जिला प्रशासन ऊना ने घने कोहरे और शीतलहर के दृष्टिगत जारी की एडवाइजरी

ऊना || 16 दिसंबर 2024 || जिला प्रशासन ऊना ने घने कोहरे और शीतलहर के दृष्टिगत जनहित में एडवाइजरी जारी की है। इसके जरिए प्रशासन ने बढ़ती ठंड और घने कोहरे के मद्देनजर लोगों से स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर कुछ आवश्यक सावधानियां बरतने का आग्रह किया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि तापमान में लगातार गिरावट के चलते आगामी दिनों में शीतलहर और धुंध का असर और बढ़ सकता है। ऐसे में सुरक्षा और बचाव की दृष्टि से आवश्यक सावधानियां बरतना जरूरी है। यातायात के लिए जरूरी सावधानियां यातायात के लिए जरूरी

Read more

अजौली में विशेष ग्राम पंचायत बैठक 19 दिसम्बर को

ऊना || 16 दिसम्बर 2024 || ग्राम चौपाल कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत अजौली में 19 दिसम्बर को सुबह 9 से 1.30 बजे तक आधे दिन की विशेष ग्राम पंचायत बैठक आयोजित की जाएगी। यह आदेश उपायुक्त जतिन लाल ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 5(1) और हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (सामान्य) नियम 1997 के नियम 9(2) के तहत जारी किए गए हैं।

Read more

अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया जा रहा है एलएमएस सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण

हमीरपुर || 16 दिसंबर 2024 || न्यायालयों में चल रहे विभिन्न विभागों से संबंधित केसों के शीघ्र निपटारे और इनके ताजा स्टेटस की ऑनलाइन निगरानी के लिए एलएमएस सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। इस सॉफ्टवेयर के बारे में सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी और गवर्नेंस विभाग ने एक शेडयूल बनाया है। इस शेडयूल के अनुसार जिला हमीरपुर में भी 16 से 21 दिसंबर तक विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के हॉल में शुरू हुए सुबह के प्रशिक्षण सत्र में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर

Read more

कंप्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षण के लिए आवेदन 31 तक आमंत्रित

ऊना || 16 दिसम्बर 2024 || हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम ऊना द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले युवक-युवतियों को निगम की व्यवसायिक प्रशिक्षण योजना के तहत कंप्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षण के लिए आवेदन 31 दिसम्बर तक मांगे हैं। यह जानकारी जिला प्रबंधक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम ऊना विपन कुमार ने दी। ये रहेंगी शर्तें विपन कुमार ने बताया कि आवेदक जिला ऊना का स्थाई निवासी, अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाला, परिवार की समस्त साधनों से वार्षिक आय 35 हज़ार से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा आईआरडीपी/बीपीएल

Read more

राष्ट्रीय पाइथियन गेम्स में अंब के साहिल शर्मा ने जीता रजत पदक

ऊना || 16 दिसम्बर 2024 ||  हिमाचल प्रदेश पाइथियन काउंसिल के अध्यक्ष और पाइथियन काउंसिल इंडिया के अतिरिक्त महासचिव एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सोमवार को राष्ट्रीय सांस्कृतिक पाइयिथन गेम्स 2024 की गायन प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता साहिल शर्मा को अपने कार्यालय में शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने साहिल और उसके परिवार को इस उपलब्धि की बधाई दी। इस दौरान साहिल के पिता राजेश शर्मा भी साथ रहे। उन्होंने हौसला अफजाई के लिए उपायुक्त का आभार जताया। उपायुक्त ने बताया कि पाइथियन खेलों की गायन प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में 10 प्रतिभागी चुने गए थे जिसमें

Read more

जिला परिषद की साधारण बैठक 21 दिसंबर को

शिमला || 16 दिसम्बर 2024 || जिला परिषद शिमला की साधारण बैठक 21 दिसंबर, 2024 को प्रातः 11 बजे बचत भवन उपायुक्त कार्यालय शिमला में आयोजित की जाएगी। जिला परिषद शिमला सचिव ने कहा कि इस बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की अभिपुष्टि और गत बैठक के लंबित विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही जिला की ग्राम पंचायतों की मनरेगा की शैल्फों को पारित करना तथा अन्य विषयों पर भी बैठक में विचार विमर्श किया जाना है। इस बैठक में समस्त जिला परिषद सदस्य एवं जिला भर से विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी भाग लेंगे।

Read more

होटल, ढाबों, रेहड़ी फड़ी वालों के लिए चलेगा विशेष जागरूकता अभियान- उपायुक्त

शिमला || 16 दिसम्बर 2024 || जिला प्रशासन शिमला लोगों एवं पर्यटकों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य वस्तुएं मुहैया करवाने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए समय-समय पर अनेकों कदम प्रशासन की ओर से उठाए जाते रहे है। पर्यटन सीजन शुरू होते ही शिमला शहर और सटे हुए पर्यटन स्थलों पर विशेष जागरूकता अभियान शुरू करने का फैसला लिया है। उक्त फैसला भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण अधिनियम 2006 के तहत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने की। इस दौरान उन्होंने बताया कि 10 जनवरी 2025 तक शोघी से लेकर

Read more

विशेष प्रचार अभियान 18 दिसम्बर से

ऊना || 16 दिसम्बर 2024 || राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के लिए सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा 18 दिसम्बर से 23 दिसम्बर तक ज़िला ऊना में विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान में ज़िला के विभिन्न अनुसूचित जाति बहुल स्थानों पर कुल 24 सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं जिनके माध्यम से लोगों को इन योजनाओं बारे जागरुक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 दिसम्बर को ऊना निर्वाचन क्षेत्र के गांव सासन व बसोली अप्पर

Read more

लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम पर 6 दिवसीय कार्यशाला आरंभ

ऊना || 16 दिसम्बर 2024 || हिमाचल प्रदेश के डिजिटल प्रौद्योगिकी और शासन विभाग द्वारा लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम के तहत जिला स्तर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस कड़ी में, ऊना जिले में सोमवार को 6 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। उपायुक्त ऊना जतिन ने बताया कि 16 से 21 दिसंबर तक चलने वाली इस कार्यशाला के दौरान जिलास्तर पर सभी विभागों को लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का शेड्यूल सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए जारी कर दिया गया है, और यह

Read more

भैंस के पेट से निकाले नौ प्लास्टिक के लिफाफे और लोहे की तार, क्षेत्रीय पशु चिकित्सालय बरनोह में सफल ऑपरेशन

ऊना || 16 दिसंबर 2024 || ऊना जिले के क्षेत्रीय पशु चिकित्सालय बरनोह में डॉक्टरों की एक कुशल टीम ने एक भैंस के पेट से नौ प्लास्टिक के लिफाफे और लोहे की तार निकालने में सफलता प्राप्त की। यह ऑपरेशन बरनोह अस्पताल में ‘डायफ्रगमेटिक हर्निया’ का 40वां सफल ऑपरेशन था। भैंस अब पूरी तरह से स्वस्थ है और उसे उसके मालिक के पास वापस सौंप दिया गया है। पशु की निरंतर निगरानी डॉक्टरों की टीम द्वारा की जा रही है। इस ऑपरेशन की अध्यक्षता ऊना जिले के पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन विभाग के उप निदेशक डॉ. विनय कुमार शर्मा ने

Read more

लोक कलाकारों ने किटपल और बदारन में दी योजनाओं की जानकारी

नादौन || 16 दिसंबर 2024 || अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और समाज के अन्य वर्गों के कल्याण, उत्थान और सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने जिला हमीरपुर में भी फोक मीडिया के माध्यम से विशेष प्रचार अभियान आरंभ कर दिया। अभियान के पहले दिन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध नटराज कला मंच के लोक कलाकारों ने नादौन उपमंडल के गांव किटपल और बदारन में लोगों को गीत-संगीत और नाटक के माध्यम से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। नटराज कला मंच के

Read more

कार्यशाला में सफल छात्रों को सम्मानित किया

हमीरपुर || 16 दिसंबर 2024 || केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में कृत्रिम बुद्धिमता और मशीन लर्निंग कार्यशाला में सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। आज पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय हमीरपुर में पीएम श्री योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को व्यावहारिक कौशल प्रदान करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमता और मशीन लर्निंग पर आधारित छह दिवसीय कार्यशाला में सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन 16 नवंबर से 22 नवंबर 2024 तक किया गया। कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तकनीकी संस्था, शिमला (NIELIT) द्वारा किया गया जिसमें आठवीं कक्षा के अनुभाग अ और

Read more

नेहरू से लेकर के राजीव गांधी तक कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों ने आरक्षण के विरोध में लिखी लंबी लंबी चिट्ठियां : कश्यप

शिमला || 16 दिसंबर 2024 || भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद शिमला संसदीय क्षेत्र सुरेश कश्यप ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर जिनके प्रति आज सम्मान का भाव सब अनुभव कर रहे है और हम लोगों के लिए तो वह बहुत विशेष है, क्योंकि हम लोगों के लिए तो जीवन में बहुत बड़ी जो कुछ भी रास्ते मिले वहीं से मिले। बाबा साहेब अंबेडकर इनके प्रति भी, इनके मन में कितनी कटुता भरी थी, कितना द्वेष भरा था, मैं आज उसके डिटेल में जाना नहीं चाहता हूं। लेकिन जब अटल जी की सरकार थी तब बाबा साहब आंबेडकर उनका

Read more

नाहन में जनाक्रोश रैली के दौरान सड़कों पर उतरा हिंदू समाज, बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी

नाहन 14 दिसंबर 2024 || बांग्लादेश में अल्पसंख्यक विशेषकर हिंदुओं पर हो अत्याचार के विरोध में शनिवार को नाहन में हिंदू समाज सड़कों पर उतरा। इस दौरान बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई. जिला मुख्यालय नाहन में जन आक्रोश रैली के दौरान हिन्दू संगठनों से जुड़े लोगों ने अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई। Lसाधु-संत समाज की अगुवाई में निकली जनाक्रोश रैली हिंदू आश्रम से शुरू होकर दिल्ली गेट, यशवंत चौक, गुन्नूघाट, बड़ा चौक, छोटा चौक, बस स्टैंड से होते हुए रघुनाथ मंदिर में संपन्न हुई। इस रैली के माध्यम से बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर

Read more

फलदार पेड़-पौधों को कोहरे से बचाएं, उद्यान विभाग के उपनिदेशक ने बागवानों को दी सलाह

हमीरपुर || 13 दिसंबर 2024 || उद्यान विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार ने बताया कि आजकल शुष्क मौसम बने रहने के कारण अत्यधिक कोहरा पड़ने की आशंका बढ़ गई है। इससे फलदार फसलों को भारी नुकसान पहुंच सकता है। कोहरे से प्रभावित पौधे बीमारियों और कीटों से ग्रसित हो जाते हैं। कोहरे के प्रतिकूल प्रभाव से न केवल छोटे पौधे, बल्कि बड़े फलदार पौधे भी प्रभावित होते हैं जिससे बागवानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। राजेश्वर परमार ने बताया कि अत्यधिक कोहरे के प्रभाव से पौधों की कोशिकाएं पानी के जमाव से फट जाती हैं, जिससे पौधों की

Read more

केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में हुआ वार्षिक अकादमिक निरीक्षण

हमीरपुर || 13 दिसम्बर 2024 || पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में गुरुग्राम संभाग के सहायक आयुक्त टी. प्रीतम की अध्यक्षता में वार्षिक अकादमिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में सहायक आयुक्त के साथ सुनील दत्त लखनपाल प्राचार्य, केंद्रीय विद्यालय नादौन, वीर चंद प्राचार्य, केंद्रीय विद्यालय जाखू, मोहित गुप्ता प्राचार्य, केंद्रीय विद्यालय जतोग कैंट, संजय कुमार प्राचार्य, केंद्रीय विद्यालय योल कैंट, श्रीमती नीलम गुलेरिया प्राचार्य, केंद्रीय विद्यालय, सलोह एवं मनीष कुमार, प्रधानाध्यापक केंद्रीय विद्यालय पालमपुर रहे। निरीक्षण दल के आगमन पर विद्यालय के प्रवेश द्वार पर बालवाटिका के नन्हे बच्चों द्वारा तिलक एवं पुष्प प्रदान कर हिमाचली नाटी के साथ

Read more

सुनील शर्मा बिट्टू ने जन्मदिन पर किया कार्यालय का शुभारंभ

हमीरपुर || 13 दिसंबर 2024 || मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने शुक्रवार को यहां अपने निजी आवास के परिसर के साथ ही अपने कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस जिम्मेदारी को बखूबी अंजाम देने के लिए तथा आम लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने तथा प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए ही यह कार्यालय स्थापित किया गया है। सुनील शर्मा बिट्टू ने

Read more

ऊना जिले में नियोजित विकास के लिए प्रभावी कार्य योजना बनाकर काम करें अधिकारी : अन्गिहोत्री

ऊना || 13 दिसंबर 2024 || उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले में नियोजित विकास के लिए अधिकारियों को प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगला एक वर्ष जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में विकास की प्रतिस्पर्धा का वर्ष होगा। प्रदेश के स्तर पर प्रतिस्पर्धा के साथ साथ हर विधानसभा क्षेत्र को विकास में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए काम करें। जिला प्रशासन इसे लेकर पूरी योजना बनाए, पूरे वर्ष में जिले की हर ग्राम पंचायत में कम से कम एक या दो विकास के इस प्रकार के कार्य करें, जो यादगार बनें और

Read more

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी ही सरकार को कटकड़े में किया खड़ा : सुरेश कश्यप

शिमला || 13 दिसम्बर 2024 || भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि आज लोकसभा के अंदर संविधान के ऊपर चर्चा के दौरान कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी ही सरकार को कटकड़े में खड़ा कर दिया, जब उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले दो सालों से कांग्रेस की सरकार जो भी कानून बना रही है वह बड़े-बड़े लोगों के लिए बना रही है और किसानों और बागवान की, छोटे-छोटे किसानों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा की इस बात से यह स्पष्ट हो जाता है कि आज प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस

Read more

गारली की महिलाएं सीख रही हैं मशरूम की खेती

बड़सर || 13 दिसंबर 2024 || पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा बड़सर उपमंडल के गांव गारली में स्थानीय महिलाओं के लिए आयोजित किए जा रहे मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम में शुक्रवार को एक विशेष संवाद सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने महिलाओं को विभिन्न बैंकिंग योजनाओं, ऋण योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय साक्षरता से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक की गारली शाखा के उपप्रबंधक लखनपाल, आरसेटी के फेकल्टी मैंबर संजय हरनोट और अन्य अधिकारियों ने भी प्रतिभागी महिलाओं का मार्गदर्शन किया।

Read more