उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई समीक्षा बैठक

नाहन || 29 नवम्बर 2024 || उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज उपायुक्त कार्यालय में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं तथा ग्राम पंचायतों के अंकेक्षण पत्र में वर्णित आपत्यिों(पैरों) के अनुवर्तन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह समस्त मदों की अनुपयुक्त राशियों को समय पर व्यय करें तथा ग्राम पंचायतों के विभाजन तथा पुनर्गठन संबंधी प्रस्तावनाऐं तैयार कर पांच दिनों के भीतर सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने महालेखाकार तथा राज्य लेखा परीक्षा विभाग द्वारा किए गए

Read more

सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं विधानसभा अध्यक्ष : रणधीर

शिमला || 29 नवंबर 2024 || हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख तय होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। सत्र की अवधि केवल चार दिनों की रखे जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग प्रभारी एवं विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार विपक्ष के सवालों से बचने के लिए इस तरह के कदम उठा रही है। रणधीर शर्मा ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के निर्णयों ने देशभर में हिमाचल प्रदेश की छवि को नुकसान पहुंचाया है। अब, विपक्ष के सवालों से बचने

Read more

01 दिसम्बर, 2024 को समस्त निचार विकास खण्ड में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

रिकांग पियो || 29 नवम्बर 2024 || अधिशाषी अभियंता विद्युत टाशी नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 के.वी. ओल्ड व न्यू किन्नौर फीडर, 22 के.वी. जेपी ओल्ड व न्यू फीडर, 22 के.वी नोगली, निचार, कटगांव, एसजेवीएनएल, स्टेशन फीडर व भावा पॉवर फीडर की मुरम्मत कार्य के चलते समस्त निचार विकास खण्ड में 01 दिसम्बर, 2024 को प्रातः 09 बजे से सायं 05 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने विद्युत आपूर्ति की असुविधा के चलते जनसाधारण से सहयोग की अपील की है।

Read more

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी में आयोजित किया जेम सेशन

भोरंज || 29 नवंबर 2024 || सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन के तहत शुक्रवार को कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी खरवाड़ के सहयोग से यूनिवर्सिटी कैंपस में एक संवाद सत्र (जेम सेशन) आयोजित किया। इस सत्र में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं वरिष्ठ सिविल जज असलम बेग ने मुख्य अतिथि और भोरंज के एसडीएम शशिपाल शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लेकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर असलम बेग ने कहा कि नशे की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। विशेषकर, युवा पीढ़ी बड़ी तेजी से इसकी चपेट

Read more

एचपीयू में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन

शिमला || 29 नवंबर 2024 || अख़िल भारतीय विद्यार्थी परिषद् पिछले 76 वर्षों से समाज हित व छात्रहित में मांग उठाने के लिए आवाज बुलन्द करने का काम करती आ रही है और इसी संदर्भं में आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में विद्यार्थी परिषद द्वारा छात्र मांगो को लेकर पिंक पेटल पर धरना प्रदर्शन किया गया। इकाई अध्यक्ष हनी शर्मा ने कहा की बहुत लंबे समय से विद्यार्थी परिषद हॉस्टल में कैमरा लगाने की मांग करती आ रही है लेकिन अभी तक यह माँग पूरी नहीं हो रही है। Abvp ने कहा कि विश्वविद्यालय पहाड़ी क्षेत्र में होने के कारण सर्दियों

Read more

नेहरु युवा केंद्र द्वारा आयोजित युवा उत्सव में होगी पुरस्कारों की वर्षा

शिमला || 29 नवंबर 2024 || नेहरू युवा केंद्र शिमला, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा जिला शिमला मे जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन कोटशेरा कॉलेज मे 5 दिसम्बर 2024 को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम मे 1. लेखन प्रतियोगिता, 2. चित्रकला प्रतियोगिता, 3. फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 4. भाषण प्रतियोगिता, 5. लोक नृत्य प्रतियोगिता (ग्रुप) 6. साइंस मेला (एकल) 7. साइंस मेला (ग्रुप) प्रतियोगिता आयोजित की जाएँगी । जिसमे भाषण प्रतियोगिता उत्सव में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 5000, 2500 तथा 1500 धनराशि से पुरस्कृत किया जाएगा तथा लोक नृत्य प्रतियोगिता

Read more

एनडीआरएफ टीम जिला में 2 से 14 दिसम्बर तक चलाएगी सामुदायिक अभ्यास

ऊना || 29 नवम्बर 2024 || प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से बचाव बारे जागरूक करने के लिए 2 से 14 दिसम्बर तक जिला के विभिन्न स्थानों पर 14वीं बटालियन की एनडीआरएफ टीम द्वारा सामुदायिक अभ्यास करवाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम 2 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर जिला आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ प्रातः 11 बजे बैठक कर पुलों, इंवेंटरी संसाधनों और जिला में पिछले पांच वर्षों में हुई प्राकृतिक एवं अप्राकृतिक घटनाओं संबंधित जानकारी एकत्रित करेगी। इसी कड़ी में

Read more

अपना विद्यालय – द स्कूल अडॉप्शन कार्यक्रम में जिला के 47 स्कूल चयनित

ऊना || 29 नवम्बर 2024 || राज्य सरकार के अपना विद्यालय-हिमाचल स्कूल अडॉप्शन कार्यक्रम के पहले चरण में ऊना जिला के 47 स्कूलों का चयन किया गया है। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि जिला के सभी सरकारी अधिकारी चयनित किए गए सरकारी स्कूलों में जाकर बच्चों से संवाद करेंगे और अपनी विशेषज्ञता के विषय की कक्षाएं लेंगे तथा बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे। साथ ही वे स्कूल के सर्वांगीण विकास और गुणात्मक शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत आगे भी इसका दायरा बढ़ाकर अन्य अधिकारियों एवं स्कूलों को भी इसमें जोड़ा जाएगा।

Read more

आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण करें सीडीपीओ – उपायुक्त

शिमला || 29 नवम्बर 2024 || सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं समीक्षा बैठक बचत भवन में शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त अनुपम कश्यप ने की। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के साथ संवाद को बढ़ाए और उनके साथ बैठकर खाना खाए। केंद्रों में होने वाली दैनिक गतिविधियों का औचक निरीक्षण समय-समय पर करें और बच्चों से केंद्र में होने वाली गतिविधियों के बारे में फ़ीडबैक लें। उपायुक्त ने सभी सीडीपीओ को निर्देश दिए कि हर आगंनवाड़ी केंद्र की डिजिटल बुक बनाई जाए। इसमें केंद्र

Read more

युवा प्राचीन संस्कृति के संरक्षण में निभा सकते हैं महत्वपूर्ण भूमिका – रोहित ठाकुर

शिमला || 29 नवम्बर 2024 || हिमाचल प्रदेश को देव भूमि के नाम से जाना जाता है, यहां पर सभी देवी-देवताओं के मंदिर हैं। जिला शिमला के जुब्बल-कोटखाई एवं रोहड़ू विधानसभा क्षेत्रों में महासू देवता को आराध्य देव के रूप में जाना जाता है। यह बात शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज ग्राम पंचायत पुजारली-3 के गांव फरोग़ एवं ग्राम पंचायत रतनाड़ी के थोड़ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रमों में कही। उन्होंने कहा कि आज के युग में भी पारंपरिक रीति रिवाजों एवं वाद्य यंत्रों के साथ मन्दिरों के धार्मिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने क्षेत्र वासियों

Read more

पंचायती राज मंत्री 30 नवंबर को जुन्गा स्कूल के वार्षिक समारोह में होंगे मुख्यातिथि

शिमला || 29 नवम्बर 2024 || ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 30 नवंबर, 2024 को जुंगा के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि पंचायती राज मंत्री दोपहर 12.30 बजे राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

Read more

सरकार के सभी फ्लैगशिप कार्यक्रमों को पूरी तत्परता से करें लागू – उपायुक्त

ऊना || 29 नवंबर 2024 || उपायुक्त जतिन लाल ने सभी विभागों को ऊना जिले में प्रदेश सरकार के तमाम फ्लैगशिप कार्यक्रमों को पूरी तत्परता से लागू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आज (शुक्रवार) यहां डीआरडीए सभागार में इस संदर्भ में जिले के अधिकारियों की अलग अलग बैठकें लीं तथा उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए। अपना विद्यालय – द स्कूल अडॉप्शन कार्यक्रम उपायुक्त ने कहा कि अपना विद्यालय – द स्कूल अडॉप्शन कार्यक्रम प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण नवीन कार्यक्रम है। इसमें पहले चरण में जिले के सभी सरकारी आला अधिकारी एक एक सरकारी स्कूल गोद लेंगे। वे महीने में

Read more

ई-केवाईसी जल्द करवाएं लंबलू उपमंडल के छूटे उपभोक्ता

हमीरपुर || 29 नवंबर 2024 || विद्युत उपमंडल लंबलू के सहायक अभियंता विजय सिंह ने अभी तक ई-केवाईसी न करने वाले उपमंडल के घरेलू कनेक्शनधारक उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे दिसंबर के पहले सप्ताह तक अपनी ई-केवाईसी करवा लें। विजय सिंह ने बताया कि ई-केवाईसी के दौरान घरेलू विद्युत मीटर नंबर को उपभोक्ता के आधार नंबर से लिंक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उपमंडल में विद्युत कर्मचारी एक बार फिर घर-घर जाकर छूटे उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी कर रहे हैं। इस प्रक्रिया के लिए उपभोक्ता अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर पहले से ही तैयार

Read more

यशपाल जयंती पर 3 दिसंबर को हमीरपुर कालेज में होगा राज्य स्तरीय समारोह

हमीरपुर || 29 नवंबर 2024 || भाषा एवं संस्कृति विभाग नियमित रूप से प्रदेश की महान विभूतियों की जयंती मनाता आ रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को इन महान विभूतियों के आदर्शों और उनके द्वारा किए गए कार्यों का स्मरण रहे तथा वे इनका अनुसरण कर सकें। इसी कड़ी में विभाग 3 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के क्रांतिकारी एवं साहित्यकार यशपाल की जयंती के उपलक्ष्य पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के सभागार में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित करने जा रहा है। जिला भाषा अधिकारी निक्कू राम ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम सत्र में प्रातः

Read more

फलदार पौधों को कोहरे से बचाएं, उद्यान विभाग के उपनिदेशक ने बताए कोहरे से बचाव के उपाय

हमीरपुर || 29 नवंबर 2024 || सर्दियों में कोहरे से फलदार पौधों के बचाव हेतु उद्यान विभाग ने जिला के बागवानों के लिए विशेष हिदायतें जारी की हैं। विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार ने बताया कि छोटे या बड़े सभी फलदार पौधों पर कोहरे का बहुत बुरा असर पड़ता है, जिससे बागवानों को आर्थिक नुक्सान उठाना पड़ सकता है। उपनिदेशक ने बताया कि सर्दी के मौसम में कोहरे और कम तापमान की वजह से पौधों की कोशिकाएं पानी के जमाव से फट जाती हैं, जिससे पौधों की बढ़ोतरी तथा पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ता है। फल खराब हो जाते हैं

Read more

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश का तीन दिवसीय सम्मेलन शिमला में शुरू

शिमला || 29 नवंबर 2024 || भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश का तीन दिवसीय सम्मेलन शिमला के कालीबाड़ी हॉल में शुरू हुआ। सम्मेलन से पूर्व पंचायत भवन शिमला से चौड़ा मैदान तक एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। अंबेडकर चौक पर हुई रैली को पार्टी पोलिट ब्यूरो सदस्य कॉमरेड सुभाषिनी अली, तो सेन, ए विजय राघवन, राकेश सिंघा, कुशाल भारद्वाज व विजेंद्र मेहरा ने संबोधित किया। जनसभा में केंद्रीय कमेटी सदस्य डॉ ओंकार शाद, डॉ विक्रम सिंह, राज्य सचिवमंडल सदस्य डॉ कश्मीर ठाकुर, डॉ कुलदीप सिंह तंवर, प्रेम गौतम, संजय चौहान, फालमा चौहान, संतोष कपूर,

Read more

मुख्यमंत्री 30 नवंबर को रोहडू के प्रवास पर, विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ व शिलान्यास

शिमला || 29 नवम्बर 2024 || मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू 30 नवंबर, 2024 को रोहडू के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 30 नवम्बर को प्रातः 11.10 बजे रोहडू में एचपीएमसी सीए (नियंत्रित वातावरण) स्टोर का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत वह प्रातः 11.30 बजे राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल रोहडू का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात् वह दोपहर 12 बजे राजकीय डिग्री कॉलेज सीमा रोहडू पहुंचेंगे और छुंजर-कटलाह, शलान, मेल्थी-कुपरी उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना व रोहडू के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र के लिए उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके अतिरिक्त वह

Read more

शिक्षा मंत्री 01 दिसम्बर को सरस्वती नगर कॉलेज में एनएसयूआई के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

शिमला || 29 नवम्बर 2024 || शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 01 दिसम्बर 2024 को जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि रोहित ठाकुर 01 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे लाल बहादुर शास्त्री राजकीय डिग्री काॅलेज सरस्वती नगर में एनएसयूआई द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम (उड़ान महासंगम) में बतौर मुख्यतिथि शिरकत करेंगे। इसके पश्चात् वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

Read more

उपायुक्त किन्नौर ने रकच्छम का किया दौरा

रिकांगपिओ || 29 नवंबर 2024 || उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज सांगला घाटी के पर्यटन स्थल रकच्छम का दौरा किया तथा वहां साहसिक खेल बोल्डरिंग के आस्ट्रिया के पर्वतारोही बरनेड जगेरी से इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा इस खेल से स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण एवं बारीकियों से अवगत करवाना ताकि रकच्छम विश्व पर्यटन पर्वतारोही की पसंद बन सकें। उन्होंने बताया कि बोल्डरिंग के लिए साहस, अनुशासन एवं फोकस चाहिए और इस के माध्यम से स्थानीय युवा नशाखोरी से दूर रहेंगे तथा अनुशासन से सशक्त नागरिक बनकर प्रदेश का नाम रोशन करेगें। उपायुक्त ने ऑस्ट्रिया

Read more

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत केन्द्रीय विद्यालय रिकांग पिओ में विद्यार्थियों को किया जागरूक

रिकांगपिओ || 28 नवम्बर 2024 || जिला कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत केन्द्रीय विद्यालय रिकांग पिओ में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में अवगत करवाया गया। पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक शेखर ने इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा सीधे संवाद के माध्यम से ड्रग फ्री हिमाचल एप के बारे में जानकारी प्रदान की और युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाने का अहवान किया। उन्होंने शिक्षकों, अभिभावकों व समाज के प्रबुद्व लोगों को नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ने का आग्रह किया ताकि स्वस्थ

Read more