आईटीआई ऊना में साक्षात्कार 7 फरवरी को

ऊना || 05 फरवरी 2025 || आईटीआई ऊना में 7 फरवरी को प्रातः 10 बजे नेस्ले इंडिया लिमिटेड टाहलीवाल द्वारा प्रशिक्षुता प्रशिक्षण प्रोग्राम के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। साक्षात्कार में फिटर, इलेक्ट्रिशन और मकैनिक इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड के अभियार्थी भाग ले सकते हैं। यह जानकारी आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर अंशलु भारद्वाज ने दी। उन्होंने संबंधित टेªडों के अभ्यर्थियों से साक्षात्कार में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आग्रह किया है।

Read more

भ्रूण के लिंग परीक्षण रोकने के लिए अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर कड़ी नजर: डॉ. प्रवीण चौधरी

हमीरपुर || 05 फरवरी 2025 || गर्भावस्था के दौरान भ्रूण के लिंग परीक्षण और कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध को रोकने के लिए बनाए गए पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट-1994 के तहत गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में समिति के विभिन्न सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिला में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट-1994 की अक्षरशः अनुपालना के लिए कड़े प्रावधान किए गए हैं तथा सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है।

Read more

नशे के खात्मे के लिए सभी करें सहयोग : भगत सिंह ठाकुर

हमीरपुर || 05 फरवरी 2025 || ग्राम पंचायत बलोह और जिला पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय उच्च पाठशाला बलोह में नशा विरोधी जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें एसपी भगत सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों, शिक्षकों, क्षेत्र के पंचायत जनप्रतिनिधियों, आंगनवाड़ी एवं आशा वर्कर्स और अन्य स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि नशे जैसी अत्यंत गंभीर समस्या से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी बड़ी तेजी से नशे के जाल में फंस रही है। इससे कई

Read more

एस एफ आई इकाई ने छात्र कल्याण अधिष्ठाता और पुलिस उपाधीक्षक के साथ मिलकर विश्वविद्यालय के पिंक पटल पर खाने की दुकानों का किया सर्वेक्षण किया

शिमला || 04 फरवरी 2025 || विश्वविद्यालय छात्र कल्याण अधिष्ठाता द्वारा 6 जून 2023 को विश्वविद्यालय की सभी दुकानों के लिए एक रेट लिस्ट जारी की गई थी। जिसका मकसद विश्वविद्यालय में पढ़ रहे छात्रों को एक सस्ते दामों में खाना और अन्य खाने की चीज़ें उपलब्ध करवाई जा सके, परन्तु इसके बावजूद किसी भी दुकानदार द्वारा इस लिस्ट को फॉलो नहीं किया जाता है। दुकानदारों द्वारा छात्रों से मनचाहे रेट वसूलें जाते हैं। कैंपस अध्यक्ष अंकुश ने कहा कि विश्विद्यालय में इन दुकानों को इस उद्देश्य से बनवाया गया था था छात्रों को सस्ते दामों में सुविधाएं उपलब्ध करवाई

Read more

वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोगीनन्द में लैंगिग समानता शिविर का आयोजन

नाहन || 04 फरवरी 2025 || बाल विकास परियोजना अधिकारी नाहन ईशाक मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के अंर्तगत वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोगीनन्द में किशोर एवं किशोरियों के लिए लैंगिग समानता शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस शिविर में पाठशाला के लगभग 120 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया तथा इस अवसर पर लैंगिग समानता पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। उन्होंने बताया कि वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहने वाले प्रतिभागियों क्रमशः समीर, अचला व नम्रता को विभाग की और से पुरस्कृत किया गया। उन्होंने बताया कि

Read more

पीएम फसल बीमा योजना के तहत ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान शुरू

बिलासपुर || 04 फरवरी 2025 || जिला में फसल बीमा योजना के अंतर्गत “मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ” अभियान का शुभारंभ मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर की अध्यक्षता में किया गया। यह विशेष अभियान 15 मार्च 2025 तक संचालित किया जाएगा, जिसके तहत कृषि बीमा कंपनी के प्रतिनिधि घर-घर जाकर ऋणी किसानों को उनकी बीमा पॉलिसी वितरित करेंगे। कृषि उपनिदेशक ने बताया कि बिलासपुर जिले में 16,024 ऋणी किसानों ने 5,370 हेक्टेयर भूमि पर गेहूं फसल के लिए बीमा करवाया है। उतनी ही संख्या में बीमा पॉलिसियां भी वितरित की जाएंगी। इस योजना के तहत, सरकार का उद्देश्य अधिक से अधिक

Read more

पूर्वोत्तर भारत से पहुंचे छात्र छात्राओं ने देखा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय : ABVP

शिमला 04 फरवरी 2025 || SEIL (Students experience in inter state living) टूर ग्रुप 4 समन्वयक शंकर छेत्री ने बयान जारी करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर भारत से हम सभी हिमाचल पहुंचे छात्रों ने आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय एवं जाखू मंदिर में विजिट किया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पहुंचकर हम सभी ने विश्वविद्यालय की प्रत्येक ऐतिहासिक इमारत जो की अलग-अलग विभागों में बंटी हुई है इन सबको देखा और साथ ही साथ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की पुस्तकालय को भी अंदर से देखा। इसके साथ-साथ हमने आज जाखू मंदिर में हनुमान जी के दर्शन किए।पिछले 2 दिनों में हमने शिमला पहुंचकर

Read more

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत जिला बिलासपुर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

बिलासपुर || 04 फरवरी 2025 || अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में जिला बिलासपुर में विभिन्न सहकारी संगठनों और संस्थानों के सहयोग से वर्षभर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में एडीसी डॉ. निधि पटेल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला सहकारिता विभाग, पर्यटन विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक और अन्य सहकारी संस्थाओं के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में वित्तीय साक्षरता, कृषि एवं जैविक खेती, डिजिटल सशक्तिकरण, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन विकास और सामुदायिक सेवा को बढ़ावा देने के लिए वार्षिक कैलेंडर तैयार किया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष की शुरुआत

Read more

किसान सभा पौंटा साहिब ब्लॉक स्तर का अधिवेशन पौंटा साहिब मे आयोजित

पांवटा साहिब || 04 फरवरी 2025 || किसान सभा पौंटा साहिब ब्लॉक स्तर का अधिवेशन पौंटा साहिब मे आयोजित किया गया। सम्मलेन मे अलग अलग इकाई से 82 किसान सभा के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मलेन मे हिमाचल किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष व जिला महासचिव राजेंद्र ठाकुर ने विशेष रूप से भाग लिया अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश मे जमीन का मुद्दा आज ज्वलंत समस्या बनकर उभर रहा है। प्रदेश मे 72 % जमीन की मालिक सरकार है और करीब 14लाख परिवारों के हिस्से मे पांच लाख हेक्टेयर जमीन बचती है। प्रदेश मे नोतोड़,

Read more

प्रदेश में कर्मचारी परेशान, युक्तिकरण की आड़ में कर्मचारियों की संख्या में कटौती : नंदा

शिमला/रामपुर || 04 फरवरी 2025 || भाजपा जिला किन्नौर की बैठक नोगली रेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह मंजू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रभारी प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा और किन्नौर से प्रत्याशी सूरत नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। नंदा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा प्रदेश कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आर्थिक मंदी एवं आर्थिक बदहाली का दौर चल रहा है, जिसके कारण प्रदेश की जनता एवं कर्मचारी वर्ग परेशान है। प्रदेश में हालत ऐसी होनी ही है की कर्मचारी यह सोचने पर मजबूर हो गया है की, क्या अगले महीने की तनख्वाह

Read more

नाबार्ड से आए फंड को लेकर मुख्यमंत्री झूठ बोल रहे हैं : रणधीर

शिमला || 04 फरवरी 2025 || भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं नैना देवी से विधायक रणधीर शर्मा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा भाजपा का आरोप है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरासर झूठ बोलकर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा के विधायक दल ने पिछले कल और आज होने वाली योजना बैठकों का बहिष्कार किया क्योंकि पिछले दो साल से विधायक प्राथमिकता के अंतर्गत दी गई स्कीमों को नाबार्ड से, खासकर भाजपा विधायकों के विधानसभा क्षेत्र हैं उनकी स्कीमों के लिए नहीं दिया जा रहा था। परंतु मुख्यमंत्री महोदय ने कल

Read more

हमीरपुर में नशा विरोधी जागरुकता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे राज्यपाल

हमीरपुर || 04 फरवरी 2025 || राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बुधवार को तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर, जिला प्रशासन और गौतम ग्रुप ऑफ कालेज हमीरपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे नशा विरोधी जागरुकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। गौतम ग्रुप ऑफ कालेज के ओपन एयर थियेटर में सुबह 11ः30 बजे आरंभ होने वाले इस कार्यक्रम से पहले राज्यपाल सुबह 10ः30 बजे सर्किट हाउस परिसर से एक जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस जागरुकता रैली में विभिन्न स्कूलों और कालेजों के विद्यार्थी भाग लेंगे। इस रैली के गौतम ग्रुप ऑफ कालेज के परिसर

Read more

हिम भोग – सेहत और स्वरोजगार का सुंदर सुयोग

ऊना || 4 फरवरी 2025 || आप प्राकृतिक खेती करिए…गेहूं-मक्की उगाइए…हिमाचल सरकार उसे आपसे चोखे दामों पर खरीदेगी। दरअसल, राज्य सरकार की हिम प्राकृतिक खेती उत्पाद योजना के संबल से खेतीबाड़ी का कार्य अब केवल अन्न उपजाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सेहत और स्वरोजगार से सफलता का मजबूत आधार बन गया है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देते हुए सरकार ने ‘हिम भोग’ ब्रांड के साथ पहले पहल हिम मक्की आटा बाजार में उतारा है। यह प्रयास किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति प्रेरित करने और उपभोक्ताओं को स्वास्थ्यवर्धक विकल्प उपलब्ध कराने का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इस योजना

Read more

विश्व कैंसर दिवस पर माता पद्मावती नर्सिंग छात्राओं ने लघु नाटिका द्वारा लोगों को किया जागरूक

नाहन || 04 फरवरी 2025 || जिला मुख्यालय नाहन में आज दिनांक 4 फरवरी 2025 को माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग ,नाहन द्वारा World Cancer Day का आयोजन किया गया। इस अवसर माता पद्मावती की GNM 2nd year, 3rd year की छात्राओं द्वारा Dr. Y.S.P Medical College में एक लघु नाटिका द्वारा लोगों को कैंसर और उसके बचाव के बारे में जागरूक किया गया जो की “United by Unique” शीर्षक के अंतर्गत मनाया गया। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा एक नाटक के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को कैंसर के बारे में अवगत कराया। माता पद्मावती के छात्रों के लघु नाटक का

Read more

प्रवासी मजदूर को पुलिस स्टेशन में पहचान और सत्यापन करवाना आवश्यक – जिला दंडाधिकारी

शिमला || 04 फरवरी 2025 || जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहां भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के मद्देनजर आपातकालीन उपाय के रूप में आदेश पारित किए हैं । इसके तहत कोई भी नियोक्ता, ठेकेदार व व्यापारी जिला शिमला में आने वाले किसी भी प्रवासी मजदूर को छोटी-मोटी गैर-औपचारिक नौकरी या सेवा या अनुबंध श्रम में तब तक नहीं लगाएंगे, जब तक ऐसे प्रवासी मजदूर संबंधित पुलिस स्टेशन में एसएचओ के पास जाकर पासपोर्ट आकार की फोटो के साथ अपना विवरण प्रस्तुत नहीं करते हैं। आदेशों के अनुसार शिमला जिला का दौरा करने वाला कोई भी व्यक्ति संबंधित

Read more

ददाहू में 5 फरवरी को लगने वाला परिवार नियोजन शिविर रद्द : अजय पाठक

नाहन || 04 फरवरी 2025 || मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ0 अजय पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि एसएमओ प्रभारी सिविल अस्पताल ददाहू और एचएफडब्ल्यू एमसीएच ददाहू के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत के अनुसार सिविल अस्पताल ददाहू में 5 फरवरी को आयोजित होने वाले परिवार नियोजन शिविर के लिए केवल 04 लाभार्थियों ने पंजीकरण कराया है जिसके मध्यनजर लाभार्थियों की कम संख्या को देखते हुए, उक्त शिविर को रद्द कर दिया गया है और पंजीकृत लाभार्थियों को आशा के माध्यम से सूचित करने और उन्हें 25 फरवरी को आयोजित होने वाले परिवार नियोजन शिविर के लिए अपना पंजीकृत

Read more

साइबर फ्रॉड से बचना जरूरी, बच्चे भी हो रहे शिकार : रणजीत

बिलासपुर || 04 फरवरी 2025 || हिमाचल उपभोक्ता संरक्षण परिषद् ने भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) के सहयोग से 4 फरवरी 2025 को कन्या औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बिलासपुर में एक उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में दूरसंचार और प्रसारण से संबंधित उपभोक्ताओं के पक्ष में चलाए जा रहे योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही साइबर फ्रॉड से सतर्क रहने की भी अपील की गई। कार्यशाला में परिषद् के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह धीमान ने उपभोक्ताओं के लिए अवेयरनेस कार्यक्रमों की अहमियत को बताया। उन्होंने डिजिटल युग में तकनीकी उपकरणों के प्रयोग में सावधानी बरतने

Read more

स्टाम्प विक्रेता के दो पदों के लिए पुनः आवेदन आमंत्रित

बिलासपुर || 4 फरवरी 2025 || उप-मण्डलाधिकारी (ना०), सदर जिला बिलासपुर के आदेशानुसार सिविल कोर्ट परिसर, बिलासपुर एवं तहसील परिसर, जिला बिलासपुर में स्टाम्प विक्रेता के दो पदों को भरने हेतु पुनः आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती हिमाचल प्रदेश स्टाम्प नियम, 1973 के उप-नियम 26 में निर्धारित शर्तों, उपायुक्त बिलासपुर से प्राप्त अनुमोदन तथा चयन समिति द्वारा तय मापदंडों के आधार पर की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र निर्धारित दस्तावेजों सहित 15 फरवरी 2025 को सांय 5:00 बजे तक जमा करवाने होंगे। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन के साथ

Read more

एस.बी.आई. लाइफ इन्श्योरेंस द्वारा घुमारवी में कैंपस इंटरव्यू आयोजित

बिलासपुर || 4 फरवरी 2025 || एस.बी.आई. लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड, घुमारवी ब्रांच द्वारा दिनांक 11-02-2025 को उप-रोजगार कार्यालय घुमारवी, जिला बिलासपुर (हि.प्र.) में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इस इंटरव्यू में डेवलपमेंट मेनेजर के 3 पदों और बिसनेस एसोसिएट के 2 पदों हेतु चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट रखी गई है, जबकि आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है। भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 45 वर्ष तक और शैक्षणिक योग्यता 10+2 निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को ₹3 लाख वार्षिक वेतन, पी.एफ. और इंसेंटिव भी प्रदान किए जाएंगे। जिला रोजगार

Read more

जिला के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों की वाटिका में उगाया जाएगा पालक – उपायुक्त

शिमला || 04 फरवरी, 2025 || जिला शिमला के सभी आंनवाड़ी केंद्रों की वाटिकाओं में पालक उगाया जाएगा। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने सोमवार को इस बारे में महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश जारी कर दिए है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों में वाटिकाएं है और अब उन सभी वाटिकाओं में पालक उगाया जाएगा ताकि बच्चों को दिए जाने वाले आहार में पालक को शामिल किया जा सके। इसके अलावा, जिन केंद्रों में वाटिकाएं नहीं हैं वहां पर वाटिकाएं तैयार करवाई जाएंगी और गमलों आदि में पालक उगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान

Read more