सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सांगला में जागरूकता शिविर का किया आयोजन

रिकांगपिओ || 28 नवंबर 2024 || सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा पर्यटन स्थल सांगला के अम्बेडकर भवन में बुधवार को एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में तहसील कल्याण अधिकारी सांगला बलबीर ठाकुर ने अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम-1989 एवं नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम-1955 के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके अतिरिक्त नशा मुक्त भारत अभियान, वर्तमान राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाएं, प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना, एकल नारी, गृह निर्माण अनुदान योजना तथा दिंव्याग जनो के लिए विभागीय योजनाओं पर प्रकाश डाला गया ताकि निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों का लाभ मिल सकें।

Read more

उपायुक्त सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आयुष रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित

नाहन || 29 नवम्बर 2024 || उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष रोगी कल्याण समिति सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आज उपायुक्त सभागार में आयुष विभाग की खंड स्तरीय रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने जिला आयुर्वेद चिकित्सालय नाहन में रोगियों की सुविधा हेतु पंचकर्म एवं अंतरंग-बहिरंग रोगियों के लिए आवश्यक चिकित्सा उपकरण खरीदने के लिए खरीद कमेटी गठित कर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत खरीदने की अनुमति प्रदान की। बैठक में विभाग द्वारा प्रस्तावित अधिकांश मदो को समिति द्वारा विस्तृत चर्चा के उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई ।

Read more

लदरौर स्कूल में आरंभ हुआ सात दिवसीय एनएसएस शिविर

हमीरपुर || 29 नवंबर 2024 || राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदरौर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्या रीता कुमारी ने किया। इस शिविर में स्कूल के 52 स्वंयसेवी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि आज के दौर में नशे की समस्या विकराल रूप धारण कर रही है। विशेषकर, युवा पीढ़ी बड़ी तेजी से इसके जाल मंे फंस रही है। रीता कुमारी ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, एनएसएस और स्कूल की अन्य गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग

Read more

प्रेस काउंसिल के नाम से नहीं हो सकता किसी भी संस्था का पंजीकरण

हमीरपुर || 29 नवंबर 2024 || प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया यानि भारतीय प्रेस परिषद के नाम के दुरुपयोग को रोकने और इस प्रतिष्ठित संस्था की गरिमा बनाए रखने के लिए सरकार ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रेस काउंसिल यानि भारतीय प्रेस परिषद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन एक वैधानिक निकाय है, जिसकी स्थापना प्रेस परिषद अधिनियम के तहत की गई थी। इसलिए, प्रेस काउंसिल या भारतीय प्रेस परिषद के नाम से किसी भी अन्य संस्था अथवा संगठन का पंजीकरण नहीं किया जा सकता है। उपायुक्त ने जिला के सभी एसडीएम, जिला लोक

Read more

उपायुक्त ने सर्दी के मौसम से संबंधित तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ करी बैठक

नाहन || 29 नवम्बर 2024 || उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज उपायुक्त कार्यालय में जिला के सभी विभाग प्रमुखों के साथ बैठक आयोजित कर सर्दियों की तैयारियों का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिला के सभी उपमंडलाधिकारी व खंड विकास अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया। उन्होंने जिला के अधिकारियों को हिमस्खलन और भारी बर्फबारी वाले क्षेत्रों में मानव संसाधन, मशीनरी और अन्य आवश्यक सामग्री की अग्रिम तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों से बर्फबारी वाले क्षेत्रों तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की ओर ट्रैकर्स या यात्रियों की आवाजाही

Read more

हर दिन नया झूठ बोलते रहना मुख्यमंत्री और कांग्रेस परिवार की असलियत: जयराम

शिमला || 29 नवंबर 2024 || नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने संगठन पर्व की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की महायुति को छप्परफाड़ जनादेश मिला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजनीति में एक नया शब्द सामने आया है प्रो-इनकंबेंसी। यह शब्द, जो पिछले 70 वर्षों में कभी नहीं सुना गया, आज भाजपा की उपलब्धियों को परिभाषित करता है। गुजरात में तीन दशकों से कमल खिल रहा है। मध्यप्रदेश में दो दशकों से भाजपा का वर्चस्व है और असम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, तथा गोवा में पिछले दो कार्यकाल से एनडीए की

Read more

विपक्षी दलों को केवल एक ही चिंता है, भाजपा को कैसे रोके : श्रीकांत

शिमला 29 नवंबर 2024 || भाजपा प्रदेश प्रभाती श्रीकांत शर्मा ने संगठन पर्व की बैठक को संबोधित करते हुए कहा भाजपा 2047 विकसित भारत के लक्ष्य के कार्य कर रही है, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है और हम प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक सभी पदों पर विजय होंगे। उन्होंने कहा की विपक्षी दलों को केवल एक ही चिंता है भाजपा को रोकने की, उन सभी को देश की चिंता नहीं हैं। पीएम मोदी को गाली देते देते विपक्षी दल देश की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिगाड़ रहे है। जब 2017 में चुनाव आयोग ने ईवीएम एक हैकाथॉन करवाया

Read more

ऊना में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आयोजित

ऊना || 29 नवम्बर 2024 || जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक वीरवार को जिला परिषद के सभागार में जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर भी उपस्थित रहे। बैठक में सदस्यों द्वारा अपने-अपने जिला परिषद क्षेत्र से सम्बन्धित विभिन्न समस्याएं संबंधित कार्यालयाध्यक्षों के समक्ष रखी। बैठक में 1 जुलाई से 31 अक्तूबर तक किए गए कार्यों के आय व्यय का अनुमोदन, 15वें वित्तायोग के तहत वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना और मनरेगा की अनुपूरक कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। बैठक में जिप सदस्य गगरेट सुशील कालिया ने लोगों द्वारा पुराने

Read more

विभिन्न थोक भण्डारों के खाद्यानों के परिवहन, कार्य व मजदूरी हेतु निविदाएँ आमन्त्रित – व्रिजेन्द्र पठानिया

बिलासपुर || 29 नवम्बर 2024 || जिला नियन्त्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता मामले व्रिजेन्द्र पठानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि हि०प्र० राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के विभिन्न थोक भण्डारों सदर बिलासपुर, तथा श्री नैना देवी जी से उचित मुल्य की दुकान तक डोर स्टेप डिलीवरी के तहत आवश्यक वस्तुओं के परिवहन, कार्य व मजदूरी करने के लिए निविदाएँ वर्ष 2024-25 से वर्ष 2025-26 (दो वर्षों) के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के माद्यम से https:@@hptenders-gov-in पर आमन्त्रित की गई है। उन्होनें बताया कि 18 दिसम्बर 2024 को सायं 5 बजे तक ही ऑनलाइन प्रक्रिया के माद्यम से https:@@hptenders-gov-in पर अपलोड

Read more

खराबी ईवीएम में नहीं, राहुल गांधी में है : टंडन

शिमला || 29 नवंबर 2024 || भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने प्रदेश स्तरीय संगठन पर्व बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा ईवीएम पर सवाल पर पलटवार किया है। टंडन ने कटाक्ष किया कि खराबी ईवीएम में नहीं, राहुल गांधी में है। कांग्रेस को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ईवीएम के कारण नहीं, बल्कि उसके नेतृत्व के खराब प्रबंधन के कारण करारी हार का सामना करना पड़ा। खरगे से कहा कि वह ईवीएम को नहीं, बल्कि राहुल को बदलें। वह उनकी जगह किसी अन्य को लाने पर विचार करें। ईवीएम को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एनर्जी, विकास

Read more

वर्तमान प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए काला अध्याय हुआ साबित : बिंदल

शिमला || 29 नवंबर 2024 || भाजपा हिमाचल प्रदेश संगठन पर्व की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन होटल ध्रुव में किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा की उनके साथ भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री डॉ सिकन्दर कुमार, त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज, संजीव कटवाल और राजीव सहजल विशेष रूप से उपस्थित रहें। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी है, भारत माता

Read more

होमगार्ड्स के स्थापना दिवस समारोह में हमीरपुर की टुकड़ी भी लेगी भाग

हमीरपुर || 29 नवंबर 2024 || हिमाचल प्रदेश गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा के 63वें स्थापना दिवस का राज्य स्तरीय समारोह 6 दिसंबर को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित किया जाएगा। गृह रक्षा की दसवीं वाहिनी हमीरपुर के कमांडेंट विनय कुमार (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कमांडर) ने बताया कि इस समारोह में दसवीं वाहिनी के पुरुष गृह रक्षकों की एक टुकड़ी और 2 महिला गृह रक्षक भी भाग लेंगी। कमांडेंट ने बताया कि दसवीं वाहिनी के पुरुष एवं महिला गृह रक्षक आपात परिस्थितियों के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस के साथ बचाव कार्यों में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते

Read more

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना जिला के दो दिवसीय प्रवास पर

ऊना || 29 नवम्बर 2024 || उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 30 नवम्बर और 1 दिसम्बर को ऊना जिला के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इससे पहले उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 29 नवम्बर को न्यू दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री 30 नवम्बर को प्रातः 11 बजे ऊना जिला में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। उसके उपरांत मुकेश अग्निहोत्री ऊना में जल शक्ति विभाग, को-ऑपरेशन, भाषा एवं संस्कृति विभाग, एचआरटीसी और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उप मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव गोंदपुर

Read more

भरनांग में आरसेटी के शिविर में महिलाएं सीखेंगी आधुनिक डेयरी फार्मिंग

हमीरपुर || 29 नवंबर 2024 || पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर के सौजन्य से वीरवार को हमीरपुर के निकटवर्ती गांव भरनांग में स्थानीय महिलाओं के लिए दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आरंभ हुआ। इस शिविर में महिलाओं को डेयरी फार्मिंग का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। संस्थान के निदेशक अजय कुमार कतना ने शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं का मार्गदर्शन करते हुए निदेशक ने महिलाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमशीलता के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाएं अपने दैनिक कार्यों के साथ-साथ घर में ही स्वरोजगार के

Read more

बागवानों को बागीचे तैयार करके दे रही है एचपीशिवा परियोजना: जगत सिंह नेगी

हमीरपुर || 29 नवंबर 2024 || बागवानी, राजस्व और जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने जिला के किसानों से आग्रह किया है कि वे पारंपरिक फसलों के अलावा आधुनिक सुविधाओं के साथ बागवानी को भी अपनाएं, जिससे उनकी आय में काफी वृद्धि होगी। वीरवार सुबह हमीरपुर के निकटवर्ती गांव बकारटी और बरंडा में एचपीशिवा परियोजना के तहत लगाए गए मौसम्बी के बागीचों के निरीक्षण तथा बकारटी में स्थानीय बागवानों के साथ संवाद के दौरान जगत सिंह नेगी ने यह अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी फल उत्पादन, विशेषकर नींबू प्रजाति के फलों

Read more

शिमला के आपदा प्रभावितों के लिए विशेष राहत पैकेज की अतिरिक्त ग्रांट जारी

शिमला || 29 नवम्बर 2024 || जिला शिमला में बीते वर्ष आपदा प्रभावितों को विशेष राहत पैकेज जारी किया गया था जिसके तहत राहत राशि प्राप्त करने से छूटे प्रभावितों के लिए अतिरिक्त ग्रांट जारी कर की गई है। विशेष राहत पैकेज की अतिरिक्त ग्रांट उपमंडल दण्डाधिकारी जुब्बल, रोहड़ू, रामपुर, ठियोग, शिमला ग्रामीण, कुमारसैन और कोटखाई को जारी की गई है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि बीते वर्ष आई आपदा के दौरान प्रदेश सरकार की ओर से प्रभावितों को विशेष राहत पैकेज जारी किया गया था। इसी के तहत जिला में कुछ प्रभावित छूट गए थे, उनके लिए अतिरिक्त

Read more

गृह रक्षा में 6 स्वयं सेवक चालकों की होगी भर्ती आवेदन पत्र 10 दिसंबर तक वाहिनी मुख्यालय में करवाएं जमा

बिलासपुर || 28 नवम्बर 2024 || आदेशक गृह रक्षा पॉचवी वाहिनी कुशल चन्द ने जानकारी देते हुए बताया कि गृह रक्षा, पाँचवी वाहिनी बिलासपुर द्वारा गृह रक्षक स्वयं सेवक चालकों के छह रिक्त पदों को भरने के लिए अभ्यावेशन प्रक्रिया का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 17 दिसंबर 2024 से 20 दिसंबर 2024 तक पुलिस लाइन मैदान, लखनपुर, जिला बिलासपुर में संपन्न होगी। भर्ती प्रक्रिया 17 दिसंबर को सुबह 8 बजे गठित बोर्ड द्वारा आरंभ की जाएगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करें। उन्होंने बताया कि

Read more

एचपीआरसीए ने घोषित किए 4 पोस्ट कोड्स के फाइनल रिजल्ट

हमीरपुर || 28 नवंबर 2024 || हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने बुधवार को 4 अलग-अलग पोस्ट कोड के लिए हुई डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद कुल 6 पदों के फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिए। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि असिस्टेंट कंप्यूटर प्रोग्रामर पोस्ट कोड 966, हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट एवं पीटीआई पोस्ट कोड 968 और असिस्टेंट केमिस्ट पोस्ट कोड 987 के एक-एक पद और प्रिजरवेशन असिस्टेंट पोस्ट कोड 1006 के तीन पदों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करके फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि ये परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर

Read more

भोरंज में सुपरवाइजर और सिक्योरिटी गार्ड के साक्षात्कार 30 को

हमीरपुर || 28 नवंबर 2024 || एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 30 नवंबर को सुबह 11 बजे उपरोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या पास तथा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें 16,500 रुपये

Read more

मनरेगा के अन्तर्गत लोकपाल की नियुक्ति के लिए मांगे आवेदन

ऊना || 28 नवम्बर 2024 || ज़िला ऊना में मनरेगा के अन्तर्गत लोकपाल की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। यह जानकारी निदेशक एवं आयुक्त (मनरेगा) ग्रामीण विकास विभाग, राघव शर्मा ने देते हुए बताया कि राज्य के ज़िला चम्बा, कुल्लु, ऊना व सोलन में मनरेगा के तहत लोकपाल की नियुक्ति की जानी है। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति आवश्यक योग्यता की जानकारी एवं आवेदन फार्म विभाग की वेबसाइट से डाउनलोक कर सकते हैं।

Read more