सेना भर्ती का फिजिकल टेस्ट 17 से, मोबाइल फोन पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

हमीरपुर || 15 जनवरी 2025 || थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि 17 से 24 जनवरी तक यहां अणु के मैदान में होने वाले तीन जिलों के पात्र उम्मीदवारों के फिजिकल टेस्ट, मेडिकल परीक्षण और दस्तावेजों की जांच के दौरान पूरे भर्ती क्षेत्र में मोबाइल फोन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि इस भर्ती रैली के दौरान जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के लगभग 3200 युवाओं का फिजिकल टेस्ट होगा जो संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि रैली स्थल पर मोबाइल फोन पर पूर्ण प्रतिबंध

Read more

सेना भर्ती रैली प्रक्रिया में मोबाइल फोन का प्रवेश वर्जित

ऊना || 15 जनवरी 2025 || अणु खेल मैदान हमीरपुर में 17 जनवरी को आयोजित होने वाली सेना भर्ती रैली क्षेत्र में मोबाइल फोन का प्रवेश वर्जित रहेगा। सेना भर्ती निदेशक हमीरपुर कर्नल बीएस भंडारी ने जानकारी दी कि भर्ती के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को अपने व्यक्तिग सामान के लिए वैकल्पिक समाधान अपनाने होंगे। इसके अलावा रैली में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंटआउट लाना होगा ताकि बारकोड स्कैनिंग और प्रवेश में कोई परेशानी न हो। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि रैली अधिसूचना में दी गई सभी हिदायतों को ध्यानपूर्वक पढें़ और अपने

Read more

विधानसभा उपाध्यक्ष ने की डा. प्रेम सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता

नाहन || 15 जनवरी 2025 || विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने मंगलवार को रेणुका विधानसभा क्षेत्र के गांव माईना बाग में डा. प्रेम सिंह मेमोरियल क्रिकेट स्टेडियम में मां दूर्गा क्रिकेट क्लब माईना द्वारा आयोजित 6 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के उददेश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे बड़े खेल मैदानों का निर्माण कर रही है ताकि ग्रामीण स्तर पर प्रभिवान खिलाडियों को तराशा जा सके। उन्होंने कहा कि खेलों के आयोजन के साथ साथ

Read more

आपदा से सम्बन्धित सभी रिपोर्ट एक सप्ताह में होगी अपडेट : अनुपम कश्यप

शिमला || 15 जनवरी 2025 || जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की समीक्षा बैठक आज उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में हुई। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण शिमला की वर्ष 2016 से आज तक की विस्तृत रिपोर्ट की समीक्षा की। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जिला आपदा प्राधिकरण के वर्ष 2016 से आज तक की सभी आपदाओं की रिपोर्ट को अपडेट करने के निर्देश दिए। इसके लिए घटना के आधार पर अलग अलग कर्मचारी नियुक्त किए गए है। इसके साथ ही उक्त सभी कर्मचारियों को एक सप्ताह के भीतर इसे अपडेट करेंगे। बैठक में प्राकृतिक आपदा

Read more

डीसी एसपी ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर रिज मैदान का किया निरीक्षण

शिमला || 15 जनवरी 2025 || गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने रिज मैदान का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने गणतंत्र दिवस के दौरान स्टेज अरेंजमेंट, दर्शक दीर्घा, रिज मैदान की साज सज्जा को लेकर निर्देश दिए। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। इस बार गणतंत्र दिवस बड़े हर्षौल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में लगभग 27 दल हिस्सा लेंगे। इसमें जेएंड के राइफल्स, आईटीबीपी, एसएसबी, पुलिस के महिला और पुरुष टुकड़ियां, सेना पाइप बैंड, यातायात

Read more

आईएचएम में एसटीसी के छह दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

हमीरपुर || 15 जनवरी 2025 || पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार दवारा प्रयोजित कार्यक्रम एवं होटल प्रबंधन संस्थान आईएचएम हमीरपुर द्वारा आयोजित छह दिवसीय कार्यक्रम का सफल समापन समारोह होटल प्रबंधन संस्थान आईएचएम हमीरपुर में 6 जनवरी से 11 जनवरी 2025 तक किया गया। यह पाठयक्रम पर्यटन मंत्रालय की तरफ से निशुल्क करवाया गया। पर्यटन मंत्रालय की ओर से प्रायोजित कार्यक्रम के अंतर्गत होटल प्रबंधन संस्थान ने स्वयं सहायता समूह से संबंधित 37 महिलाओं प्रवीण कुमारी, संतोषी कुमारी, मधु देवी, सोनू देवी, मीना कुमारी, वीना कुमारी, अंजू कुमारी व संगीता इत्यादि को एटीसी के छह दिवसीय प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रशिक्षित किया।

Read more

01 से 31 जनवरी, 2025 तक मनाया जा रहा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-सुमित खिम्टा

नाहन || 15 जनवरी 2025 || उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला सड़क सुरक्षा समिति सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के आहवाहन पर पुरे भारत वर्ष में 01 जनवरी से 31 जनवरी, 2025 तक मनाया जा रहा है। सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सड़कों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम सभी सड़क उपयोगकर्ताओं की सांझा जिम्मेदारी है। सरकार हर साल होने वाली सड़क दुर्धटनाओं की चैंका देने वाली संख्या के साथ ड्राइवरों और पैदल चलने वालों के बीच अनुशासन, जागरूकता और सावधानी

Read more

बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना के अंर्तगत कार्यक्रम आयोजित

नाहन || 15 जनवरी 2025 || बाल विकास परियोजना अधिकारी नाहन ईशाक मोहम्मद ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि महिला एवं बाल विकास हि0प्र0 के अंतर्गत बाल विकास परियोजना नाहन द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के तहत आशा कार्यकर्ताओं तथा आंगवाडी कार्यकर्ताओं हेतू एक दिवसी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन नाहन में किया गया। इस शिविर में 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना का मुख्य उद्देश्य शिशु लिंगानुपात में कमी, लैंगिक समानता को बढावा देना एवं लड़कियों को सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि विभाग आगामी 22 जनवरी को इस योजना

Read more

स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र, दबट को मिला एनक्यूएएस प्रमाणन

बिलासपुर || 15 जनवरी 2025 || ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर श्री नैना देवी जी डॉक्टर एस. एस. बावा ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लॉक स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र (एचडब्ल्यूसी), डबट ने वर्ष 2025 के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) प्रमाणन प्राप्त कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि यह प्रमाणन दबट केंद्र की गुणवत्तापूर्ण और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को मान्यता देने का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि एनक्यूएएस प्रमाणन, स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्टता का सर्वाेच्च मानक है, जो केंद्र द्वारा सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता, मरीजों की सुरक्षा और समग्र स्वास्थ्य देखभाल में सुधार की

Read more

16 व 17 जनवरी को करवाएं बिजली के मीटरों की ईकेवाईसी – विनोद

बिलासपुर || 15 जनवरी 2025 || सहायक अधिशासी अभियंता विद्युत उपमण्डल न0-। विनोद ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी विद्युत उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी 16 व 17 जनवरी 2025 को की जाएगी। उन्होने बताया कि 16 व 17 जनवरी को नीटू कुमार घाघस, विजय कुमार पंजगाई व मोहित अवस्थी बैरी विद्युत-अनुभाग कार्यालय में ईकेवाईसी करेगें। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि निर्धारित तिथि को विद्युत-अनुभाग कार्यालय-। के सार्वजनिक कार्यालय में उपभोक्ता अपने साथ बिल व आधार कार्ड लेकर आये। उन्होने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता की मृत्यु हो चुकी है तो परिवार से किसी भी एक सदस्य का

Read more

बरोहा के बजाय अब एनआईटी के निकट खासग्रां में होंगे ड्राइविंग टेस्ट

हमीरपुर || 15 जनवरी 2025 || एसडीएम कार्यालय हमीरपुर के अंतर्गत ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए होने वाले ड्राइविंग टेस्ट के स्थान में बदलाव किया गया है। एसडीएम संजीत सिंह ने बताया कि अब ये ड्राइविंग टेस्ट एनआईटी के गेट नंबर 2 के पास खासग्रां के मैदान में लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहले ये टेस्ट बरोहा में किसान भवन के साथ लगते मैदान में लिए जाते थे, लेकिन बरोहा में मैदान का कार्य आरंभ होने के कारण ड्राइविंग टेस्ट के स्थान में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में ड्राइविंग टेस्ट एनआईटी के गेट नंबर 2 के

Read more

उपायुक्त किन्नौर ने खंड विकास एवं जिला विकास कार्यालय की समीक्षा बैठक ली

रिकांग पियो || 15 जनवरी 2025 || जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांग पियो स्थित उपायुक्त कार्यालय सभागार में खंड विकास कार्यालय एवं जिला विकास कार्यालय द्वारा कार्यान्वित विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने की। उपायुक्त ने इस अवसर पर जिला के तीनों विकास खंडों में चलाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा ली तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस तक पहुंचाना सुनिश्चित करें तथा स्वयं जमीनी स्तर पर जाकर योजनाओं की अद्यतन

Read more

उपभोक्ता ‘ई-केवाइसी पीडीएस एचपी’ ऐप्लिकेशन के जरिए घर बैठे कर सकते हैं ई-केवाइसी – राजीव शर्मा

ऊना || 15 जनवरी 2025 || जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, राजीव शर्मा ने बताया कि जिला में ई-केवाईसी के तहत राशन कार्डों को आधार कार्ड से जोड़ा जा रहा है, ताकि समस्त पात्र लाभार्थियों की पहचान की जा सके और उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिला में 3,25,955 उपभोक्ताओं की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है, जबकि शेष उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, उनके राशन कार्डों को अस्थाई रूप से

Read more

विधायक अजय सोलंकी ने छोडी विद्युत सब्सिडी

नाहन || 15 जनवरी 2025 || हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड के बिजली बिलों में सब्सिडी छोड़ने सम्बन्धी अभियान के अन्तर्गत आज सिरमौर जिला के नाहन में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता स्थानीय विधायक अजय सोलंकी ने की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि सब्सिडी छोडो अभियान एक स्वैच्छिक सब्सिडी छोडो अभियान है जिसके अन्तर्गत विद्युत उपभोक्ता स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड सरकार के इस आर्थिक सशक्तता के अभियान से जुड रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर स्वयं बिजली सब्सिडी छोडते हुए सभी से इस अभियान में जुडने

Read more

भोरंज में हर वर्ष 12 जनवरी को मनाएंगे लोहड़ी उत्सव: सुरेश कुमार

भोरंज || 14 जनवरी 2025 || विधायक सुरेश कुमार ने कहा है कि भोरंज में अब हर वर्ष 12 जनवरी को लोहड़ी उत्सव आयोजित किया जाएगा। सोमवार देर शाम को भोरंज के मिनी सचिवालय के परिसर में प्रथम लोहड़ी उत्सव के शुभारंभ अवसर पर सुरेश कुमार ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि भोरंज में उपमंडल प्रशासन और क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं के आपसी समन्वय से प्रथम लोहड़ी उत्सव का आयोजन काफी सफल रहा है। लोहड़ी उत्सव की इस परंपरा को आगे बढ़ाया जाएगा। इससे नई पीढ़ी हमारी समृद्ध लोक संस्कृति से रूबरू होगी और इस लोक संस्कृति के संरक्षण

Read more

महाराजा राजेंद्र प्रकाश फाउंडेशन के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

नाहन || 10 जनवरी 2025 || सिरमौर के नाहन में महाराजा राजेंद्र प्रकाश फाउंडेशन के तत्वावधान में 11 जनवरी से 12 जनवरी 2025 तक वार्षिक महाराजा राजेंद्र प्रकाश मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण आयोजित किया जा रहा है। टूर्नामेंट 11 जनवरी को सुबह 10.15 बजे नाहन के चौगान स्टेडियम में शुरू होगा। सिरमौर के हिज हाइनेस महाराजा लक्ष्यराज प्रकाश ने 10 जनवरी 2025 को नाहन के रॉयल पैलेस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि इस वर्ष 2 दिवसीय टूर्नामेंट में 8 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें खालसा टाइगर, आर.ए.एफ.सी., सिरमौर एफ.सी.,

Read more

बैंक-सखियों ने सीखे बैंकिंग और अन्य योजनाओं के गुर

हमीरपुर || 10 जनवरी 2025 || आम लोगों को बैंकिंग प्रक्रियाओं और योजनाओं की जानकारी प्रदान करने तथा उन्हें इन योजनाओं से लाभान्वित करने में महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करने वाली बैंक-सखियों के लिए पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर में आयोजित छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। इस शिविर में 31 बैंक-सखियों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के बाद इन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग (आईआईबीएफ) द्वारा आयोजित ऑनलाइन परीक्षा भी पास कर ली। शिविर के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने बैंक-सखियों

Read more

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की मदद से सुषमा ने धूमधाम से की बेटी की शादी

हमीरपुर || 10 जनवरी 2025 || बेटी के जवान होते ही गरीब मां-बाप को उसके विवाह की चिंता स्वाभाविक रूप से शुरू हो जाती है। शादी के लिए पैसे का इंतजाम कैसे होगा? कैसे वे अपनी बेटी को खुशी-खुशी विदा कर सकेंगे? इस तरह के सवाल अक्सर गरीब मां-बाप के मन में उठने लगते हैं और अगर लड़की के बाप की मौत हो जाए तो फिर बेटी की शादी की पूरी जिम्मेवारी मां पर ही आ जाती है। इस तरह की परिस्थितियों में लड़की की शादी के लिए सभी प्रबंध करना और भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे गरीब परिवारों

Read more

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा मार्च 2025 में आयोजित

रिकांग पियो || 10 जनवरी 2025 || हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की कक्षा-6वीं में केवल अनुसूचित जनजाति के छात्रों के प्रवेश के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा मार्च 2025 में आयोजित करने जा रहा है। दिसंबर 2024 व मार्च 2025 में 5वीं कक्षा में उत्तीर्ण होने वाले बच्चे या 2024-25 के सत्र में उत्तीर्ण उम्मीदवार जो अनुसूचित जनजाति से संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org. पर विवरणिका-सह-निर्देश उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थी को 09 जनवरी, 2025 से 03 फरवरी, 2025 रात 11ः59

Read more

राज्य निर्वाचन आयुक्त की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक

नाहन || 10 जनवरी 2025 || उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आज अनिल कुमार खाची राज्य निर्वाचन आयुक्त हि0प्र0 की अध्यक्षता में जिला सिरमौर के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में एल. आर. वर्मा अतिरिक्त जिला दण्ड़ाधिकारी, सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, सिरमौर जिला के सभी उप मण्डलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, कार्यकारी अधिकारी, सचिव नगर पंचायत, पंचायत निरीक्षक, उप निरीक्षक तथा अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज संस्थाओं व शहरी निकायों के सामान्य निर्वाचन वर्ष 2025-26 में होने संभावित है जिसके दृष्टिगत आयोग ने इस दिशा में प्रारंभिक

Read more