सुजानपुर में एसडीएम ने की महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा

सुजानपुर || 12 नवंबर 2024 || महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं से संबंधित खंड स्तरीय मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति और टास्क फोर्स की बैठक मंगलवार को एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर एसडीएम ने बताया कि इस वित्त वर्ष में विकास खंड सुजानपुर के कुल 123 आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से 6 माह से 6 वर्ष तक के 1491 बच्चों तथा 425 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पूरक पोषाहार प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुपोषण के विरुद्ध समग्र दृष्टिकोण एवं समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप सुजानपुर खंड में गंभीर

Read more

बैंक-सखियों को समझाए उनके दायित्व, आरसेटी में आयोजित किया गया रिफ्रेशर कोर्स

हमीरपुर || 12 नवंबर 2024 || जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्य कर रहीं बैंक-सखियों के लिए मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर के परिसर में आयोजित दो दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स मंगलवार को संपन्न हो गया। रिफ्रेशर कोर्स के दूसरे दिन आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना, भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक अरुणकांत शर्मा और अजय कुमार, डीएफएम पूजा शर्मा, वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारियों ने बैंक-सखियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। इस अवसर पर अजय कुमार कतना ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक

Read more

शिक्षण और शोध में एआई के नैतिक प्रभावो को लेकर कार्यशाला आयोजित

ऊना || 12 नवम्बर 2024 || वैज्ञानिक लेखन, प्रकाशन और शिक्षण पद्धतियों को बेहतर बनाने के लिए एआई का नैतिक रूप से उपयोग करने पर ट्रिपल आईटी में एक दिवसीय अनुसंधान कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में फैकल्टी सदस्य, शोध छात्र और विद्यार्थी शामिल हुए तथा शैक्षिक और अकादमिक प्रथाओं में एआई के जिम्मेदार उपयोग के बारे में जाना। कार्यशाला में सोमिस एडब्ल्यूडब्ल्यू नामक महिला स्टार्टअप कार्यक्रम की फाउंडर एंव एडिटर और एआई के नैतिक उपयोग में विशेषज्ञ डॉ. केएस सौमिया रानी ने वैज्ञानिक लेखन और प्रकाशन में एआई उपकरणों की भूमिका पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस दौरान उन्होंने

Read more

अवैध निर्माण कार्य के मामलों पर करें कड़ी कार्रवाई

हमीरपुर || 12 नवंबर 2024 || उपायुक्त अमरजीत सिंह ने सभी एसडीएम, नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) विभाग, शहरी निकायों, लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाईवे के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में टीसीपी के नियमों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करें तथा अवैध निर्माण कार्य या अतिक्रमण का कोई भी मामला सामने आने पर त्वरित कार्रवाई करें। अवैध निर्माण कार्यों एवं अतिक्रमण के मामलों को नियंत्रित करने के लिए गठित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक के दौरान उपायुक्त ने ये निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जिला हमीरपुर में शहरी निकाय क्षेत्रों हमीरपुर, सुजानपुर, नादौन

Read more

किन्नौर जिला को विकास के हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए कृत संकल्पित प्रदेश सरकार

रिकांग पियो || 12 नवंबर, 2024 || राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर के विकासखंड कल्पा के ग्राम पंचायत ब्रुआ में 67 लाख रुपये की राशि से ब्रुआ खड पर बने पुल का उद्घाटन किया तथा 9 करोड़ 74 लाख की अनुमानित लागत से निर्मित होने वाले 6 कि0मी0 ब्रुआ कण्डा सम्पर्क सड़क का भी शिलान्यास किया। राजस्व मंत्री ने गा्रंमवासीयों को सम्बोधित करते हुए बताया कि ब्रुआ गावं पिछले कुछ वर्षो से प्राकृतिक आपदा से जूझता रहा है तथा प्रदेश सरकार इस गांव के विकास के लिए वचनबद्ध है और

Read more

उपमुख्यमंत्री ने रामपुर में 10 करोड़ की पेयजल परियोजनाएं की लोकार्पित

शिमला || 12 नवम्बर 2024 || उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज रामपुर प्रवास के दौरान रामपुर बुशहर में लगभग 10 करोड़  रूपये की लागत से निर्मित जलशक्ति विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण कर उन्हें क्षेत्र की जनता को समर्पित किया। उन्होंने सोबली देवनगर की करीब 3 करोड़ 96 लाख रूपये की लागत से निर्मित पेयजल आपूर्ति योजना का उद्घाटन किया जिससे 7 गांवों के लगभग 2646 लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। इसी प्रकार, उन्होंने सराहन डीविजन की विभिन्न जलापूर्ति योजनाओ के सुदृढ़ीकरण की 1 करोड़ 65 लाख रूपये की लागत की योजना का भी उद्घाटन किया। इस पेयजल

Read more

हिमाचल को फिर स्वर्ण पदक दिलाने उतरेंगे रोहित ठाकुर

नाहन || 12 नवम्बर 2024 || सिरमौर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोगली खेच के प्रवक्ता इतिहास रोहित ठाकुर का चयन नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। रोहित ठाकुर ने बिलासपुर में 45वीं राज्य स्तरीय मास्टर एथलीट चैंपियनशिप में सिरमौर का नाम चमकाया। उन्होंने शॉटपुट, जेवलिन और डिस्कस थ्रो गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके बाद उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता नई दिल्ली में फरवरी 2025 में होगी। रोहित ठाकुर 12 बार राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। जूनियर और

Read more

जरूरतमंद पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की हर कल्याणकारी योजनाएं: राजेश धर्मानी

बिलासपुर || 11 नवंबर 2024 || नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के कल्याणार्थ विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें ताकि पात्र जरूरतमंद व्यक्ति सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्राथमिकता से कार्य कर रही है ताकि कोई भी व्यक्ति योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रहे। सोमवार को बचत भवन सभागार में आयोजित जिला कल्याण समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

Read more

शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में नागरिक अस्पताल जुब्बल एवं सीएचसी कोटखाई की रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित

शिमला || 11 नवम्बर 2024 || शिक्षा मन्त्री रोहित ठाकुर ने आज नागरिक अस्पताल जुब्बल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई में रोगी कल्याण समिति की वार्षिक बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 2023-24 एवं 2024-25 की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और समिति की आय व्यय एवं अन्य विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया गया। उन्होंने इस बैठक में शामिल सभी अधिकारियों से आह्वान किया कि वे सभी रोगी कल्याण समिति को अधिक से अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य करें। क्यूंकि हम एक कल्याणकारी राज्य है इसलिए हमें अधिकाधिक जन सामान्य के हित में

Read more

सूबेदार वेद प्रकाश अभूतपूर्व सैन्य परम्पराओं का निर्वहन करते हुए दुश्मनों से लड़ते हुए वीरगति को हुए प्राप्त – विक्रमादित्य सिंह

शिमला || 11 नवम्बर 2024 || लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कारगिल में विजय ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए सभी 52 वीर सपूतों में शामिल सूबेदार वेद प्रकाश साहस एवं पराक्रम का परिचय देकर अभूतपूर्व सैन्य परम्पराओं का निर्वहन करते हुए दुश्मनों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे और बायचड़ी स्कूल का नामकरण उनके नाम से करना उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। विक्रमदित्य सिंह आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बायचड़ी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला को शहीद वेद प्रकाश के नाम से नामकरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत

Read more

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का शुभारम्भ किया

शिमला || 11 नवम्बर  2024 || जिला सिरमौर में आज अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ददाहू में भगवान परशुराम की पालकी को कंधा देकर शोभायात्रा की अगुवाई की। इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले और त्यौहार प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के अभिन्न अंग हैं। इस प्रकार के आयोजन स्थानीय लोगों को अपनी विशिष्ट लोक कला, संगीत, नृत्य और रीति-रिवाजों की अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करते हैं और भावी पीढ़ी प्रदेश की संस्कृति से रू-ब-रू होती है। उन्होंने कहा कि राज्य

Read more

3000 अध्यापकों की बैचवाइज भर्ती की, तीन हजार की प्रक्रिया जारीः मुख्यमंत्री3000 अध्यापकों की बैचवाइज भर्ती की, तीन हजार की प्रक्रिया जारीः मुख्यमंत्री3000 अध्यापकों की बैचवाइज भर्ती की, तीन हजार की प्रक्रिया जारीः मुख्यमंत्री3000 अध्यापकों की बैचवाइज भर्ती की, तीन हजार की प्रक्रिया जारीः मुख्यमंत्री

शिमला || नवम्बर  2024 || मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर जिले के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के तहत भूरेश्वर महादेव मंदिर में शीश नवाया तथा मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने मंदिर परिसर में भगवान शिव की नई प्रतिमा का अनावरण किया और और वन वाटिका भूरेश्वर तथा क्वागधार हैलीपैड का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन से हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है और अनेक सुधारों के परिणामस्वरूप प्रदेश की अर्थव्यवस्था सही दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा

Read more

डीसी के निर्देश पर तहसीलदार ने सुलझाया गांव भटवाड़ा का विवाद

हमीरपुर || 11 नवंबर 2024 || ग्राम पंचायत नाल्टी के गांव भटवाड़ा में फसल की बिजाई के लिए टैªक्टर को निजी जमीन से रास्ता देने को लेकर उत्पन्न हुए विवाद को एक दिन में ही सुलझा लिया गया है। इस संबंध में गांववासियों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को उपायुक्त अमरजीत सिंह से मिलने पहुंचा था। गांववासियों के आग्रह पर उपायुक्त ने हमीरपुर के तहसीलदार को मौके पर जाकर इस मामले को सुलझाने के निर्देश दिए। उपायुक्त के निर्देश के बाद तहसीलदार सुभाष कुमार ने सोमवार को ही भटवाड़ा गांव में पहुंचकर लोगों को राजस्व नियमों का हवाला देते हुए मौके

Read more

हरोली में दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर आयोजित

ऊना || 05 नवम्बर 2024 || उपमंडल हरोली के दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना और भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) चंडीगढ़ के साथ मिलकर हरोली नागरिक अस्पताल में लगाया गया। शिविर की अध्यक्षता हरोली एसडीएम विशाल शर्मा ने की। इस दौरान एसडीएम ने बताया कि दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर में 20 दिव्यांगजनों ने पंजीकरण करवाया, जिसमें से 11 पात्र दिव्यांग व्यक्तियों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मूल्यांकन करके उन्हें कृत्रिम अंग लगाने के लिए चयनित किया गया है। इन सहायक उपकरणों और कृत्रिम अंगों की सहायता से दिव्यांगजन एक

Read more

गेयटी थियेटर में किया राज्य स्तरीय लेखक गोष्ठी का आयोजन, 20 साहित्यकारों ने लिया भाग

शिमला || 05 नवम्बर 2024 || राज्य स्तरीय पहाड़ी दिवस समारोह की कड़ी में आज दिनांक 05.11.2024 को ‘राज्य स्तरीय लेखक गोष्ठी का आयोजन गेयटी थियेटर में किया गया, जिसमें प्रदेश के लगभग 20 साहित्यकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पदमश्री विद्यानंद सरैक बतौर अध्यक्ष उपस्थित रहे तथा पूर्व प्रशासनिक अधिकारी व वरिष्ठ लेखक के. आर. भारती विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन कागड़ा के वरिष्ठ साहित्यकार श्री रमेश मस्ताना ने किया। विभाग के उप निदेशक कुसुम संघाईक ने प्रदेश भर से आए विद्वानों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश के प्रसिद्ध साहित्यकार श्री

Read more

फोक मीडिया कलाकारों ने एड्स के प्रति लोगों को किया जागरूक

शिमला || 05 नवंबर 2024 || फोक मीडिया के कलाकारों द्वारा आज जुब्बल बस स्टैंड पर” एचआईवी एड्स ” के विषय में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय जनता को ” एचआईवी एड्स ” की जांच, सावधानियां एवं परामर्श के विषय से अवगत करवाया गया। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग हिमाचल प्रदेश और राज्य एड्स नियंत्रण समिति के निर्देशानुसार पूरे ज़िलें में यह कार्यक्रम चलाये जा रहे है, जिससे कि जनता एचआईवी एड्स से होने वाले संक्रमण के प्रति जागरूक हो और समय रहते इस समस्या से बचा जा सके। शिवरंजनी सांस्कृतिक दल बलग के सदस्य

Read more

आईटीआई ऊना में अप्रेंटिसशिप मेला 11 नवंबर को

ऊना || 05 नवम्बर 2024 आईटीआई ऊना में 11 नवम्बर को अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा। इस अप्रेंटिसशिप मेले में सुखजीत एग्रो इंडस्ट्रीज़ टाहलीवाल, प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्रीज़ टाहलीवाल, एमटी ऑटो क्राफ्ट बरोटीवाला, लीव गार्ड पॉवर टैक्नोलॉजी मुबारिकपुर, बायोजेंटा लाइफ साइंस बेला बाथड़ी, कुशल रोलर फ्लोर मिल्स टाहलीवाल और टाटा टेªनिंग पार्टनर एडुवांटेज प्राइवेट लिमिटेड कोलर, कर्नाटका की बड़ी कम्पनियां भाग लेंगी। यह जानकारी आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर अंशुल भारद्वाज ने दी। अंशुल भारद्वाज ने बताया कि रोजगार मेले में फिटर, टर्नर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशन, मशीनिस्ट, टूल एंड डाई मेकर, मकैनिक टैªक्टर, मकैनिक डीजल, मकैनिक मोटर व्हीकल, मकैनिक इलैक्ट्रॉनिक्स, कोपा, कारपेंटर, ऑटो

Read more

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना जिला के तीन दिवसीय पर

ऊना || 05 नवम्बर 2024 || उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 6 से 8 नवम्बर तक ऊना जिला के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री 6 नवम्बर को ऊना जिला में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। 7 नवम्बर को जल शक्ति विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के उपरांत उप मुख्यमंत्री सायं 5.30 बजे 35वें विशाल इनामी दंगल जखेवाल(बीटन) के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इसके उपरांत उप मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव गोंदपुर जयचंद में रहेगा। सरकारी प्रवक्ता ने बताया

Read more

8 नवम्बर को 34 पदों हेतू कैम्पस इन्टरव्यू का आयोजन – राजेश मैहता

बिलासपुर || 05 नवम्बर 2024 || जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने जानकारी देते हुए बताया कि बजाज कैपिटल लिमिटेड द्वारा मार्केटिंग तथा टेलीसेल्स एग्जीक्यूटिव के 30 पदों , ऑपरेशन एग्जीक्यूटिव 2 पदों एवं ऑफिस अटेंडेंट 2 पदों हेतू 8 नवम्बर को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में 11 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उमीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10$2 अथवा ग्रेजुएट होने चाहिए। उन्होंने बताया कि उमीदवार को मासिक वेतन 16000 /- से लेकर 18000/- तक होगा। सभी पदों हेतू कैम्पस इन्टरव्यू बजाज कैपिटल लिमिटेड के घुमारवीं स्थित कार्यालय के लिए भरे जायेंगे। उन्होंने

Read more

उपायुक्त का ग्राम पंचायतों के विकास में जन भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

ऊना ||  05 नवम्बर 2024 || उपायुक्त जतिन लाल ने ग्रामीण विकास को नई दिशा देने और पंचायतों का समग्र एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए जन भागीदारी पर विशेष ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया है। वे मंगलवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित ग्राम पंचायत विकास योजना 2025-26 की निर्माण प्रक्रिया को लेकर गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में सभी संबंधित विभागों के आला अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने बैठक में पंचायतों के विकास को जनसहभागिता से जोड़ने पर जोर दिया, ताकि प्रत्येक पंचायत में स्थानीय जरूरतों के अनुसार योजनाओं

Read more