सांस्कृतिक दलों ने बताया राजस्व लोक अदालतों का महत्व

शिमला || 19 दिसम्बर 2024 || प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत आज सूचना एवं जन संपर्क विभाग के भगवती सांस्कृतिक मंडल शंठा के कलाकारों द्वारा शवाला व चड़ोली, जयश्वरी लोक नृत्य कला मंच के कलाकारों द्वारा आज देवरा व बड़ा गांव, वन्दना कला रंगमंच के कलाकारों द्वारा डूबलू व जनेड़ घाट, हिमाचल कला मंच सरोग के कलाकारों द्वारा चयोग व बलग, शिव कल्चरल ट्रुप हलोग (धामी) के कलाकारों द्वारा भराड़ी व जस्सी शिवरंजनी कला मंच के कलाकारों द्वारा छेला व गुम्मा, स्वर साधना कला मंच

Read more

शिमला से सांसद सुरेश कश्यप ने लोक सभा में उठाया रेल विस्तार का मुद्दा

शिमला || 19 दिसम्बर 2024 ||  लोक सभा में शिमला से सांसद सुरेश कश्यप ने उठाया रेल विस्तार का मुद्दा जिसके जवाब में रेल, सूचना और प्रसारण एवं इलेक्ट्रोनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सिरमौर जिले में पौटा साहिब और काला अंब को रेल नेटवर्क से जोड़ने का मुद्दा उठाया है। 01.04.2024 की स्थिति के अनुसार, हिमाचल प्रदेश राज्य में पूर्णतः अंशतः पड़ने वाली 13,168 करोड़ की लागत वाली 255 किलोमीटर कुल लंबाई की 04 नई लाइनें योजना अनुमोदन निर्माण चरण में हैं, जिसमें से 61 किलोमीटर लंबाई को कमीशन कर दिया गया है और मार्च,

Read more

उपायुक्त सिरमौर ने की सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक

नाहन || 19 दिसम्बर 2024 || प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी एवं समीक्षा बैठक उपमंडल अधिकारी नाहन के कार्यालय में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने की। बैठक में केन्द्र व प्रदेश सरकार की और से डीआरडीए, जिला कल्याण विभाग, आईसीडीएस, स्वास्थ्य व आयुष आदि विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति को लेकर चर्चा की गई। जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने जानकारी दी कि जिला सिरमौर में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 4128 महिलाओं को लाभान्वित किया गया

Read more

राज्य निदेशक ने किया आरसेटी का निरीक्षण

हमीरपुर || 19 दिसंबर 2024 || ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के राज्य निदेशक रमेश चंद डढवाल ने वीरवार को मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक आरसेटी हमीरपुर के परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला ‘बैंक-सखी’ के 6 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की प्रतिभागियों के साथ संवाद भी किया। राज्य निदेशक ने कहा कि बैंकिंग सुविधाओं एवं योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में ‘बैंक-सखी’ महिलाएं बहुत बड़ी भूमिका अदा कर सकती हैं। वे आम लोगों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें ऋण योजनाओं का लाभ उठाने तथा अपने उद्यम या कारोबार स्थापित करने के लिए प्रेरित कर

Read more

जिला परिषद की साधारण बैठक स्थगित

शिमला || 19 दिसम्बर 2024 || जिला परिषद शिमला की साधारण बैठक जो 21 दिसंबर, 2024 को प्रातः 11 बजे बचत भवन उपायुक्त कार्यालय शिमला में होनी सुनिश्चित हुई थी, उसको प्रशासनिक कारणों से आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी जिला परिषद सचिव ने दी।

Read more

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति के लिए चलाई जा रही योजनाओं की दी जानकारी

बिलासपुर || 19 दिसम्बर 2024 || सूचना एंव जन सम्पर्क विभाग द्वारा फोक मिडिया के माध्यम से चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के अन्तर्गत वीरवार को जिला बिलासपुर के लोक कलाकारों द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति और समाज के अन्य वर्गो के कल्याणार्थ प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी नुक्कड नाटक, गीत- सगींत के माध्यम से देकर लोगों को जागरूक किया। महासंगम थियेटर ग्रुप बिलासपुर के लोक कलाकारों ने ग्राम पंचायत स्योहला व निहाखन बासला में लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति अन्य पिछड़ा वर्ग अल्प संख्यक समुदायों

Read more

उपनिदेशक ने ख्वाजा-बसाल और भलोह स्कूल का किया औचक निरीक्षण

ऊना || 19 दिसम्बर 2024 || उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना सोम लाल धीमान ने गुरुवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला ख्वाजा बसाल, राजकीय प्राथमिक व माध्यमिक पाठशाला भलोह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक ने पाठशालाओं में साफ-सफाई, मीड-डे मील की व्यवस्थाओं सहित स्कूली कार्य प्रणाली को जांचा। इस दौरान उन्होंने स्कूली अध्यापकों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को भी सुना। उपनिदेशक ने स्कूली अध्यापकों को बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने, मीड-डे मील कर्मियों को भोजन बनाते समय सिर पर टॉपी, मुंह पर मास्क, एपरिन और बच्चों को अच्छा व पौष्टिक आहार प्रदान करने के उचित

Read more

जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पियो में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन

रिकांग पियो || 19 दिसम्बर 2024 || सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला कल्याण कार्यालय द्वारा नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 व अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अन्तर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पियो में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के 400 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक आयुक्त ओम प्रकाश यादव ने की गई। उन्होंने उपस्थित जनों को नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955 व अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने समाज में नशे के बढ़ते

Read more

डाॅ.वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना में दिया जा रहा है 20 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण

नाहन || 19 दिसंबर 2024 || दिसंबर। जिला सिरमौर में चल रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से अनुमोदित सांस्कृतिक दलो ने आज विकास खण्ड तिलोरधार की ग्राम पंचायत शमाह पामटा व बलदवा बोहल खुईनल, विकास खण्ड संगडाह के घंडूरी व भवाई तथा विकास खण्ड राजगढ के राजगढ व शलाणा के बेहड गांव में कार्यक्रम आयोजित कर सरकार की कल्याणकारी योजनाएं लोगों तक पहुंचाई । इस दौरान कलाकारों ने गीत व नाटक द्वारा बताया कि प्रदेश सरकार डाॅ.वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत गरीब परिवार के छात्रों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए 20

Read more

प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए आरंभ की हैं योजनाएं

हमीरपुर || 19 दिसंबर 2024 || अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं आरंभ की हैं। इन योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने फोक मीडिया के माध्यम से व्यापक जागरुकता एवं प्रचार अभियान चलाया है। इसी अभियान के तहत वीरवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध नटराज कला मंच के लोक कलाकारों ने नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत कश्मीर के गांव तेहली और ग्राम पंचायत सरेड़ी के गांव सरेड़ी में जागरुकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन लोक कलाकारों ने गीत-संगीत

Read more

केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में शारीरिक शिक्षा में कैरियर परामर्श सत्र का आयोजन

हमीरपुर || 19 दिसंबर 2024 || आज पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में शारीरिक शिक्षा कैरियर परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में शारीरिक शिक्षा से जुड़े शिक्षाविद सुनील कपिल सेवानिवृत सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी (ADPEO) मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि आजकल की भाग दौड़ वाली जिंदगी में हर कोई अपने आप को फिट रखना चाहता है ऐसे में यदि कैरियर विकल्प ही ऐसा मिल जाए जिसमें खुद तो फिट रहे ही साथ ही दूसरों को भी फिट बनाकर अच्छे पैसे कमाए जा सके तो बात ही निराली होती है। शारीरिक शिक्षा

Read more

राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने जिला हमीरपुर के अधिकारियों के साथ की बैठक

हमीरपुर || 19 दिसंबर 2024 || वर्ष 2025-26 में संभावित पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए राज्य चुनाव आयोग की ओर से आवश्यक तैयारियों के संबंध में वीरवार को राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने यहां हमीर भवन में जिला हमीरपुर के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर अनिल खाची ने कहा कि अभी इन चुनावों के लिए काफी ज्यादा समय है, लेकिन इनकी प्रक्रिया के संबंध में सभी संबंधित अधिकारी अपडेट रहेंगे और इनके लिए आवश्यक प्रबंध करेंगे तो चुनाव के समय उन्हें कोई भी दिक्कत सामने नहीं आएगी तथा निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू ढंग से तथा

Read more

‘दुग्ध सहकारी सभाओं से जुड़कर अपनी आय बढ़ाएं पशुपालक’

नादौन || 19 दिसंबर 2024 || पशुपालकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाने तथा उन्हें दुग्ध उत्पादन के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रेरित करने हेतु बुधवार 18 दिसंबर को ग्राम पंचायत अमलैहड़ में विशेष सभा आयोजित की गई। पंचायत प्रधान सोनिया की अध्यक्षता में हिम गंगा योजना के तहत आयोजित इस विशेष सभा में क्षेत्र के पशुपालकों को कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर दुग्ध अभिशीतन केंद्र जलाड़ी की अधिकारी सुनीता देवी और शिवानी शर्मा ने पशुपालकों से सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा

Read more

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के रोल नंबर करें डाउनलोड

हमीरपुर || 19 दिसंबर 2024 || जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए 18 जनवरी को होने वाली प्रवेश परीक्षा के रोल नंबर एवं प्रवेश पत्र वेबसाइट सीबीएसईआईटीएमएस.रोल.जीओवी.इन से डाउनलोड किए जा सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी के प्राचार्य विक्रम कुमार ने बताया कि रोल नंबर एवं प्रवेश पत्र की डाउनलोडिंग में कोई दिक्कत आ रही है तो किसी भी कार्य दिवस को सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक विद्यालय के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। संबंधित प्राथमिक खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में भी संपर्क किया जा

Read more

शिक्षा मंत्री 23 दिसम्बर को सिरमौर प्रवास पर

नाहन || 19 दिसम्बर 2024 || शिक्षा मंत्री, रोहित ठाकुर 23 दिसम्बर को सराहा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार-टिकरी के नये भवन की आधारशिला रखेंगे। इसके उपरान्त पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और इस क्षेत्र के स्थानीय लोगों की शिकायतों को भी सुनेगें। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इसी दिन शिक्षा मंत्री नारग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुज्जी के साइंस ब्लॉक भवन का उद्घाटन करने के उपरान्त इस क्षेत्र के लोगों की शिकायतों को भी सुनेगें।

Read more

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में दो दिवसीय टैली सॉफ्टवेयर के लिए लेखा सहायक एवं लिपिको की कार्यशाला का आयोजन

नाहन || 18 दिसंबर 2024 || जिला मुख्यालय स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में पहली बार दो दिवसीय टैली सॉफ्टवेयर के लिए लेखा सहायक एवं लिपिको की कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ जिला शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) एवं प्रधानाचार्य डाइट राजीव ठाकुर द्वारा किया गया। इसके साथ इलावा उन्होंने संस्थान के आई सी टी लैब का भी उद्घाटन किया। लैब में आयोजित कार्यशाला के लिए जिला शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक शिक्षा) एवं प्रधानाचार्य डाइट राजीव ठाकुर ने सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राजीव ठाकुर ने कहा कि कार्य को निरंतर करते रहना चाहिए उसमें किसी

Read more

भारत के सामरिक, आर्थिक और सामाजिक हितों के विरुद्ध कोई रिपोर्ट जारी करना कांग्रेस का षड्यंत्र : नंदा

शिमला || 18 दिसम्बर 2024 || भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रदर्शन केवल मात्र जनता का ध्यान भटकाने का असफल प्रयास है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के धरने का जवाब देते हुए कहा कि गांधी परिवार कुर्सी के लिए देश भी बेच सकता है, एक फ्रेंच समाचार पत्र की रिपोर्ट के हवाले से देश की छवि खराब करने के लिए जार्ज सोरोस, ओसीसीआरपी (आर्गेनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट) और राहुल गांधी के बीच के त्रिकोणीय संबंध भी है। नंदा ने कहा कि कांग्रेस के ओर से यह देखने को मिल रहा है कि जब कभी

Read more

सुशासन सप्ताह के तहत ‘प्रशासन गांव की ओर अभियान’ के लिए डीसी ने दिए निर्देश

हमीरपुर || 18 दिसंबर 2024 || उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि 19 से 24 दिसंबर तक आयोजित किए जा रहे सुशासन सप्ताह के दौरान ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान के तहत आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस संबंध में सभी विभागों के अधिकारियों को पहले ही दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन सेवाओं, राजस्व अदालतों, सरकार गांव के द्वार कार्यक्रमों, जागरुकता शिविरों और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार, ‘प्रशासन गांव की ओर’ अभियान

Read more

जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

रिकांग पिओ || 18 दिसंबर 2024 || किन्नौर जिला के जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ में आज वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें शैक्षणिक सत्र-2024 के दौरान अकादमिक व अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक शेखर ने कहा कि विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के दौर में अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों के समग्र विकास के लिए बौद्धिक विकास के साथ-साथ मानसिक एवं शारीरिक विकास भी महत्वपूर्ण है तथा अभिभावकों को अपने

Read more

लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम पर कार्यशाला का आयोजन

शिमला || 18 दिसम्बर 2024 || उपायुक्त परिसर के बचत भवन सभागार में आज अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम साॅफ्टवेयर पर कार्यशाला का आयोजन किया। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अखिल शर्मा ने सॉफ्टवेयर की विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में सभी विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्हें उपयुक्त सॉफ्टवेयर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और अपने विभाग में सभी कार्यों को तकनीक के माध्यम से निपटाने बारे विशेष रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला में जिला न्यायालय, उच्च न्यायालय एवं सुप्रीम कोर्ट में दायर होने वाले मामलों को लिटिगेशन मैनेजमेंट सिस्टम पर दर्ज

Read more