हिमाचल को सबसे समृद्ध राज्य बनाने के लिए कार्य कर रहे सीएम: सुनील शर्मा बिट्टू
नादौन || 21 दिसंबर 2024 || राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन का वार्षिक उत्सव शनिवार को मनाया गया, जिसमें मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि नादौन का बहुत ही गौरवमयी इतिहास रहा है। गुरु गोविंद सिंह, ध्यानू भक्त और महान क्रांतिकारियों इंद्रपाल एवं यशपाल की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए आज यहीं से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश को एक सशक्त एवं
Read more