डीसी का पंचायत प्रतिनिधियों से विकास को नए आयाम देने के लिए तत्परता से काम करने का आह्वान
ऊना || 04 सितंबर, 2024 || उपायुक्त जतिन लाल ने पंचायती राज संस्थानों के सभी प्रतिनिधियों से ऊना जिले में विकास को नए आयाम देने के लिए तत्परता से काम करने का आह्वान किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के लिए सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी होना अत्यावश्यक है, ताकि वे अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिला सकें। यह बातें उन्होंने मंगलवार को जिला परिषद के सभागार में आयोजित रिफ्रेशर ट्रेनिंग कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के दौरान कहीं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 सितंबर तक चलेगा, जिसमें जिले के सभी विकास
Read more