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ प्रवीण चौधरी की अध्यक्षता में सी एम ओ ऑफिस के कांफ्रेंस हॉल में रेड रिबन क्लबों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला तीन दिन तक चली। इस तीन दिन की रेड रिबन क्लब की कार्यशाला में लगभग 22 संस्थानों को बुलाया गया था जिसमें कॉलेज, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, होटल मैनेजमेंट को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अधीन जिले के रेड रिबन क्लबों के नोडल अधिकारियों व पीयर एजुकेटर शामिल रहे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ प्रवीण चौधरी द्वारा
Read moreराज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष ने समेज में राहत कार्यों का लिया जायजा
शिमला || 08 अगस्त, 2024 || अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश राज्य वित्त आयोग एवं स्थानीय विधायक नन्द लाल ने आज रामपुर के झाकड़ी के समीप समेज गांव में चल रहे राहत व पुनर्वास कार्यो का जायजा लिया। पिछले 08 दिनों में स्थानीय विधायक द्वारा बाढ़ पीढ़ित क्षेत्र का यह चौथा दौरा है। उन्होने प्रशासन द्वारा चलाएं जा रहे सर्च ऑप्रेशन का भी जायजा लिया और पीढ़ित परिजनों से सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत व पूनर्वास कार्यो का फीडबैक लिया। उन्होंने राहत व पुनर्वास कार्यो में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों का भी हौसला बढाया और ज़रूरत अनुसार अधिक मशीनरी या उपकरण
Read moreसमेज में प्रभावित परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन किये प्रदान
शिमला || 08 अगस्त, 2024 || समेज में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को आज प्रशासन द्वारा मुफ्त गैस कनेक्शन वितरित किये गए। यह जानकारी खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सुनील मेहता ने दी। उन्होंने बताया कि गत देर सायं रामपुर में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में राहत व पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देशों पर तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र समेज के 27 परिवारों को आज गैस सिलेण्डर, पाईप, रेगुलेटर व चुल्हा प्रदान किये। उन्होने बताया कि जिन्हें रसोई गैस सिलेंडर उपकरणों सहित दिया गए हैं उनमें प्रीतिका पत्नी नीरज, प्रेम
Read moreप्रवासी श्रमिक भी उचित मूल्य की दुकान से ले सकते हैं राशन
हमीरपुर || 08 अगस्त, 2024 || खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि हमीरपुर शहर और इसके आस-पास क्षेत्रों में रहने वाले प्रवासी श्रमिकों को ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ योजना के तहत राशन उपलब्ध करवाने के लिए विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत राशन प्राप्त करने के लिए प्रवासी श्रमिक अणु की उचित मूल्य की दुकान के संचालक आत्मानंद, वार्ड नंबर-2 के डिपोधारक केहर सिंह, विधि चंद, आशीष उप्पल, वार्ड नंबर-5 के डिपोधारक मुकेश चंद, वार्ड नंबर-8 के डिपोधारक दिनेश कुमार, सहकारी सभा बजूरी
Read moreबिलासपुर में वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण
बिलासपुर || 08 अगस्त 2024 || जिला एवं सत्र न्यायधीश चिराग भानु सिंह ने वन विभाग के तत्वाधान में जिला मुख्यालय में वीरवार को वन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शिरकत किया और पौधारोपण कर जिला वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने का संदेश दिया। इस दौरान जिला न्यायालय के एक दर्जन से अधिक पदाधिकारी जिनमें जिला विधिक सेवाए प्राधिकरण बिलासपुर, धीरु ठाकुर सिनियर सिविल जज एवम मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, मनीषा गोयल सचिव (सिनियर सिविल जज एवम अतिरिक्त न्यायिक दण्डाधिकारी) जिला विधिक सेवाए प्राधिकरण, राघव गुप्ता मोबाईल ट्रैफिक मैजीस्ट्रेट, राजीव कुमार वनमण्डलाधिकारी(आइएफएस), नरेन्द्र सिंह वन
Read moreअवैद खनन को लेकर बने ठोस नीति, हिमाचल में लगातार बड़ रहे मामले : कश्यप
शिमला || 08 अगस्त, 2024 || भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा की हिमाचल प्रदेश में अवैद खनन को लेकर सख्त कदम उठाने चाहिए। जिस प्रकार से हिमाचल प्रदेश में खनन के मामले लगातार बढ़ते चले जा रहे है यह चिंताजनक है, कई स्थानों पर तो खनन का आवैद कारोबार नेताओं और सामाजिक प्रभावशाली व्यक्तियों के संरक्षणं में चल रहा है। उन्होंने कहा की 22 अप्रैल को जिला सिरमौर में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिला की विभिन्न नदियों में लगातार खनन की शिकायतें वन, खनन विभाग तथा पुलिस को मिलती
Read moreउद्योग, संसदीय मामले, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान का प्रवास कार्यक्रम
नाहन || 08 अगस्त, 2024 || उद्योग, संसदीय मामले, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 09 अगस्त को राजगढ़ में लोगों की जनसमस्यों को सुनेगें तथा 10 अगस्त को माजरा में ”मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था“द्वारा बनाये जाने वाले ”खुशियों का घर“ का शिलान्यास करने के उपरान्त पांवटा में लोगों की जनसमस्यों को सुनेगें। उद्योग मंत्री 11 अगस्त को पांवटा उपमण्डल के गांव मानपुर देवड़ा में प्रातः 10 बजे मुख्यमंत्री विस्तार योजना के तहत वन महोत्सव 2024 की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी है।
Read more