उपायुक्त ने नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत पदाधिकारियों के नाम व पता किए अधिसूचित

शिमला || 20 सितम्बर, 2024 || उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने जिला शिमला के विकास खण्ड कोटखाई, मशोबरा, जुब्बल, रोहडू, कुपवी, बसन्तपुर, नारकण्डा तथा ननखड़ी के नव निर्वाचित ग्राम पंचायत पदाधिकारियों के नाम व पता आम जनता की जानकारी हेतू अधिसूचित किए है। उन्होंने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के उप निर्वाचन सितम्बर, 2024 में विकास खण्ड कोटखाई की ग्राम पंचायत पराली बदरूनी में ग्राम पंचायत उप-प्रधान बलवीर सिंह, पुत्र स्व० प्रेमदास, गांव नैनाधार, डा० देवरी खनेटी त० कोटखाई, पिन कोड-171204, विकास खण्ड जुब्बल की ग्राम पंचायत रांवी में ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड संख्या-3 में नरेन्द्र सिंह पुत्र स्व० आमी

Read more

एडीएम ने आईएचएम के नए विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

हमीरपुर || 20 सितंबर || होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर के नए विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को फ्रेशर्स समारोह ‘मीट एंड मिंगल आरंभ-2024’ आयोजित किया गया, जिसमें एडीएम एवं संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य राहुल चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर सभी नए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए राहुल चौहान ने कहा कि इस समारोह का उद्देश्य नए और वरिष्ठ छात्रों के बीच आपसी संवाद, सहयोग व मेल मिलाप को बढ़ाना है। एडीएम ने कहा कि छात्रों को जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करके उसे प्राप्त करने के लिए कड़ा परिश्रम करना चाहिए। उन्होंने कहा

Read more

अपने भवनों के विद्युत लोड को अपडेट करवाएं सभी उपभोक्ता

हमीरपुर || 20 सितंबर। विद्युत उपमंडल कक्कड़ के सहायक अभियंता अंकज गुप्ता ने आग्रह किया है कि क्षेत्र के जिन उपभोक्ताओं के मकानों, दुकानों और अन्य भवनों का विद्युत लोड ज्यादा है, लेकिन बिजली बोर्ड के रिकॉर्ड में कम दर्ज करवाया गया है, वे इसे अतिशीघ्र अपडेट करवा लें। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता इस बढ़े हुए विद्युत लोड से संबंधित प्रक्रिया को बिजली बोर्ड के वेब पोर्टल एचपीएसईबीएल.इन hpsebl.in पर पूरा करने के बाद इससे संबंधित दस्तावेजों को आगामी कार्रवाई के लिए विद्युत उपमंडल कक्कड़ के कार्यालय में जमा करवा दें। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर

Read more

सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगेहड़ा और सुजानपुर में आयोजित किए गए तनाव प्रबंधन शिविर

सुजानपुर || 20 सितंबर 2024 || महिला एवं बाल विकास विभाग ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगेहड़ा और सुजानपुर में तनाव प्रबंधन शिविर आयोजित किए।  इन शिविरों के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि किशोरावस्था मानव जीवन का सर्वाधिक ऊर्जावान, उत्पादक एवं प्रतिस्पर्धी समय होता है। यह अत्यधिक ऊर्जा एवं प्रतिस्पर्धा किशोरों से अपने व्यवहार में कुशलता और धैर्य की भी अपेक्षा रखती है। क्योंकि, अपने आसपास के बदलते परिवेश से तालमेल स्थापित करते हुए हमारा शरीर तनाव के रूप में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करता है। तनाव वास्तव

Read more

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के क्रियान्वयन में लाए तेजी – उपायुक्त

शिमला || 20 सितम्बर, 2024 || प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में शुक्रवार को विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। इस योजना के तहत जिला भर में 20 हजार 555 आवेदन प्राप्त हुए है। इनमें से 5170 आवदेनों की सत्यापन प्रक्रिया हो चुकी है। इनमें से 2534 को आगामी प्रक्रिया के लिए चयनित किया गया है, जबकि 4916 आवेदन को अनुमोदित नहीं किया गया तथा 7935 आवदेनों की सत्यापन प्रक्रिया अभी लंबित है। उपायुक्त ने कहा कि जिला भर में लंबित आवेदनों की प्रक्रिया को

Read more

सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल संजौली के हितधारकों को नोटिस

शिमला || 20 सितम्बर, 2024 || राजधानी के सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल संजौली के स्कूल प्रबंधन, प्रधानाचार्य और अन्य हितधारकों को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने जांच के लिए नोटिस जारी कर दिया है। 23 सितंबर 2024 को उपायुक्त कार्यालय में सुबह 10 बजे स्कूल प्रबंधन, प्रधानाचार्य और अन्य हितधारकों को जांच के लिए बुलाया गया है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि स्कूल संचालन को लेकर जांच के लिए हितधारकों को नोटिस जारी कर दिया गया है। इस मामले में जांच करने के बाद ही आगामी फैसले लिए जा सकेंगे।

Read more

भारत मजदूर किसान संगठन के श्री रेणुका जी मंडल के अध्यक्ष बने माया राम पुंडीर

श्री रेणुकाजी || 19 सितंबर, 2024 || जिला सिरमौर के अंतर्गत भारत मजदूर किसान संगठन का सदस्य्ता अभियान पुरे भारत वर्ष मे चला जा रहा है भारत मजदूर किसान संगठन के सस्थापक / अध्यक्ष दिनेश भाटिया के सौजन्य से पुरे भारत वर्ष मे सदस्य्ता अभियान चला जा रहा है। जिला सिरमौर के भारत मजदूर किसान संगठन के अध्यक्ष अमर सिंह रागड़ ने बताया की जिस तरह पुरे प्रदेश व जिले मे कार्यकारिणी तथा सदस्य्ता का अभियान चलाया जा रहा है जिसके चलते जिला सिरमौर के नाहन, पोटा साहिब,शिलाई, श्री रेणुका जी, राजगढ़ व पच्छाद मे मंडल का चयन किया जा

Read more

शुरू हुआ 09 ग्राम पंचायतों के लिए आपदा प्रबंधन विषय पर तीन दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम

नाहन || 19 सितंबर, 2024 || जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर द्वारा 19 सितंबर से 21 सितंबर 2024 तक चलने वाले तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम विकासखंड, पांवटा साहिब के खंड विकास कार्यालय सभागार में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी दयाल सिंह ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पांवटा साहिब विकास खंड की 09 पंचायतों से प्रत्येक पंचायत से 10-10 युवा स्वयंसेवक इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 70-80 युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षित होंगे। उन्होंने कहा

Read more

SFI ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने छात्रपाल का किया घेराव

शिमला || 19 सितंबर, 2024 || छात्रों की अनेक मांगो को लेकर SFI हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा छात्रपाल का किया घेराव किया गया जिसमे अभी तक जो है हॉस्टल की दूसरी लिस्ट नही निकाली गयी है छात्रों को जो बहुत सी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। श्वविद्यालय प्रशासन काफी लंबे से जो है छात्रों को हॉस्टल नहीं दे पा रहे है छात्र जो है काफी समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि हॉस्टल में अभी तक पानी की सुविधा भी नहीं दी गई है। छात्रों का मानना है की हॉस्टल मे अच्छी खाने की गुणवत्ता नही

Read more

मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण सम्बन्धी बैठक आयोजित

नाहन || 19 सितम्बर, 2024 || जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण सम्बन्धी बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सिरमौर जिला के नाहन, पांवटा, शिलाई तथा श्री रेणुकाजी इत्यादि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के अर्न्तगत पडनें वाले कुछ मतदान केन्द्रों को अलग करने तथा नया मतदान केन्द्र बनाये जाने के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। इन प्रस्तावों में 56-नाहन विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र 56/30-जाबल का बाग  के अर्न्तगत आने वाले अनुभाग-1 गदपेला के मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक आने के लिए तीन किलोमीटर की

Read more

68-किन्नौर विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रो के युक्तिकरण पर बैठक आयोजित

रिकांग पिओ || 19 सितंबर, 2024 ||  कार्यकारी जिला निर्वाचन अधिकारी किन्नौर एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी पूह विनय मोदी ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में जिला के राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं जिला निर्वाचन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में राजनैतिक दलों से प्राप्त प्रस्ताव जिनमें वर्तमान मतदान केंद्र-28 मूरंग से नया मतदान केंद्र राजकीय प्राथमिक पाठशाला खोक्पा में खोलने बारे विस्तृत चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त वर्तमान मतदान केंद्र-29 ग्रामंग को राजकीय प्राथमिक पाठशाला ग्रामंग से बदल कर महिला मण्डल भवन ग्रामंग में स्थापित करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। बैठक में वर्तमान

Read more

24 सितम्बर को सिक्योरिटी गार्ड्स के भरे जाएगें 150 पद – राजेश मैहता

बिलासपुर || 19 सितम्बर, 2024 || जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने जानकारी देते हुए बताया कि एस.आई.एस सिक्योरिटी, द्वारा सिक्योरिटी गार्ड्स के 150 पदों हेतू 22 सितम्बर को रोजगार कार्यालय बिलासपुर मे होने वाले कैंपस इंटरव्यू को स्थगित करके 24 सितम्बर  को 11 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पदों हेतू न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 10$2 पास तथा मासिक मानदेय 16 हजार 5 सौ रूपए से लेकर 19 हजार पांच सौ रूपये दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ई पी एफ, ई एस आई, बोनस एवं ग्रेज्यूटी भी दी जायगी। उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई

Read more

शिक्षा मंत्री 21 सितम्बर को चौपाल विस के प्रवास पर

शिमला || 19 सितम्बर, 2024 || शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 21 सितम्बर, 2024 को चौपाल विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर होंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि 21 सितम्बर को शिक्षा मंत्री प्रातः 11 बजे प्रधानमंत्री श्री उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुपवी में 68वें जिला स्तरीय अंडर-19 (छात्र) टूर्नामेंट के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

Read more

एसडीएम संजय स्वरूप ने बाहनवीं स्कूल के विद्यार्थियों को दी नसीहत

भोरंज || 19 सितंबर, 2024 || महिला एवं बाल विकास विभाग ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहनवीं में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत तनाव प्रबंधन शिविर आयोजित किया, जिसमें एसडीएम संजय स्वरूप ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए एसडीएम ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में विद्यार्थियों में उनके कॅरियर को लेकर अक्सर असमंजस एवं तनाव की स्थिति पैदा हो जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। एसडीएम

Read more

लड़कियां हर क्षेत्र में बुलंदियों को छूकर देश का नाम कर रही रोशन – राजेश धर्माणी

बिलासपुर || 19 सितंबर, 2024 || नगर निगम योजना, आवास और तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने खिलाड़ी छात्राओं से कहा कि वर्तमान में बेटिया हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है। अपनी बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन करके राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रही है। ओलंपिक खेलों में भी लड़कियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करके बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है। राजेश धर्माणी ने वीरवार को घुमारवीं के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला घुमारवीं में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग की छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इससे पहले

Read more

कोट और मटाहणी स्कूल की छात्राओं को समझाया तनाव प्रबंधन

हमीरपुर || 19 सितंबर, 2024 || महिला एवं बाल विकास विभाग ने वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट और मटाहणी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत किशोरियों के लिए तनाव प्रबंधन शिविर आयोजित किए।  इन शिविरों के दौरान पर्यवेक्षक एवं संरक्षण अधिकारी प्रदीप कुमार चौहान ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को अपने स्वास्थ्य तथा शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता के तौर पर मनोविज्ञानी डॉ. अनुपम कुमारी ने किशोरियों को तनाव क्या होता है, तनाव कितने प्रकार होते हैं और किस तरह के तनाव से कैसे

Read more

प्रशिक्षण कार्यक्रमों में खानपान सहित अन्य सामग्री खरीद के निविदाएं 30 सितम्बर तक आमंत्रित

ऊना || 19 सितम्बर, 2024 || जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए खानपान सेवाएं, प्रशिक्षण सामग्री और सूचना व संचार संबंधी सामग्री खरीद को लेकर आपूर्तिकर्ता/एजेंसियों से निविदाएं आमंत्रित की हैं। यह जानकारी देते हए एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति अपनी निविदाएं 30 सितम्बर दोपहर 1 बजे तक उपायुक्त कार्यालय ऊना के कमरा नम्बर 422 में जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि समिति के अध्यक्ष कोे बिना कोई कारण बताए किसी भी निविदा को स्वीकार या अस्वीकार करने का अधिकार होगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.hpuna.nic.in  पर सम्पर्क

Read more

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिकाओं के लिए 5 अक्तूबर तक लिए जाएंगे आवेदन – सीडीपीओ

नाहन || 19 सितंबर, 2024 || बाल विकास परियोजना संगडाह के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों में रिक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का एक पद तथा आंगनवाड़ी सहायिकाओं के पांच पद भरे जाने है जिसके लिए संबधित आंगनवाडी क्षेत्र की इच्छुक महिला उम्मीदवार को अपना आवेदन 5 अक्तूबर, 2024 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी संगडाह के कार्यालय में जमा करवाने होंगे। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी संगडाह ने देते हुए बताया कि आंगनवाडी केंद्र बडोन-1 में आंगनवाडी कार्यकर्ता का एक पद तथा आंगनवाडी केंद्र क्यारटा पिपलटी, खालाक्यार, खूड, बांदल व रेडली में एक-एक पद आंगनवाडी सहायिका का भरा जाना है। इन पदों

Read more

जिला में बनेंगे 2 नए मतदान केंद्र : जिला निर्वाचन अधिकारी

शिमला || 19 सितम्बर, 2024 || जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां जिला में मतदान केंद्रों की रैंडमाइजेशन के संदर्भ में बैठक का आयोजन किया गया।  बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के सदस्य भी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिला शिमला में 02 नए मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव जिला शिमला के विधानसभा क्षेत्र रोहड़ू से प्राप्त हुआ है। इसमें से कटसारी मतदान केंद्र को 2 भागों में विभाजित किया गया है। मतदान केंद्र कटसारी के साथ नया मतदान केंद्र शलान को

Read more

आईटीआई (कन्या) ऊना में दिखाया जाएगा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

ऊना || 19 सितंबर, 2024 || आईटीआई (कन्या) ऊना में पीएम विश्वकर्मा योजना के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 20 सितंबर को महाराष्ट्र के वर्धा में आयोजित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। आईटीआई (कन्या) ऊना के प्रधानाचार्य बी.एस. ढिल्लों ने बताया कि जिले में एकमात्र इसी संस्थान को कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए चयनित किया गया है। कार्यक्रम शुक्रवार को सुबह 11.30 बजे से आरंभ होगा, और इसमें दोतरफा लाइव स्ट्रीमिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और अन्य प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक

Read more