जिला शिमला के 100 स्कूलों को अधिकारियों ने लिया गोद – उपायुक्त
शिमला || 08 सितम्बर, 2024 || प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के स्कूलों और समाज के बीच बेहतर समन्वय और सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने के लिए अपना विद्यालय – द हिमाचल स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम चलाया गया है जिसके तहत जिला शिमला के 100 स्कूलों को अधिकारियों ने गोद ले लिया है। इस बारे में उपायुक्त अनुपम कश्यप ने अधिसूचना जारी कर दी है। 28 सितंबर 2024 से पहले सभी अधिकारी संबंधित स्कूल में जाएंगे। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला के 100 स्कूलों को अधिकारियों ने प्रदेश सरकार कि अपना विद्यालय – द हिमाचल स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम के तहत गोद लिया
Read more