11 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल अजय चांदपुरिया ने किया ऊना का दौरा

ऊना || 18 दिसम्बर 2024 || 11 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल अजय चांदपुरिया, अति विशिष्ट सेवा मैडल, विशिष्ट सेवा मैडल ने ईसीएचएस रामपुर, आकाश कैंटीन और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का दौरा किया। उपायुक्त जतिन लाल ने लेफ्टिनेंट जनरल अजय चांदपुरिया का ऊना पधारने पर स्वागत किया। अपने दौरे के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल ने जिला ऊना के विभिन्न क्षेत्रों से आएं सेना के सेवानिवृत अधिकारियों और सैनिकों के साथ वार्तालाप की तथा उनकी समस्याओं को सुना। इस अवसर पर उपनिदेशक सैनिक कल्याण लै. कर्नल एसके कालिया और कैंटीन मैनेजर कमांडर विजय कुमार ने मोबाइल कैंटीन का प्रावधान,

Read more

घरेलू व होटल उपभोक्ता 31 दिसम्बर से पहले कराए ई-केवाईसी

नाहन || 18 दिसम्बर 2024 || सहायक अभियन्ता, विद्युत उपमंडल नाहन न0-1 ने जानकारी देते हुए बताया कि इस उपमंडल के अंतर्गत आने वाले घरेलू व होटल उपभोक्ता जिन्होंने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है वह विभागीय बिल वितरक के साथ सहयोग कर 31 दिसम्बर से पहले ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नाहन शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू हो गया है जिसके लिए सर्वे के साथ मीटर भी लगाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि यदि कोई उपभोक्ता ई-केवाईसी के लिए रह जाता है तो वह आधार काॅपी व बिल लेकर विद्युत उपमंडल कार्यालय रानीताल

Read more

आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए 4 जनवरी तक करें आवेदन

ऊना || 18 दिसम्बर 2024 || बाल विकास परियोजना कार्यालय ऊना के तहत आंगनवाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए आवेदन जमा करवाने की तिथि को बढ़ाकर 4 जनवरी 2025 का दिया गया है। इससे पहले आवेदन जमा करवाने की तिथि 18 दिसम्बर निर्धारित की गई थी। यह जानकारी कार्यकारी बाल विकास अधिकारी ऊना शिव वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि 18 से 35 वर्ष की पात्र महिला अभ्यर्थी अब अपना आवेदन सादे कागज पर भर के बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय ऊना में 4 जनवरी सायं 5 बजे तक जमा करवा सकती हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी को 10

Read more

कांग्रेस सरकार का जंगली मुर्गा प्रकरण में एफआईआर दर्ज करना तर्कसंगत नहीं : चेतन सिंह बरागटा

शिमला || 18 दिसम्बर 2024 || भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चेतन सिंह बरागटा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जंगली मुर्गा प्रकरण को लेकर एफआईआर दर्ज करना न केवल तर्कहीन है, बल्कि यह कांग्रेस सरकार की राजनीति से प्रेरित मंशा को भी उजागर करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार जानबूझकर भाजपा के बड़े नेताओं और प्रदेश के प्रतिष्ठित मीडिया हाउस को निशाना बना रही है। यह कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है, जिसकी भाजपा कड़े शब्दों में निंदा करती है। चेतन सिंह बरागटा ने कहा कि कांग्रेस ने सुनियोजित तरीके से बड़े नेताओं और मीडिया हाउस पर

Read more

त्रिलोक कपूर होंगे 25 को सुशासन दिवस तो 26 दिसम्बर को वीर बालदिवस के रूप में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संयोजक

शिमला || 18 दिसम्बर 2024 || भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर को, 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस और 26 दिसम्बर को वीर बालदिवस के रूप में आयोजित होने बोले संगठनात्मके कार्यक्र‌मों का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। उन के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष पायल वैद्य, प्रदेश सचिव विशाल चौहान, सुमीत शमा और मुनीष चौहान को सह समोजम नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि भारत रत्म पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहा‌री बाजपेयी जी की जन्म जयंती 25 दिसम्बर को पुरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाते है, इसी प्रकार 26 दिसम्बर को दसवें सिख

Read more

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने सरकार की योजनाओं से किया जागरूक

शिमला || 18 दिसम्बर 2024 || प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत जिला के विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक व गीत- संगीत के माध्यम से लोगांे को जागरूक किया। इस कड़ी में आज भगवती सांस्कृतिक मंडल शंठा के कलाकारों द्वारा खारू व राऊतन, जयश्वरी लोक नृत्य कला मंच के कलाकारों द्वारा आज सैंज व बगैण, वन्दना कला रंगमंच के कलाकारों द्वारा दरभोग व सतलाई, हिमाचल कला मंच सरोग के कलाकारों द्वारा टियाली व धरेच, शिव कल्चरल ट्रुप

Read more

ई-ऑफिस प्रणाली को धरातल पर सफल बनाने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

रिकांग पिओ || 18 दिसंबर 2024 || जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित आई.टी.डी.पी भवन में आज ई-ऑफिस प्रणाली के सुगम संचालन के दृष्टिगत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें समस्त विभागों के ई-ऑफिस संचालकों को सरकारी कार्यालयों के दस्तावेजों को पेपरलैस करने पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस प्रशिक्षण शिविर में जिला के विभिन्न कार्यालयों के 183 कर्मचारियों ने भाग लिया। पूर्व ई-डिस्ट्रिक प्रबंधक शबनम मेहता ने ई-ऑफिस प्रणाली पर प्रशिक्षण प्रदान करते हुए बताया कि वर्तमान राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी विभागों को पेपरलैस करने की दिशा में यह कदम उठाया है

Read more

डॉ. यशवंत सिंह परमार मैडिकल कॉलेज व अस्पताल को नाहन से बदलकर अन्य स्थान पर ले जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण : बिंदल

नाहन || 18 सितम्बर 2024 || डॉ. यशवंत सिंह परमार मैडिकल कॉलेज व अस्पताल नाहन को नाहन से बदलकर अन्यत्र स्थान पर ले जाने का जो निर्णय हो रहा है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, नाहन की जनता के साथ अन्याय है, धोखा है। डॉ. राजीव बिन्दल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कहा कि नाहन मैडिकल कॉलेज व अस्पताल के भवन निर्माण हेतु केन्द्र की नरेन्द्र भाई मोदी सरकार ने 265 करोड़ रू0 दिये थे जिसके अंतर्गत भवन निर्माण का कार्य शुरू हुआ। एक भवन जो 11 मंजिल बनना था, वह  7 मंजिल बनने के बाद 2 वर्षों से रूका हुआ है

Read more

गीत संगीत और नुक्कड़ नाटकों के जरिए ग्रामीणों को बताई कल्याणकारी योजनाएं

ऊना || 18 दिसम्बर 2024 || सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध सांस्कृतिक दल पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा और आरके कलामंच चिंतपूर्णी नेे बुधवार को गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के जरिए अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ संचालित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ जन कल्याणकारी नीतियों, योजनाओं, उपलब्धियों व नशा निवारण विषय पर लोगों को जागरूक किया। कलाकारों ने ऊना उपमंडल के गांव सासन व बसोली अप्पर तथा गगरेट के धवाली व चतेहड़ बूहल गांवों में लोगों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना, इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस

Read more

लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और नाटक के माध्यम से बताई सरकारी योजनाएं

हमीरपुर || 18 दिसंबर 2024 || अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और समाज के अन्य वर्गों के कल्याण, उत्थान और सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आरंभ किए गए विशेष अभियान के तहत बुधवार को नादौन उपमंडल के गांव मालग और करदोह, सुजानपुर उपमंडल के ग्राम पंचायत डेरा और रंगड़ में जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध नटराज कला मंच के लोक कलाकारों ने नादौन उपमंडल के गांव मालग और करदोह में लोगों को गीत-संगीत और नाटक के माध्यम

Read more

19 दिसम्बर को विद्युत आपूर्ति वाधित रहेगी- रविन्द्र चौधरी

बिलासपुर || 18 दिसम्बर 2024 || सहायक अभियंता विधुत उप-मण्डल-।। रविन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 दिसम्बर, 2024 को पेड़ो की कॉट- छाँट व लाईनो की आवश्यक मुरम्मत हेतु, रौड़ा अनुभाग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र लुहणु हवाघर, इन्डोर स्टेडियम लुहणु में प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील है। उन्होंने बताया कि शटडाउन मौसम की स्तिथि पर निर्भर रहेगा।

Read more

विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत सरकार प्रदान कर रही है 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

पांवटा साहिब || 18 दिसम्बर 2024 || प्रदेश सरकार विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत अब 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर रही है जबकि पूर्व में यह राशि 65 हजार रुपये प्रदान की जा रही थी यह जानकारी आज विकासखंड नाहन के ग्राम पंचायत पंजाहल व पनार में आयोजित हुए फोक मीडिया कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को दी। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत आज जिला सिरमौर के विकासखंड शिलाई की ग्राम पंचायत शिलाई व रास्त विकासखंड कफोटा की ग्राम पंचायत दुगाना व बोकालापाब तथा विकास खंड

Read more

जेबीटी के 187 पदों की काउंसलिंग 7 जनवरी को रावमापा छोटा शिमला में

ऊना || 18 दिसम्बर 2024 || जेबीटी अध्यापकों के 187 पदों के लिए काउंसलिंग 7 जनवरी, 2025 को प्रातः 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला में आयोजित होगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना सोमलाल धीमान ने ऊना बताया कि ऊना जिला से दिव्यांग श्रेणी से संबंध और कनिष्ठ बुनियादी अध्यापक (जेबीटी)पदों की पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी समस्त शैक्षणिक, व्यवसायिक योग्यता प्रमाण पत्रों सहित अन्य वांछित प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियों के साथ निर्धारित काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। उप निदेशक ने बताया कि इस संबंध में कार्यालय द्वारा अभ्यर्थियों को कॉल

Read more

जिला स्तरीय पीएमश्री विद्यालयों की प्रतियोगिताएं 2024-25

ऊना || 18 दिसम्बर 2024 || जिला स्तरीय पीएमश्री विद्यालयों की प्रतियोगिताएं 2024-25 का आयोजन आज डाईट देहलां में दिनंाक 18 दिसम्बर 2022 को समग्र शिक्षा द्वारा आयोजित करवाया गया। जिसमें जिला ऊना के 15 स्कूलों के 70 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। जिसका शुभारम्भ डाईट प्रिसिंपल राकेश आरोड़ा ने किया। पारितोषिक वितरण के मुख्य अतिस्थिति उपशिक्षा निदेशक उच्च,जिला ऊना श्री राजेन्द्र कौशल ने बताया कि जिला भर में प्रारम्भिक स्तर के पीएमश्री स्कूलों के विभिन्न प्रतियोगिताओं में रा॰प्रा॰प्रा॰ हारसा के रिधान शर्मा ने Debate/ Declamation  प्रथम स्थान अर्जित किया, रा॰प्रा॰प्रा॰ दौलतपुर चौंक की टीम Quiz में विजेता रही। उच्च

Read more

बागवानी मिशन के तहत 30 करोड़ की वार्षिक योजना का अनुमोदन : अनुपम कश्यप

शिमला || 18 दिसम्बर 2024 || उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ एकीकृत बागवानी विकास मिशन एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन दिया गया, जिसकी अनुमानित लागत  30 करोड़ 59 लाख रुपये रखी गयी है । इसके साथ साथ प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए 3  करोड़ 55  लाख रूपये की वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन दिया गया।  उपायुक्त ने कहा कि यह धनराशि जिला शिमला में बागवानी क्षेत्र

Read more

मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना का करें व्यापक प्रचार-प्रसार : राहुल चौहान

हमीरपुर || 18 दिसंबर 2024 || एडीएम राहुल चौहान ने महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल कल्याण एवं बाल संरक्षण समिति के अधिकारियों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना और बच्चों से संबंधित अन्य सभी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जिला के सभी पात्र एवं जरुरतमंद बच्चे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। बुधवार को यहां डीआरडीए के हॉल में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से संबंधित जिला स्तरीय समिति और जिला बाल कल्याण एवं बाल संरक्षण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम ने ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना

Read more

राज्य चुनाव आयुक्त ने आगामी पंचायती राज संस्थाओं एवं शहरी निकाय चुनावों की तैयारियों के लिए बैठक आयोजित

बिलासपुर || 18 दिसम्बर 2024 || राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने बुधवार को पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकाय चुनावों की तैयारियों के संबंध में जिला के समस्त एसडीएम, बीडीओ, पंचायत निरीक्षकों और शहरी निकाय के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए, उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी साझा की और सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने चुनाव के सुचारु संचालन, निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन

Read more

हमीरपुर में वर्द्धमान ग्रुप की कंपनी के साक्षात्कार 27 को

हमीरपुर || 18 दिसंबर 2024 || बद्दी स्थित वर्द्धमान टेक्सटाइल्स की इकाई ऑरो टेक्सटाइल्स में वीवर, फेब्रिक चेकर, रिवाइंडर और साइजर के 100 पदों को भरने के लिए 27 दिसंबर को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 26 वर्ष तक के दसवीं या बारहवीं पास युवा पात्र होंगे। चयनित युवाओं को अप्रेंटिसशिप के दौरान 12 हजार रुपये मासिक वेतन और आवास सुविधा प्रदान की जाएगी। चार माह के बाद इन्हें 13,064 रुपये मासिक वेतन व अन्य सुविधाएं मिलेंगी। जिला रोजगार अधिकारी

Read more

सेना भर्ती के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं अभ्यर्थी

हमीरपुर || 18 दिसंबर 2024 || भारतीय थल सेना की अग्निवीर भर्ती की संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास करने वाले जिला हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर के युवाओं का फिजिकल टेस्ट एवं मेडिकल परीक्षण 17 जनवरी से 24 जनवरी तक अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड एवं डिग्री कालेज के परिसर में किया जाएगा। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने पात्र अभ्यर्थियों से सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि फिजिकल टेस्ट एवं मेडिकल परीक्षण के लिए पात्र उम्मीदवारों को ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबपोर्टल पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। सभी

Read more

सुरेश कुमार ने भोरंज में किया आधुनिक लाइब्रेरी का लोकार्पण

भोरंज || 18 दिसंबर 2024 || विधायक सुरेश कुमार ने मंगलवार को यहां मिनी सचिवालय के परिसर में उपमंडल स्तरीय पुस्तकालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इस लाइब्रेरी में पाठकों को कंप्यूटर, इंटरनेट, कैफे एवं जलपान सहित अन्य सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इससे आम पाठकों और विशेषकर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को काफी सुविधा होगी। विधायक ने बताया कि भोरंज के बच्चों एवं युवाओं को एक अच्छा शैक्षणिक माहौल प्रदान करने के लिए यहां एक आधुनिक लाइब्रेरी की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। सुरेश कुमार ने बताया कि

Read more