बंदला में M.Tech (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम को मंजूरी, मंत्री राजेश धर्मानी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

बिलासपुर || 18 नवंबर 2024 || प्रदेश सरकार में नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी ने हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, बंदला, बिलासपुर में M.Tech (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग – इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रम को मंजूरी प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। मंत्री राजेश धर्मानी ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश में उच्च तकनीकी शिक्षा और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह पाठ्यक्रम विशेष रूप से छात्रों को इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी, ऊर्जा प्रबंधन, बैटरी तकनीक, और हरित ऊर्जा समाधानों के क्षेत्रों में गहन ज्ञान और विशेषज्ञता

Read more

डाॅ.वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना में दिया जा रहा है 20 लाख रुपये का शिक्षा ऋण : सुमित खिमटा

नाहन || 19 नवम्बर 2024 || हिमाचल प्रदेश सरकार की डाॅ.वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत जिला सिरमौर में गरीब परिवार के छात्रों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए 20 लाख रुपये का ऋण एक प्रतिशत व्याज पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने देते हुए बताया कि इस योजना का लाभ नए छात्रों के साथ-साथ मान्यता प्राप्त संस्थानों से शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को भी दिया जाएगा। इस योजना से इंजीनियरिंग, मेडिकल, प्रबंधन, पेरा मेडिकल, फार्मेसी, नर्सिंग, विधि सहित विभिन्न डिप्लोमा और डिग्री कोर्साें, ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, बहुतकनीकी संस्थानों और

Read more

सुमित खिमटा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित

नाहन || 19 नवम्बर 2024 || उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने बैठक में रोड़ सेफ्टी से जुडी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली तथा राष्ट्रीय राज मार्ग के अधिकारीयों को रोड सेफ्टी पॉलिसी और नियमों को जनहित में गंभीरतापूर्वक लागू करने के लिए निर्देष दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को राष्ट्रीय राज मार्गों पर सड़क सुरक्षा में सुधार के दृष्टिगत दो अतिरिक्त कैमरे लगाने के लिए स्थान चिन्हित करने के लिए भी कहा। बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि सभी पुलिस थानों में रोड सुरक्षा

Read more

जिला के शिक्षण संस्थान बनाए जाएंगे तंबाकू मुक्त – उपायुक्त

शिमला || 18 नवम्बर 2024 || जिला शिमला में तम्बाकू नियंत्रण को लेकर जिला समन्वय समिति की बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित की गई। इस बैठक में निर्णय लिया गया है कि जिला भर के स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाया जाएगा। पहले चरण में शिमला शहर के सभी कॉलेजों को तम्बाकू मुक्त बनाया जाएगा। इसके लिए सभी कॉलेजों में भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसके अलावा, तय मानकों के अनुसार कॉलेजों को तम्बाकू मुक्त बनाया जाएगा। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला की जो पंचायत तम्बाकू मुक्त बनेगी,

Read more

नगर निगम को मंजूरी, हमीरपुर के लिए एक सुनहरा दिन: सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर || 18 नवंबर 2024 || मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने हमीरपुर को नगर निगम का दर्जा देने और यहां भवन निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का कार्यालय खोलने के प्रदेश मंत्रीमंडल के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि 23 महीनों के कार्यकाल के दौरान हिमाचल प्रदेश के चहुमुखी विकास के साथ-साथ हमीरपुर के लिए कई बड़ी योजनाएं मंजूर करके मुख्यमंत्री ने सभी जिलावासियों के दिल जीत लिए हैं। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि नगर निगम और कामगार कल्याण बोर्ड के कार्यालय

Read more

वन मित्र भर्ती हेतु दस्तावेजों की जाँच 26 नवंबर को

शिमला || 18 नवंबर 2024 || वन मित्र भर्ती हेतु वन मंडल शिमला शहरी के वन परिक्षेत्र चौड़ा मैदान के अंतर्गत 8 बीटों (समरहिल, ग्लेन, टूटीकंडी, फागली, कैथू, भराड़ी, जाखू और खलीनी) के लिए दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) की तिथि 26-11-2024 को निश्चित की गयी है। इस दिन सभी अभ्यार्थी जिन्होंने शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) पास की है। वे सभी दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) के लिए अपने मूल दस्तावेज़ों जो कि आवेदन के दौरान जमा करवाए गए थे और प्रत्येक की तीन प्रतियों के साथ प्रातः 11:00 बजे उप मंडल अधिकारी (नागरिक) शिमला (शहरी) के कार्यालय में अपनी

Read more

बस स्टैंड के बाद हमीरपुर को नगर निगम के रूप में मिली बड़ी सौगात : अजय शर्मा

हमीरपुर || 18 नवंबर 2024 || कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) हमीरपुर के अध्यक्ष अजय शर्मा ने नगर परिषद हमीरपुर को नगर निगम बनाने के प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का ऐतिहासिक कदम बताया है। अजय शर्मा ने कहा कि अंतर्राज्यीय बस स्टैंड के बाद मुख्यमंत्री ने हमीरपुर शहर के लिए नगर निगम के रूप में एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले अंतर्राज्यीय बस स्टैंड का कार्य तेजी से जारी है। यह हिमाचल का सबसे बड़ा बस स्टैंड होगा।

Read more

राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कल्पा में आयोजित

रिकांग पियो || 15 नवम्बर, 2024 || राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज कल्पा में 49 लाख रुपये की राशि से निर्मित रोलर स्केटिंग रिंक का उद्घाटन किया तथा रोलर स्केटिंग रिंक/आईस स्केटिंग रिंक कल्पा में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहें। राजस्व मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि वन अधिकार अधिनियम 2006 जिसके तहत भूमिहीन एवं उपेक्षित वर्गो को जमीन का मालिकाना हक मिला है, केंद्र में डॉ मनमोहन सिंह की कांग्रेस सरकार की देन है। उन्होंने

Read more

बिंदल ने झारखंड में किया कांग्रेस को एक्सपोज

शिमला || 15 नवंबर 2024 || भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने झारखंड में तीन प्रेस वार्ताओं को संबोधित किया जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी की पोल खोल दी। बिंदल ने प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं जैसे प्रियंका गांधी, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, राजीव शुक्ला द्वारा दिए गए सभी चुनावी भाषणों को झारखंड के लोगों को सुनाया। इन भाषणों में कांग्रेस नेताओं ने साफ साफ कहा था कि पहली कैबिनेट में कांग्रेस सत्ता में आते ही 1 लाख नौकरियां देगी पर अभी हिमाचल में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है, कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में उल्टा नौकरियां छीनने

Read more

सांस्कृतिक विरासत का अनुसरण करना चाहिए: राज्यपाल

शिमला || 15 नवम्बर 2024 || राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज यहां कहा कि संस्कृति हमारी विरासत है और हमें अपनी विरासत का अनुसरण करना चाहिए, तभी हम समृद्ध हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि श्री रेणुका जी हिमाचल का सबसे सुंदर तीर्थ स्थल है। माता श्री रेणुका जी और भगवान परशुराम जी के मिलन की यह परम्परा और रेणुका झील लोगों के आकर्षण का केंद्र है तथा लोग इस सदियों पुरानी परंपरा का उत्साहपूर्वक पालन करते हैं। राज्यपाल सिरमौर जिला के अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर लेडी

Read more

सीपीएस ऑफिस ऑफ प्रॉफिट, छोड़ देना चाहिए विधायक का पद : कश्यप

शिमला || 15 नवम्बर 2024 || भाजपा जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि सरकार के सीपीएस हिमाचल प्रदेश पर केवल आर्थिक बोझ थे। भाजपा एक स्वर में लगातार सभी 6 सीपीएस की नियुक्तियों का विरोध कर रही थी और जो निर्णय उच्च न्यायालय द्वारा आया है वह ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि सभी सीपीएस असंवैधानिक माने जाते है, यह उच्च न्यायालय द्वारा जारी ऑर्डर में भी लिखा गया है। यह सभी नियुक्तियां ऑफिस ऑफ प्रॉफिट के अंतर्गत आती है और जल्द ही सभी पूर्व सीपीएस, पूर्व विधायक बन कर रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि नैतिकता

Read more

जनजातीय गौरव वर्ष के तहत बीटन में विशेष ग्राम सभा आयोजित

ऊना || 15 नवम्बर 2024 || भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा महान आदिवासी नेता भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में “जनजातीय गौरव वर्ष” मनाने के लिए आज हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीटन में एक विशेष ग्राम सभा-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह विशेष ग्राम सभाएं देश भर के 54202 गांवों में आयोजित की गईं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों और जनजातीय समुदाय को वन अधिकार अधिनियम (FRA) के तहत प्राप्त अधिकारों और अवसरों के बारे में जागरूक करना है, ताकि वे अपने अधिकारों की बेहतर समझ रख सकें और समुदाय की

Read more

डाडू में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

हमीरपुर || 15 नवंबर 2024 || महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का जन्म दिवस शुक्रवार को जिला हमीरपुर में भी जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर विकास खंड बमसन की ग्राम पंचायत डाडू के गांव डाडू में जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना (आरजीएसए) और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में भोरंज के एसडीएम शशिपाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बिरसा मुंडा के अमूल्य योगदान का

Read more

सुमित खिम्टा ने अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारंभ

नाहन || 15 नवम्बर 2024 || उत्तर भारत के प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ उपायुक्त सिरमौर एवं मेला समिति के उपाध्यक्ष सुमित खिम्टा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान विशेष अतिथि के रूप में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिरमौर हंस राज तथा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गौरव महाजन ने इस संध्या में भाग लिया। इस उपलक्ष पर उपमंडल अधिकारी नाहन एवं सदस्य सचिव श्री रेणुका जी विकास बोर्ड राजीव सांख्यान व मुख्य कार्यकारी अधिकारी भरत सिंह ने मुख्य अतिथि एवं विशेष अतिथि को टोपी ,सिरमौरी परिधान लोईया, डांगरा व स्मृति चिन्ह

Read more

किसानों-बागवानों के साथ अन्याय कर रही काँग्रेस सरकार: चेतन बरागटा

शिमला || 15 नवंबर 2024 || प्रदेश की काँग्रेस सरकार ने सोलर फेसिंग पर मिलने वाली सब्सिडी को बंद कर किसानो- बागवानों के साथ अन्याय किया है, ये बात प्रदेश प्रवक्ता चेतन सिंह बरागटा ने कही। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने कृषि विभाग के माध्यम से किसानों के फल और फसलो के बचाव के लिए सोलर फेसिंग योजना शुरू की थी। जिस योजना के मुताबिक किसानो- बागवानो को उनके खेतो के बाहर सोलर फेसिंग लगाने के लिए 1500 रनिंग फुट तक के लिए 70% की सब्सिडी किसानों को मिल रही थी। जिससे छोटे और मझले बागवानों- किसानो को

Read more

विश्वकर्मा प्रशिक्षुओं को बताई बैंकों की ऋण और बीमा योजनाएं

हमीरपुर || 15 नवंबर 2024 || विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे कारीगरों, अन्य कामगारों एवं पीएम-विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को बैंकों की विभिन्न ऋण योजनाओं, बीमा और स्वरोजगार योजनाओं से संबंधित एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र के दौरान पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर के निदेशक अजय कुमार कतना ने इन विश्वकर्मा प्रशिक्षुआंें को पीएम-विश्वकर्मा योजना, इंटर्नशिप योजनाओं, वित्तीय साक्षरता, विभिन्न प्रकार के बैंक खातों, ऋण एवं सब्सिडी योजनाओं, बीमा योजनाओं और डिजिटल बैंकिंग के बारे

Read more

अजय सोलंकी रहे श्री रेणुकाजी मेले की तृतीय सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि

नाहन || 14 नवम्बर 2024 || जिला सिरमौर के श्री रेणुकाजी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विधायक नाहन अजय सोलंकी ने उपस्थित जन समूह को श्री रेणुकाजी मेले की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर वर्मा ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। श्री रेणुकाजी मेले की तृतीय सांस्कृतिक संध्या में शिमला का लोक नृत्य दल, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के कलाकार, जम्मू कश्मीर व उत्तराखंड के कलाकारों के अतिरिक्त स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस सांस्कृतिक संध्या में मदन

Read more

डाडू में मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस

हमीरपुर || 14 नवंबर 2024 || प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का जन्म दिन शुक्रवार 15 नवंबर को हमीरपुर में भी जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि इस उपलक्ष्य पर विकास खंड बमसन की ग्राम पंचायत डाडू के गांव डाडू में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त ने कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, वन, राजस्व और अन्य विभागों के अधिकारियों को इस कार्यक्रम में लोगों को अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी प्रदान करने तथा इन योजनाओं से संबंधित गतिविधियां आयोजित

Read more

कार्यशाला, प्रशिक्षण शिविर व सेमीनार में भाग लेने हेतु निदेशालय से अनुमति लेना अनिवार्य – सोम लाल धीमान

ऊना || 14 नवम्बर 2024 || उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना सोम लाल धीमान ने समस्त प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक व समस्त खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जेबीटी, एचटी, सीएचटी, सी एंड वी और टीजीटी को चुनाव डयूटी व जनगणना के अलावा किसी भी प्रकार की कार्यशाला, प्रशिक्षण शिविर और सेमिनार के लिए नहीं भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी विभाग या अधिकारी द्वारा किसी भी अध्यापक को कार्यशाला, प्रशिक्षण शिविर और सेमिनार में भाग लेने के लिए निर्देश दिए जाते हैं तो इसकी अनुमति निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा से लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए सम्पूर्ण

Read more

आईटीआई हमीरपुर में 30 युवाओं को मौके पर ही दिए नियुक्ति पत्र

हमीरपुर || 14 नवंबर 2024 || औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, परवाणु और पंचकूला की विभिन्न कंपनियों में कई पदों को भरने के लिए अलायंस जॉब एजेंसी ने वीरवार को आईटीआई हमीरपुर में युवाओं के साक्षात्कार लिए। साक्षात्कार में चयनित 30 युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र भी दे दिए गए। आईटीआई के प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने बताया कि इन साक्षात्कार में विभिन्न जिलों के दसवीं एवं बारहवीं पास, आईटीआई और पॉलीटैक्निक डिप्लोमाधारक और बीटैक डिग्रीधारक युवाओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि सिनर्जी कंपनी के लिए 5 अभ्यर्थियों, एमटी ऑटोक्राफ्ट कंपनी के लिए 12, न्यूरेका लिमिटेड के लिए 8, इंडिया

Read more