सुजानपुर में होली उत्सव के दौरान हथियारों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

हमीरपुर || 04 मार्च 2025 || सुजानपुर में 12 से 15 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए उत्सव की अवधि के दौरान नगर परिषद सुजानपुर के पूरे क्षेत्र में हथियार, गोला-बारूद या किसी भी तरह के अन्य घातक हथियार लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए जिलाधीश अमरजीत सिंह ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र सुजानपुर में यह प्रतिबंध 12 से 15 मार्च तक लागू रहेगा।

Read more

भरेड़ी में 8 मार्च को आयोजित किया जाएगा रैडक्रॉस मेला

भोरंज || 04 मार्च 2025 || रैडक्रॉस सोसाइटी की भोरंज उपमंडल इकाई 8 मार्च  को भरेड़ी के डीएवी स्कूल परिसर में उपमंडल स्तरीय रैडक्रॉस मेले का आयोजन करेगी। इसका शुभारंभ स्थानीय विधायक सुरेश कुमार करेंगे। एसडीएम एवं रैडक्रॉस सोसाइटी की उपमंडल इकाई के अध्यक्ष शशिपाल शर्मा ने बताया कि इस मेले में मेडिकल जांच शिविर, रक्तदान शिविर और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से इस रैडक्रॉस मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने तथा रैडक्रॉस सोसाइटी से जुड़कर इसके लिए हरसंभव योगदान देने की अपील भी की। एसडीएम ने कहा कि

Read more

हर्षवर्धन चौहान का दो दिवसीय सिरमौर प्रवास

नाहन || 05 मार्च 2025 || उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 6 व 7 मार्च, 2025 को जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। वह 6 मार्च को प्रातः 11 बजे राजकीय महाविद्यालय कफोटा के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने के उपरांत शिलाई में लोगों की समस्याएं भी सुनेगें। उद्योग मंत्री 7 मार्च को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह शिलाई में जन समस्याएं सुनेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।

Read more

सफाई कर्मचारियों का हो कम से कम 10 लाख का जीवन बीमा – एम वेंकटेशन

शिमला || 05 मार्च 2025 || जिला में सभी सफाई कर्मचारियों का कम से कम 10 लाख रुपये का जीवन बीमा अवश्य करवाएं ताकि इन कर्मचारियों के परिवारों को इसका लाभ मिल सके। यह बात भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत गठित राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त एम वेंकटेशन ने आज शिमला के बचत भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को उनकी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाए ताकि उनके कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं आउटसोर्सिंग

Read more

सुजानपुर होली मेले के लिए कलाकारों के ऑडिशन 8 से

हमीरपुर || 05 मार्च 2025 || इस वर्ष 12 से 15 मार्च तक आयोजित किए जा रहे सुजानपुर के राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की चारों सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय लोक कलाकारों को अधिक से अधिक समय दिया जाएगा। एडीएम एवं होली उत्सव सांस्कृतिक उपसमिति के अध्यक्ष राहुल चौहान ने बताया कि चारों संध्याओं के लिए लोक कलाकारों के ऑडिशन 8, 9 और 10 मार्च को सुबह 10ः30 बजे से उपायुक्त कार्यालय परिसर एवं बचत भवन हमीरपुर में लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 8 और 9 मार्च को जिला हमीरपुर के तथा 10 मार्च को अन्य जिलों के लोक कलाकारों के

Read more

ऊना जिले में एससी वर्ग के विकास पर 3 वर्षों में 113 करोड़ व्यय – कुलदीप धीमान

ऊना || 05 मार्च 2025 || हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने बताया कि ऊना जिले में अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम के तहत बीते 3 वर्षों में 113 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। यह धनराशि विभिन्न विभागों के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण और उत्थान कार्यों पर खर्च की गई है। उन्होंने बुधवार को ऊना में जिला परिषद बैठक कक्ष में आयोजित जिलास्तरीय समीक्षा बैठक के उपरांत यह जानकारी दी। बैठक में अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रम और एससी वर्ग के लिए चलाई जा रही केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं के बीते 3 वर्षों

Read more

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निरीक्षण के लिए आयोग करेगा रेंडम स्पॉट विजिट : कुलदीप धीमान

ऊना || 05 मार्च 2025 || हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं के सही और प्रभावी क्रियान्वयन का निरीक्षण सुनिश्चित करने के लिए आयोग प्रदेशभर में रेंडम स्पॉट विजिट करेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाभार्थियों का संपूर्ण विवरण, जिसमें मोबाइल नंबर भी शामिल हो, आयोग को सौंपा जाए। बुधवार को ऊना के जिला परिषद बैठक कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए धीमान ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि अनुसूचित जाति विकास कार्यक्रमों के

Read more

भाजपा द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम 8 मार्च को तय : बिहारी

शिमला || 05 मार्च 2025 || भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि पार्टी जिला स्तर पर 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने जा रही है। इस क्रम में भाजपा के वक्ता जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए जा रहे है। बिहारी ने बताया कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम माननीय पीएम मोदी की केंद्रीय योजनाओं के माध्यम से महिलाओं का वित्तीय सशक्तिकरण पर केंद्रित रहेगी। भाजपा महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तर पर उन सभी लाभार्थी बहनों को आमंत्रित और सम्मानित

Read more

पंचायत समिति ठियोग के रिक्त पदों के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त

शिमला || 05 मार्च 2025 || हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 129 (2) तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (सामान्य) नियम 1997 के नियम 128 में वर्णित प्रावधानानुसार दिनांक 04.03.2025 को पंचायत समिति ठियोग अध्यक्ष यशोदा और उपाध्यक्ष योगेश दत्त, पंचायत समिति ठियोग के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के दोनों पद स्वतः ही रिक्त हो चुके हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 85 में प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए उप-मण्डलाधिकारी (ना०) ठियोग, जिला शिमला को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पंचायत समिति ठियोग के रिक्त पदों का निर्वाचन करवाने हेतु

Read more

पशुपालकों के लिए बहुआयामी पशु चिकित्सालय ललड़ी में मेगा शिविर आयोजित

ऊना || 05 फरवरी 2025 || नेशनल लाइव स्टॉक मिशन के तहत पशुपालन विभाग द्वारा बहुआयामी पशु चिकित्सालय, ललड़ी में एक मेगा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डॉ. दिनेश परमार ने की। इस शिविर में लगभग 70 पशुपालकों ने भाग लिया और पशुपालन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। शिविर में सहायक निदेशक डॉ. दिनेश परमार ने पशुपालकों को विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें पशुपालन को एक व्यवसाय के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि पशुपालन को आधुनिक तकनीकों के साथ

Read more

कल होगा सिरमौर क्रिकेट कप का समापन, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार होंगे मुख्यातिथि

नाहन || 05 मार्च 2025 || खेल खेलो नशा छोड़ो खेलेंगे युवा तो नशे से दूर रहेगा युवा थीम के अंतर्गत सिरमौर क्रिकेट का 2025 5 वा संस्करण का आज नौवा दिन बेहद उत्साह करने वाला रहा। आज मुख्य अतिथि एल आर वर्मा अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर, विशिष्ट अतिथि बलदेव ठाकुर ऑनर कुफरी फन वर्ल्ड शिमला, वेद प्रकाश जिला प्लानिंग अधिकारी, नीरज सिंघल ड्रीम स्पॉट नया बाजार, रिजवान शेख नहान सलमान अहमद सलमान सैल्यून इत्यादि उपस्थित रहे। आज सुपर 8 मे अलग-अलग पुल से टीम पहुंची, जिसमें ए पुल से लेबर एंड एंप्लॉयमेंट नाहन टीम, CSK अंबाला, पुल सी से पीआरसी

Read more

7 मार्च को बैठेगा मेडिकल बोर्ड, दिव्यांगजन करा सकेंगे जांच

बिलासपुर || 04 मार्च – जिला मेडिकल डिसएबिलिटी बोर्ड की बैठक 7 मार्च 2025 को प्रातः 10:00 बजे आयोजित की जाएगी। यह बैठक कमरा नंबर 203, न्यू ओपीडी कॉम्प्लेक्स, क्षेत्रीय अस्पताल, बिलासपुर में होगी, जिसमें दिव्यांग व्यक्तियों (PWD) की चिकित्सीय जांच कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। इस संबंध में गठित जिला मेडिकल डिसएबिलिटी बोर्ड में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा अध्यक्ष के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ डॉ. निशांत आचार्य (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. भूपेंद्र (ईएनटी विशेषज्ञ), डॉ. प्रशांत शर्मा (सर्जन), डॉ. कुलदीप कुमार (औषधि विशेषज्ञ), डॉ. निशांत वर्धन (अस्थि रोग विशेषज्ञ), डॉ. नरेश चौहान

Read more

20 प्रतिशत बड़ा छोगटाली विद्यालय का विद्यार्थी नामांकन

पच्छाद || 04 मार्च 2025 || यद्यपि हिमाचल प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या निरंतर कम होने के कारण कहीं विद्यालय बंद हो रहे हैं तो कहीं शिक्षकों के विभिन्न पदों को समाप्त किया जा रहा हैं । वहीं सिरमौर जिला के पच्छाद चुनाव क्षेत्र के दूरदराज के विद्यालय छोग टाली में इस वर्ष नए विद्यार्थियों का नामांकन 20% से अधिक बढ़ा हैं। खास बात यह रही कि इसी विद्यालय में कार्यरत प्रशिक्षित कला स्नातक शिक्षक राजू राम शर्मा सहित चार अन्य अभिभावकों ने निजी विद्यालय से अपने बच्चों को इस सरकारी विद्यालय में दाखिल करवाया। अभिभावक राजू

Read more

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार का सिरमौर प्रवास

नाहन ||  03 मार्च 2025 || विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार 04 मार्च को खाली अछौन तथा सीऊन में लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 05 मार्च को राजकीय महाविद्यालय हरिपुरधार के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे तथा सांय को भुवाई में लोगों की जन समस्याओं को सुनेंगे। उन्होंने बताया कि 06 मार्च को विधानसभा उपाध्यक्ष नाहन चैगान में खेल खेलों नशा छोडों थीम पर आयोजित 5वीं सिरमौर क्रिकेट कप प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे तथा 07

Read more

हिमाचल सरकार ने पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ दी विदाई, अंतिम यात्रा में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री, अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

ऊना || 03 मार्च 2025 || उत्तर भारत के प्रसिद्ध डेरा बाबा रूद्रानंद के अधिष्ठाता परम पूज्य श्री श्री 1008 स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज के महाप्रयाण पर हिमाचल सरकार ने पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी। उनकी अंतिम यात्रा में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शामिल हुए और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ सरकार के अन्य प्रतिनिधि तथा डीसी जतिन लाल एवं एसपी राकेश सिंह समेत जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने अपने शोकोद्गार में कहा, ‘महाराज जी का संपूर्ण जीवन सनातन धर्म और मानवता की सेवा में समर्पित रहा। मृत्यु केवल देह का विसर्जन

Read more

भाजपा के किया 169 मंडलों का गठन, मजबूत हुआ संगठन : कटवाल

शिमला || 03 मार्च 2025 || भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव सह प्रभारी संजीव कटवाल ने बताया की भाजपा के प्रदेश में 171 में से 169 मंडलों का गठन हो गया है। सभी मंडलों में पदाधिकारी एवं कार्यसमिति के सदस्य नियुक्त कर दिए गए हैं, इस नियुक्ति से संगठन को बल मिलेगा और आगामी समय में नई ऊर्जा के साथ भाजपा धरातल पर काम करेगी। उन्होंने कहा प्रत्येक मंडल में 20 पदाधिकारीयो की नियुक्ति की गई है यानी पूरी प्रदेश में 3380 पदाधिकारी मंडल स्तर पर नियुक्त कर दिए गए हैं। इसी प्रकार से प्रत्येक मंडल की कार्यसमिति 48 लोगों

Read more

केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए विभाग – सुरेश कश्यप

शिमला || 03 मार्च 2025 || सांसद शिमला संसदीय क्षेत्र सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में आमजन को जागरूक किया जाए। जनता को योजनाओं की जानकारी नहीं होती है और इस वजह से योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए अनेक योजनाएं लागू की जा रही हैं। चालू वित्तीय वर्ष समाप्त होने जा रहा है और ऐसे में निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार कई योजनाओं का

Read more

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष 04 से 06 मार्च तक शिमला दौरे पर

शिमला || 03 मार्च 2025 || जिला दण्डाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय एम. वेकटेशन 04 से 06 मार्च, 2025 तक शिमला दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह 05 मार्च को प्रातः 10 बजे उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में जिला के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, आयुक्त नगर निगम, नगरपालिकाओं के कार्यकारी अधिकारियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों व सफाई कर्मचारी/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग के नेताओं के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

Read more

अनुसूचित जाति आयोग 5 मार्च को ऊना में करेगा जिला स्तरीय बैठक

ऊना || 03 मार्च 2025 || हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग 5 मार्च को ऊना में जिला स्तरीय बैठक आयोजित करेगा। इस बैठक में अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए संचालित सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान करेंगे, जबकि आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा और अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा भी बैठक में उपस्थित रहेंगे। बैठक 5 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे जिला परिषद हॉल, ऊना में होगी। जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी अपने विभागों की

Read more

संघ विचार को समाज में ले जाकर ही होगा वास्तविक परिवर्तन : शिवप्रताप शुक्ल

शिमला || 03 मार्च 2025 || हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला जी ने कहा कि कुंभ में लगभग 80 करोड़ लोगों ने स्नान किया। इतने बड़े स्तर पर प्रशासन प्रत्येक व्यक्ति के सुरक्षा का दावा नही कर सकता। फिर भी विचार की ताकत ने सभी लोगों को अनुशासित किया और यह वैश्विक अभियान सफल रहा। प्रदेश की सर्वाधिक प्रसारित और लोकप्रिय मासिक पत्रिका मातृवन्दना एवं दिनदर्शिका विमोचन कार्यक्रम का आयोजन शिमला के गयेटी थियेटर में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल

Read more