कार्यशाला, प्रशिक्षण शिविर व सेमीनार में भाग लेने हेतु निदेशालय से अनुमति लेना अनिवार्य – सोम लाल धीमान

ऊना || 14 नवम्बर 2024 || उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना सोम लाल धीमान ने समस्त प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक व समस्त खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जेबीटी, एचटी, सीएचटी, सी एंड वी और टीजीटी को चुनाव डयूटी व जनगणना के अलावा किसी भी प्रकार की कार्यशाला, प्रशिक्षण शिविर और सेमिनार के लिए नहीं भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी विभाग या अधिकारी द्वारा किसी भी अध्यापक को कार्यशाला, प्रशिक्षण शिविर और सेमिनार में भाग लेने के लिए निर्देश दिए जाते हैं तो इसकी अनुमति निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा से लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए सम्पूर्ण

Read more

आईटीआई हमीरपुर में 30 युवाओं को मौके पर ही दिए नियुक्ति पत्र

हमीरपुर || 14 नवंबर 2024 || औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, परवाणु और पंचकूला की विभिन्न कंपनियों में कई पदों को भरने के लिए अलायंस जॉब एजेंसी ने वीरवार को आईटीआई हमीरपुर में युवाओं के साक्षात्कार लिए। साक्षात्कार में चयनित 30 युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र भी दे दिए गए। आईटीआई के प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने बताया कि इन साक्षात्कार में विभिन्न जिलों के दसवीं एवं बारहवीं पास, आईटीआई और पॉलीटैक्निक डिप्लोमाधारक और बीटैक डिग्रीधारक युवाओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि सिनर्जी कंपनी के लिए 5 अभ्यर्थियों, एमटी ऑटोक्राफ्ट कंपनी के लिए 12, न्यूरेका लिमिटेड के लिए 8, इंडिया

Read more

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें- राजेश कौशल

बिलासपुर || 14 नवंबर 2024 || देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती (बाल दिवस) के अवसर पर वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) बिलासपुर में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) राजेश कौशल ने इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देकर उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में स्कूली बच्चों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वे न केवल स्वयं

Read more

उपायुक्त ने किया यंग माइंड्स कोचिंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन

ऊना || 14 नवंबर 2024 || उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को ऊना जिले के मैहतपुर में नवस्थापित यंग माइंड्स कोचिंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन किया। मैहतपुर में टैक्सी स्टैंड के पास अवस्थित इस संस्थान के उद्घाटन अवसर पर विशेष अतिथि के तौर पर अद्वैता फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. हरजिंद्र तथा मोनिका उपस्थित रहे। इस दौरान यंग माइंड्स कोचिंग इंस्टीट्यूट की एमडी इंदिका और रणजीत कौर ने मुख्य अतिथि तथा मेहमानों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में छात्र और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस संस्थान में स्कूली बच्चों को ट्यूशन के साथ साथ युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग की सुविधा

Read more

बीसी-सखियों को दी बैंकिंग प्रक्रियाओं और बीमा योजनाओं की जानकारी

हमीरपुर || 14 नवंबर 2024 || जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में तैनात महिला बैंकिंग कोरेसपोंडेंट्स (बीसी-सखी) को बैंकिंग प्रक्रियाओं और विभिन्न योजनाओं के प्रति अपडेट करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर में आयोजित दूसरे बैच का रिफ्रेशर कोर्स वीरवार को संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना, डीआरडीए की अधिकारी पूजा शर्मा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारी कुलदीप सिंह, एसबीआई लाईफ के एजेंसी प्रबंधक कपिल देव, एयरटेल बैंक के प्रबंधक राजेश कुमार और अन्य अधिकारियों ने प्रतिभागी बीसी-सखियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान

Read more

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बाल दिवस मेला बागथन का किया शुभारंभ

नाहन || 14 नवंबर 2024 || हिमाचल निर्माता डॉक्टर वाई. एस. परमार के गांव बागथन में आकर एक महान विभूति के जन्म दिवस पर दूसरी महान विभूती के जन्म स्थल पर आने का सौभाग्य मिला है यह उदगार तकनीकी शिक्षा,व्यवसायिक और ओद्योगिक प्रशिक्षण, नगर नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने बाल दिवस कार्यक्रम समारोह की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य बनाने का श्रेय हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर वाई. एस. परमार को जाता है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य

Read more

प्रेस दिवस पर प्रेस का बदलता स्वरूप विषय पर होगी परिचर्चा

ऊना || 14 नवम्बर || राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर 16 नवंबर को सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा जिला स्तरीय समारोह का आयोजन प्रातः 11ः30 बजे ऊना स्थित होटल जेएस प्लाजा में किया जा रहा है जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त जतिन लाल करेंगे। यह जानकारी देते हुए विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस वर्ष भारतीय प्रेस परिषद ने “प्रेस का बदलता स्वरूप’’ विषय पर परिचर्चा करने के निर्देश दिए हैं। यह समारोह हर वर्ष निष्पक्ष एवं स्वतंत्र पत्रकारिता के मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन व पत्रकारों के सम्मान में आयोजित किया जाता है।

Read more

जिला किन्नौर में निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों को भूमि का मालिकाना हक प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध

रिकांग पियो || 14 नवम्बर, 2024 || राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने ग्रांम पंचायत मूरंग में 12 लाख रुपये की राशि से नवनिर्मित महिला मण्डल भवन शिलिंड का उद्घाटन किया तथा 56 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सम्पर्क सड़क शिलिंड का भी शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री मूरंग में जन सभा को सम्बोधित करते बताया कि काग्रेंस सरकार ने जनजातीय समुदाय के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को शुरू किया है जिससे इन क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिल रहा है तथा ग्रामीण अधोसंरचना को बल मिला है। बागवानी मंत्री ने कहा

Read more

शीतकालीन से होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश

रिकांग पियो || 14 नवम्बर, 2024 || उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज जिला किन्नौर के उपायुक्त कार्यालय सम्मेलन कक्ष में सभी विभागों के साथ शीतकालीन तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने सम्बन्धित सभी विभाग के अधिकारीयों को शीतकालीन से होने वाली समस्याओं से निपटाने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। इसमें सड़कों की मरम्मत, बिजली आपूर्ति, संचार व्यवस्था, आपातकालीन सेवाएं और लोगों को जागरूक करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य शीतकाल में होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए विभागों के बीच समन्वय और

Read more

नियमों को ताक पर रख कर बाँटी गई शामलात भूमि में हुए गैर कानूनी बंटवारे की जाँच करे सरकार : आशीष कुमार

नाहन || 12 नवंबर 2024 || दलित शोषण मुक्ति मंच जिला सिरमौर की बैठक आज नाहन में नाहन ब्लॉक के संयोजक जगदीश पुंडीर जी की अध्यक्षता में की गई बैठक में मंच की गतिविधयों पर चर्चा की गई। मुख्यता बैठक का संचालन करते हुए दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक आशीष कुमार ने किया। बैठक में जातिवादी जेल मेनूयल पर सुप्रीम कोर्ट के 3 अक्टूबर के फैसले का स्वागत किया । दलित शोषण मुक्ति मंच का मानना था की ये कदम काफी समय से लंबित था और आदर्श रूप से इसे निर्वाचित सरकारों द्वारा शुरु किया जाना चाहिए था

Read more

मनरेगा के साथ कन्वर्जेंस कर ग्रामीण लिंक रोड व एंबुलेंस सड़कों के निर्माण पर दें विशेष ध्यान: राजेश धर्मानी

बिलासपुर || 12 नवम्बर 2024 || पंचायती राज विभाग और ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन विकासखंड घुमारवीं के सभागार में नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान मंत्री धर्मानी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मनरेगा के साथ कन्वर्जेंस कर ग्रामीण लिंक रोड और एंबुलेंस सड़कों का निर्माण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इन सड़कों का प्रस्ताव 15 दिनों के भीतर प्रस्तुत किया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हो सकें। बैठक में मंत्री धर्मानी ने शमशान

Read more

स्वर्गीय सुनील उपाध्याय की पुण्यतिथि पर शिमला में रक्तदान शिवर व संगोष्ठी का आयोजन

शिमला || 12 नवंबर 2024 || सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा स्वर्गीय सुनील उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर 12 नवंबर 2024 के दिन गेयटी थियेटर में संगोष्ठी एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल उपस्थित रहे और साथ में नशा निवारण बोर्ड के पूर्व संयोजक ओ. पी. शर्मा उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में 700 से भी अधिक संख्या में छात्र छात्राओं ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। इस वर्ष सुनील उपाध्याय ऐजुकेशनल ट्रस्ट शिमला ने जो संगोष्ठी रखी उसका विषय हिमाचल में बढ़ती नशा प्रवृति – समस्या एवं सामाधान। जिसमें

Read more

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले में आपदाओं की तैयारी के दृष्टिगत NDRF की टीम द्वारा लगाई गई आपदा उपकरणों की प्रदर्शनी- उपायुक्त

नाहन || 12 नवंबर 2024 || उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा के दिशा निर्देशों अनुसार हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में आयोजित हो रहे पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले में प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं के दृष्टिगत 14वीं बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, नूरपुर की टीम द्वारा आपदा उपकरणों की एक प्रदर्शनी लगाई गई है। उपायुक्त ने बताया कि मेले में लगी इस प्रदर्शनी स्टॉल का माननीय अध्यक्ष, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण -सह- मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा मेले के शुभारंभ अवसर पर 11 नवंबर को निरीक्षण भी किया गया। उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश एवं

Read more

मुख्यमंत्री ने श्री रेणुका जी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की

शिमला || 12 नवम्बर 2024 || मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार देर सांय जिला सिरमौर के पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की। उन्होंने श्री रेणुका जी विकास बोर्ड द्वारा प्रकाशित स्मारिका का भी विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री परशुराम और माता श्री रेणुका जी के मिलन का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी उत्सव प्रदेश के प्रमुख मेलों में शुमार है। उन्होंने कहा कि धार्मिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण यह मेला प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी प्रदर्शित करता है।

Read more

अन्तर्राष्ट्रीय लवी मेला की पहली सांस्कृतिक संध्या रही नाटी किंग कुलदीप शर्मा के नाम

 शिमला || 12 नवम्बर 2024 ||  उपायुक्त एवं अध्यक्ष अन्तर्राष्ट्रीय लवी मेला अनुपम कश्यप ने रामपुर में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय लवी मेला-2024 की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने संध्या कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उप-मण्डलाधिकारी (ना) एवं सचिव लवी मेला कमेटी निशांत तोमर ने मुख्य अतिथि को टोपी, शॉल व स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया। सचिव मेला कमेटी ने पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी, एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा व नगर परिषद अध्यक्ष मुस्कान नेगी को भी सम्मानित किया गया ।   आज की स्टार नाईट में नाटी

Read more

भाषा एवं संस्कृति विभाग तथा भाषा समन्वय वेदी कालीकट केरल के संयुक्त तत्वाधान में संवाद व परिचर्चा का आयोजन

शिमला || 12 नवम्बर 2024 || भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश तथा भाषा समन्वय वेदी कालीकट केरल के संयुक्त तत्वाधान में प्रातः 11:00 बजे गेयटी थिएटर के सम्मेलन कक्ष में संवाद व परिचर्चा का आयोजन किया गया इस चर्चा का मुख्य उद्देश्य केरल राज्य व हिमाचल प्रदेश के साहित्य का आदान-प्रदान रहा l इस परिचर्चा की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्रीयुक्त श्रीनिवास जोशी ने की व डॉ आरसु पूर्व विभाग अध्यक्ष हिंदी विभाग केरल  विशिष्ट अतिथि के रूप उपस्थित रहे परिचर्चा में केरल राज्य से  आए 20 साहित्यकारों व अनुवादकों तथा हिमाचल प्रदेश के कहानीकारों में सुदर्शन वशिष्ठ, के आर

Read more

मुख्यमंत्री ने श्री रेणुका जी मंदिर में की पूजा-अर्चना

शिमला || 12 नवम्बर, 2024 || मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला सिरमौर में श्री रेणुका झील की नैसर्गिक सुन्दरता को निहारा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तीन किलोमीटर पैदल चलकर प्रकृति के सान्निध्य का आनन्द उठाया। वह मंदिर में आए श्रद्धालुओं से गर्मजोशी से मिले और उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री ने श्री रेणुका जी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्था प्रबन्धन करने के निर्देश दिए। विधायक अजय सोलंकी, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष

Read more

डायरिया-निमोनिया से बचाव के लिए घर-घर दस्तक देंगी आशा वर्कर्स

हमीरपुर || 12 नवंबर 2024 || 5 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को डायरिया और निमोनिया से बचाने के लिए जिला हमीरपुर में भी 18 नवंबर से 2 दिसंबर तक ‘सघन डायरिया एवं निमोनिया नियंत्रण पखवाड़ा’ (आईडीपीसीएफ) मनाया जाएगा। इस अभियान में जिला के लगभग 32,258 बच्चों को कवर किया जाएगा। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने मंगलवार को इस अभियान की जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों में डायरिया और निमोनिया जैसे रोग कई बार जानलेवा रूप धारण कर लेते हैं। एक

Read more

सुजानपुर में एसडीएम ने की महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा

सुजानपुर || 12 नवंबर 2024 || महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं से संबंधित खंड स्तरीय मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति और टास्क फोर्स की बैठक मंगलवार को एसडीएम डॉ. रोहित शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर एसडीएम ने बताया कि इस वित्त वर्ष में विकास खंड सुजानपुर के कुल 123 आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से 6 माह से 6 वर्ष तक के 1491 बच्चों तथा 425 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पूरक पोषाहार प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कुपोषण के विरुद्ध समग्र दृष्टिकोण एवं समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप सुजानपुर खंड में गंभीर

Read more

बैंक-सखियों को समझाए उनके दायित्व, आरसेटी में आयोजित किया गया रिफ्रेशर कोर्स

हमीरपुर || 12 नवंबर 2024 || जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्य कर रहीं बैंक-सखियों के लिए मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर के परिसर में आयोजित दो दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स मंगलवार को संपन्न हो गया। रिफ्रेशर कोर्स के दूसरे दिन आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना, भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक अरुणकांत शर्मा और अजय कुमार, डीएफएम पूजा शर्मा, वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारियों ने बैंक-सखियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। इस अवसर पर अजय कुमार कतना ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक

Read more