ककड़ियार में दोषी ऋणियों की भूमि की नीलामी 6 फरवरी को

हमीरपुर || 07 जनवरी 2025 || द ककड़ियार कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित के चार दोषी ऋणियों की भूमि की नीलामी 6 फरवरी को सुबह 11 बजे सभा के प्रांगण में निर्धारित की गई है। सहकारी सभाओं की सहायक पंजीयक एवं समाहर्ता वीना भाटिया ने बताया कि ककड़ियार निवासी शकुंतला देवी धर्मपत्नी ब्रह्मदास, ब्रह्मदेव पुत्र अनंत राम, कर्ण सिंह पुत्र प्रताप सिंह और मदनलाल पुत्र रामसरन ने द ककड़ियार कृषि सेवा सहकारी सभा सीमित से ऋण लिए थे। वीना भाटिया ने बताया कि बार-बार नोटिस के बावजूद इन्होंने ऋण की बकाया राशि ब्याज सहित सभा को नहीं लौटाई। अंततः इनकी

Read more

उपायुक्त किन्नौर ने जिला के सभी विभागाध्यक्षों के साथ करी समीक्षा बैठक

रिकांग पियो || 07 जनवरी 2025 || उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय सभागार में जिला के विभागाध्यक्षों की समीक्षा बैठक ली तथा विभिन्न विभागों द्वारा जिला में चलाए जा रहे विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। डॉ. अमित कुमार शर्मा ने उपस्थित विभागों के अधिकारियों को बताया कि अभी भी ई-ऑफिस प्रणाली से न जुड़ने वाले सरकारी कार्यालयों को कारण बताओं नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होनें सभी विभागों के अधिकारीयों को निर्देश दिए कि अपने विभाग के लम्बित बलों को समय पर कोषाधिकारी के कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करे। डॉ. अमित कुमार शर्मा सभी विभाग

Read more

उपायुक्त की धर्मपत्नी ने क्षेत्रीय चिकित्सालय में उपकरण किए वितरित्त

रिकांग पियो || 07 जनवरी 2025 || किन्नौर जिले के क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांग पिओ में आज उपायुक्त किन्नौर की धर्मपत्नी तथा जिला रेडक्रास सोसाईटी के अधीन अस्पताल कल्याण सोसाइटी की अध्यक्षा श्रीमति शिवानी शर्मा ने जे0एस0डव्यू0 एवं जिला रेडक्रॉस सोसाईटी के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ में 20 पल्स आक्सीमीटर, 10 डीजिटल उच्च रक्तचाप उपकरण, 2 बैड सोर गदे तथा 2 व्हीलचेयर वितरित्त किए गए। शिवानी शर्मा ने सामाजिक कॉर्पोरेट दायित्व के तहत जे0एस0डव्यू0 का आभार व्यक्त किया तथा उनकी इस पहल की सराहना की जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर जिला

Read more

प्रधान मंत्री आवास योजना में आवास प्लस मोबाइल एप्लीकेशन से पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण- सुमित खिम्टा

नाहन || 06 जनवरी 2025 || उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के अन्तर्गत सर्वे हेतु सरकार द्वारा आवास प्लस मोबाइल एप्लीकेशन लांच की गई है, जिसके माध्यम से हिमाचल प्रदेश में 1 जनवरी, 2025 से 31 मार्च, 2025 तक पात्र लाभार्थियों का सर्वे किया जाएगा। इसके लिए लाभार्थी स्वयं भी सर्वेक्षण कर आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि सर्वे ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों स्तरों पर किया जा सकता है। जिसमें पूरे परिवार का डाटा दर्ज किया जाएगा तथा इसके साथ ही घर का जियो टैग भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सर्वेक्षण

Read more

मिराकल वेंचर्स में अप्रेंटिस मशीन ऑपरेटर और हेल्पर के भरे जाएंगे 80 पद

ऊना || 06 जनवरी 2025 || मिराकल वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अप्रेंटिस मशीन ऑपरेटर और हेल्पर के 80 पद अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 9 जनवरी को प्रातः 10 बजे उप रोजगार कार्यालय अम्ब में आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई और डिप्लोमा रखी गई है। इसके अलावा आयु सीमा 18 से 30 वर्ष और वेतन 12 से 14 हज़ार रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। अक्षय शर्मा ने बताया कि योग्य व इच्छुक

Read more

उपायुक्त शिमला एवं अन्य अधिकारियों ने स्वेच्छा से छोड़ी बिजली सब्सिडी

शिमला || 06 जनवरी 2025 || उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहां पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ बिजली मीटर पर मिलने वाली सब्सिडी छोड़ दी है। उन्होंने इस संबंध में बिजली बोर्ड के अधिकारीयों को एक फार्म भर कर सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों में सहयोग देने के लिए जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों व जिला के साधन संपन्न बिजली उपभोक्ताओं को भी स्वेच्छा से बिजली की सब्सिडी छोड़ने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि सब्सिडी केवल उन्हीं लोगों को मिलनी चाहिए जो गरीब

Read more

जिला परिषद की साधारण बैठक 08 जनवरी को

शिमला || 06 जनवरी 2025 || जिला परिषद शिमला की साधारण बैठक 08 जनवरी, 2025 को प्रातः 11 बजे बचत भवन उपायुक्त कार्यालय शिमला में आयोजित की जाएगी। जिला परिषद शिमला सचिव ने कहा कि इस बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की अभिपुष्टि और गत बैठक के लंबित विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही जिला की ग्राम पंचायतों की मनरेगा की शैल्फों को पारित करना तथा अन्य विषयों पर भी बैठक में विचार विमर्श किया जाना है। इस बैठक में समस्त जिला परिषद सदस्य एवं जिला भर से विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी भाग लेंगे।

Read more

फोटो युक्त मतदाता सूची आज से अगले सात दिनों तक निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी- सुमित खिम्टा

नाहन || 06 जनवरी 2025 || जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सिरमौर जिला के सभी पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों जिसमें, 55-पच्छाद(अ0जा0) , 56-नाहन, 57-श्री रेणुका जी(अ0जा0), 58- पांवटा साहिब व 59-शिलाई में फोटो युक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 का कार्य एक जनवरी, 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर पूर्ण कर लिया गया है तथा फोटो युक्त मतदाता सूचियां 6 जनवरी, 2025 को अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रकाशित फोटो युक्त मतदाता सूचियों  के अनुसार  जिला में 4 लाख 8 हजार

Read more

68-किन्नौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र किन्नौर में कुल 59618 मतदाता

रिकांग पियो || 06 जनवरी 2025 || जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशित मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अनुसार 1 जनवरी, 2025 को अर्हक तिथि मानते हुए इस जिला की 68 किन्नौर (अ०ज०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटो मतदाता सूचियां दिनांक 6 जनवरी, 2025 को अन्तिम रूप से प्रकाशित कर दी गई हैं। आगामी एक सप्ताह तक फोटोयुक्त मतदाता सूचियां जिला के सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एस०डी०एम०)/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार/नायब तहसीलदार) के कार्यालयों व प्रत्येक मतदान केन्द्र पर निःशुल्क निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेंगी। इस दौरान

Read more

गुड गवर्नेंस इंडेक्स के लिए डाटा अपडेट करें सभी विभाग : एडीएम

हमीरपुर || 06 जनवरी 2025 || एडीएम राहुल चौहान ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जिला सुशासन सूचकांक यानि डिस्ट्रिक्ट गुड गवर्नेंस इंडेक्स (डीजीजीआई) के लिए निर्धारित सभी 8 मुख्य विषयों और 99 संकेतकों से संबंधित डाटा को अपडेट करें और अगर किसी संकेतक या योजना में विभाग की परफार्मेंस ठीक नहीं है तो उसमें सुधार के लिए त्वरित कदम उठाएं। सोमवार को यहां हमीर भवन में डीजीजीआई से संबंधित बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम ने कहा कि जिला हमीरपुर को वित्तीय वर्ष 2023-24 में डीजीजीआई में तृतीय पुरस्कार मिला था। वित्तीय वर्ष 2024-25

Read more

ई-केवाईसी पी.डी.एस.एच.पी. के माध्यम से भी कर सकते हैं ई-केवाईसी

हमीरपुर || 06 जनवरी 2025 || खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक शिव राम ने बताया कि राशन कार्डधारक उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जनवरी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि ई-केवाईसी के लिए विभाग ने ई-केवाईसी पी.डी.एस.एच.पी. ऐप भी लांच किया है। उपभोक्ता अपने एंड्रॉयड मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड करके घर बैठे ही अपनी ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके अलावा देश में कहीं भी लोकमित्र केंद्र में वेब आधारित एप्लिकेशन के माध्यम से अपने बायोमीट्रिक्स का प्रमाणीकरण करवाकर ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूर्ण करवा सकते

Read more

भदरूं, कश्मीर, मनसाई और अन्य गांवों में कुछ दिन बाधित रहेगी बिजली

नादौन || 06 जनवरी 2025 || विद्युत उपमंडल धनेटा के सहायक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि 11केवी कश्मीर फीडर की पुरानी लाइन को बदलने का कार्य 7 से 12 जनवरी तक किया जाएगा। इस दौरान गांव भदरूं, बैहरड़, जसाई, कश्मीर, मनसाई, प्लासी और क्षेत्र के अन्य गांवों में प्रतिदिन सुबह 9 से 5 बजे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Read more

वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर के 2 पदों का परिणाम घोषित

हमीरपुर || 06 जनवरी 2025 || हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर (वैल्डिंग) पोस्ट कोड-991 का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन दो पदों के लिए दो उम्मीदवारों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि यह परिणाम आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

Read more

एनआरएलएम के तहत डीआरडीए में ऋण दिवस आयोजित

ऊना || 06 जनवरी 2025 || राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन(एनआरएलएम) के तहत सोमवार को डीआरडीए हॉल ऊना में ऋण दिवस आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त जतिन लाल ने की। इस ऋण दिवस में एनआरएलएम के तहत पंजीकृत जिला के 50 स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया। इस दौरान उपायुक्त ने उपस्थित स्वयं सहायता समूहों को लगभग 85 लाख रूपये के ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इसके अलावा उपायुक्त ने एनआरएनएम के तहत बेहतरीन कार्य करने वाले बैंकों, खंड विकास अधिकारियों और सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया

Read more

इंडियन ऑयल टर्मिनल पेखूबेला में सुरक्षा समन्वय पर बैठक आयोजित

ऊना || 06 जनवरी 2025 || इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, ऊना टर्मिनल में सोमवार को एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान की अध्यक्षता में एक सुरक्षा समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य ऊना टर्मिनल की सुरक्षा व्यवस्था का मूल्यांकन तथा सुरक्षा उपायों को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाना था। बैठक में एसडीएम ने सुरक्षा उपायों को लागू करने में जिला प्रशासन और टर्मिनल के बीच मजबूत समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऊना टर्मिनल को ड्रोन गतिविधियों से सुरक्षित रखने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करके साइनेज और जागरूकता अभियान के

Read more

विधानसभा उपाध्यक्ष ने अयोध्या भ्रमण के लिए महिला कांग्रेस दल को हरी झंडी दिखा किया रवाना

नाहन || 02 जनवरी 2025 || प्रदेश का समग्र और समावेशी विकास सुनिश्चित करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। यह उद्गार विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज रेणुका जी में महिला कांग्रेस दल को अपने खर्चे पर अयोध्या भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए उनका  यह एक कदम है। उन्होंने बताया कि इस  दल में रेणुका विधानसभा की 62 पंचायतों के 7 जोन की 61 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सात दिवसीय यह यात्रा रेणुका जी से आरंभ होगी और

Read more

नैतिकता के आधार पर सुक्खू सरकार त्यागपत्र देकर दोबारा हिमाचल में जनमत हासिल करे : जयराम

शिमला || 02 जनवरी 2025 || भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू पर जमकर हमला बोला है, बीते कल मुख्यमंत्री के बिजली सब्सिडी छोड़ने के फैसले पर जय राम ठाकुर ने कहा कि चुनावों के दौरान 300 यूनिट फ्री बिजली देने की गारंटी देने वाले सब्सिडी स्वेच्छा से छोड़ने की बात कह रहे हैं। इससे साफ़ प्रतीत होता है कि कांग्रेस सरकार झूठी गारंटियों के सहारे सत्ता में आई थी, नैतिकता के आधार पर सरकार अपनी दी गारंटियों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं ऐसे में मुख्यमंत्री की हिम्मत है तो

Read more

“दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए 3 जनवरी 2025 को चिकित्सा जांच”

बिलासपुर || 02 जनवरी 2025 || मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांग व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला चिकित्सा विकलांगता बोर्ड का गठन किया गया है। यह बोर्ड  न्यू ओपीडी कॉम्प्लेक्स, कमरा नं.203  क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में 3 जनवरी  को प्रातः 10 बजे से दिव्यांग व्यक्तियों की चिकित्सा जांच करेगा। उन्होंने बताया कि जांच प्रक्रिया समाप्त होने के बाद लाभार्थियों को विकलांगता प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बोर्ड में विशेषज्ञ डॉक्टरों और अधिकारियों को शामिल किया गया है, जिनमें मुख्य

Read more

चालक परिचालक संघ की नवगठित कार्यकारिणी की डीसी से भेंट

ऊना || 02 जनवरी 2025 || राजकीय अर्द्ध राजकीय चालक परिचालक महासंघ जिला ऊना की नवगठित कार्यकारिणी वीरवार को प्रधान विजय अशरफ के नेतृत्व में उपायुक्त ऊना जतिन लाल से भेंट की तथा नवगठित प्रतिनिधियों को उपायुक्त से अवगत करवाया। इस दौरान कार्यकारिणी उपायुक्त को चालकों की समस्याओं के बारे में भी बताया। कार्यकारिणी में जिला प्रधान विजय अशरफ के अलावा वरिष्ठ उप प्रधान पवन कुमार शर्मा, महासचिव दिवाकर प्रसाद, प्रेस सचिव हरजीत कुमार सहित ओंकार, शेर सिंह, राकेश कुमार, युद्धवीर व सुभाष चालक उपस्थित रहे।

Read more

नादौन की 6 पंचायतों की मेधावी छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

नादौन || 02 जनवरी 2024 || बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नादौन ने बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना’ के अंतर्गत क्षेत्र की छह ग्राम पंचायतों भरमोटी, भदरोल, गौना, कमलाह, बसारल और मझियार की मेधावी छात्राओं को विशेष रूप से पुरस्कृत किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी संजय गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पलक पुत्री वीरेंद्र कुमार, सिमरन पुत्री अश्वनी कुमार, प्रियंका पुत्री प्रवीण कुमार, जाहनवी पुत्री दिनेश कुमार, राबिया पुत्री राजीव भारती, अर्शी पुत्री सुनील कुमार, सामवी पुत्री अरुण दत्त और अन्य प्रतिभाशाली छात्राओं को पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर सभी

Read more