नाहन क्षेत्र को बड़ी सौगात मिलने पर विधायक अजय सोलंकी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

नाहन || 08 मार्च 2025 || नाहन विधानसभा क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने और जनता की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने के लिए बनोग – जबल का बाग – कांशीवाला सड़क (8.6 किलोमीटर) के निर्माण हेतु 12 करोड़ 36 लाख रुपए की राशि स्वीकृत कर दी गई है। यह सौगात मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने 4 फरवरी को हुई विधायक प्राथमिकता बैठक में दी थी, जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति सरकार ने महज एक महीने के भीतर प्रदान कर दी। इसके अलावा, 1 करोड़ 12 लाख रुपए की राशि आर्मी को भूमि अधिग्रहण के बचे हुए भुगतान

Read more

महिला दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ केंद्र, नाहन में भव्य समारोह आयोजित

नाहन || 08 मार्च 2025 || अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ केंद्र, नाहन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें इनर व्हील क्लब की चीफ एडवाइजर श्रीमती मधु बिंदल जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।बहन ममता अग्रवाल (प्रेसिडेंट इनर व्हील) रेनू कश्यप (चीफ एडिटर एमबीएम), अंजना शर्मा (प्रवक्ता) विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस विशेष आयोजन में महिलाओं के आध्यात्मिक, सामाजिक और मानसिक सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। इस कार्यक्रम में बहन मधु बिन्दल ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की समानता और उनके योगदान को सम्मान देने के लिए दुनिया

Read more

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से कांप उठती है कांग्रेस, झूठ बोल जनता को करती है गुमराह : नंदा

शिमला || 08 मार्च 2025 || मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हिमाचल दौरे से घबराए कांग्रेस के नेता एवं मंत्री। झूठे आरोप लगा कर जनता को गुमराह कर रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता, दम है तो कांग्रेस को सच बोलना चाहिए। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से कांग्रेस कांप उठती है, झूठ बोल जनता को गुमराह करती है।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक लाख करोड़ के कर्ज के आंकड़े पर कांग्रेस के नेताओं ने पहुंचने का काम किया, यह कर्ज खर्च का हुआ यह अभी तक पता नहीं और

Read more

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने एम्स बिलासपुर में नई स्वास्थ्य सुविधाओं का किया शुभारंभ

बिलासपुर || 07 मार्च 2025 || केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने शुक्रवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर का दौरा किया और कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने एम्स के अधिकारियों, डॉक्टरों और मरीजों से संवाद किया और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। जन औषधि फार्मेसी का निरीक्षण और संवाद स्वास्थ्य मंत्री ने बी-ब्लॉक स्थित जन औषधि फार्मेसी का निरीक्षण किया और प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (PMBJP) के लाभार्थियों से बातचीत की। उन्होंने दवाओं की गुणवत्ता, प्रभावशीलता और उपलब्धता को लेकर फीडबैक लिया। लाभार्थियों ने बताया कि इस योजना

Read more

बिलासपुर में विकास परियोजनाओं की समीक्षा, मंत्री राजेश धर्मानी ने दिए अधूरे कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश

बिलासपुर || 06 मार्च 2025 || नगर नियोजक, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी की अध्यक्षता में वीरवार को उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में जिला में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला के सभी उच्च अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री राजेश धर्मानी ने बताया कि जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों में नाबार्ड के अंतर्गत 13 सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जबकि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 19 सड़कों का निर्माण जारी है। इसके अलावा, स्वास्थ्य, शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, लेबर एंड एंप्लॉयमेंट, ट्रेजरी, टूरिज्म और

Read more

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का बिलासपुर आगमन पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

बिलासपुर || 06 मार्च 2025 || भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का बिलासपुर आगमन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, त्रिलोक जमवाल, जीत राम कटवाल, रणधीर शर्मा द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उनके साथ भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा एवं सह प्रभारी संजय टंडन भी उपस्थित रहे। बिरोजा फैक्ट्री के समीप जगत प्रकाश नड्डा द्वारा जिला बिलासपुर भाजपा कार्यालय का शिलान्यास किया गया। इस मौके पर नड्डा ने पूजा कर और शिलान्यास पट्टिका का लोकार्पण भी किया। भाजपा के सभी नेताओं एवं कार्यकताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई एवं

Read more

मैड़ी में 7 मार्च से होली मेले की धूम,प्रशासन पूरी तरह तैयार

ऊना || 06 मार्च 2025 || ऊना जिले के उपमंडल अंब के मैड़ी में सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक होली मेला 7 मार्च से शुरू हो रहा है। 7 से 17 मार्च तक चलने वाले इस मेले के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक प्रबंधों को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, जिन्होंने अपनी जिम्मेदारियां संभाल ली हैं। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि मेले में पुलिस व यातायात प्रबंधन सहित स्वच्छता, विद्युत, पेयजल प्रबंधन को लेकर विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मेले के दौरान

Read more

नड्डा का कांग्रेस पर हमला, मैं स्वास्थ्य मंत्री हूं आंखें ठीक कर सकता हूं पर रोशनी नहीं दे सकता

बिलासपुर || 06 मार्च 2025 || भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी द्वारा आयोजित के जनसभा में कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मानसिक दिवालियापन के दौर से गुजर रही है, कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की नहीं केवल भाई, बहन और माता की पार्टी बनकर रह गई है, कांग्रेस पार्टी के पास किसी भी प्रकार का सिद्धांत नहीं है। नड्डा ने कांग्रेस पार्टी के आगे सवाल रखा की क्या वह महात्मा गांधी, सरदार पटेल एवं सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों पर चल पाई ? इस दौरान जनसभा में बैठे लोगों ने ऊंचे

Read more

दिल्ली में हमारी सरकार न होने की टीस हमेशा रही, जो अब खत्म हुई : जयराम ठाकुर

बिलासपुर || 06 मार्च 2025 || भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के स्वागत समारोह में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि देश के लोगों ने नरेंद्र मोदी को तीन-तीन बार देश के नेतृत्व का अवसर दिया। देश भर के ज्यादातर राज्यों में भारतीय जनता पार्टी और हमारे सहयोगी दलों की सरकार रही लेकिन दिल्ली में रहकर भी दिल्ली हमसे दूर थी। दिल में हमेशा एक टीस रही कि देश की राजधानी में हम क्यों नहीं हैं। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जगत प्रकाश नेता के नेतृत्व में यह खुशी हमें मिली। इस विजय श्री में हिमाचल

Read more

हमीरपुर में 10 मार्च को लगेगा मिनी रोजगार मेला

हमीरपुर || 06 मार्च 2025 || जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 10 मार्च को सुबह साढे दस बजे से मिनी रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें पांच कंपनियां विभिन्न पदों के लिए पात्र युवाओं के साक्षात्कार लेंगी। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी सुकम पॉवर सिस्टम लिमिटेड में आईटीआई फ्रैशर्स के 25 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए किसी भी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक पुरुष उम्मीदवार ही पात्र होंगे। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिवम इंस्टीट्यूट फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एसआईवीटी) घुमारवीं में सीनियर आईटी फैकल्टी के एक पद और जूनियर फैकल्टी के

Read more

माता श्री चिन्तपूर्णी मंदिर के सौंदर्यकरण के लिए 56.67 करोड़ रुपये आवंटित

शिमला || 06 मार्च 2025 || प्रदेश सरकार ने ऊना जिला के माता श्री चिन्तपूर्णी मंदिर के सौंदर्यकरण और श्रद्धालुओं को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 56.67 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आदेशों की अनुपालना करते हुए यह धनराशि स्वीकृत की गई है ताकि राज्य में धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन प्रदान करने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। स्वीकृत धनराशि का उपयोग से लिफ्ट की सुविधा सहित अत्याधुनिक कतार परिसर (क्यू कॉम्प्लेक्स), स्वच्छ पेयजल आपूर्ति और मंदिर परिसर में सीसीटीवी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए किया जाएगा। इसके अतिरिक्त

Read more

सिरमौर क्रिकेट कप प्रतियोगिता के समापन समारोह की विधानसभा उपाध्यक्ष ने करी अध्यक्षता

नाहन || 06 मार्च 2025 || विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज नाहन चौगान में सिरमौर एवं युथ स्पोर्ट्स क्लब नाहन द्वारा आयोजित ”खेल खेलों, नशा छोड़ो-खेल खेलेगा युवा तो नशे से बचेगा युवा” थीम पर आयोजित 12 दिवसीय 5वीं सिरमौर क्रिकेट कप प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेल भी बहुत आवश्यक है। इसलिए प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के उददेश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े खेल मैदानों का निर्माण कर रही है ताकि ग्रामीण स्तर पर प्रतिभावान

Read more

जिला सिरमौर में योजनाबद्ध निर्माण से होगा ग्राम एवं शहर का सही विकास -एलआर वर्मा

नाहन || 6 मार्च 2025 || मण्डलीय नगर एवं ग्राम योजना द्वारा आज जिला परिषद कार्यालय के सभागार में जन जागरण बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कार्यकारी उपायुक्त सिरमौर एल आर वर्मा की। कार्यकारी उपायुक्त ने योजनाबद्ध निर्माण के फायदों के बारे में जनाकरी देते हुए बताया कि प्लॉट का सही आकार होने से ग्राम एवं शहर का सही विकास होगा। मकान के चारों ओर सैट-बैक्स खुले स्थान छोड़ने से मकान में नमी सीलन व बिमारियों से मुक्ति, उचित हवा व रोशनी का होना, आग व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचाव, घर के रख-रखाव में सुविधा, पार्किंग के

Read more

SFI ने विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्यपाल से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन

शिमला || 06 मार्च 2025 || Sfi विश्विद्यालय इकाई ने राज्यपाल को विश्वविद्यालये मे आ रही छात्रों को परेशानियां को लेकर ज्ञापन सौंपा। मुख्य मांगों में नई शिक्षा नीति (NEP-2020) को लागू करने की प्रक्रिया रोकी जाए – न केवल इस विश्वविद्यालय, बल्कि पूरे राज्य ने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA) को जल्दबाज़ी में लागू करने का भयानक अनुभव किया है, जिससे छात्रों के करियर और उनकी क्षमताओं को पूरी तरह बर्बाद कर दिया गया। अब NEP-2020 को लागू करना एक और आपदा होगी, क्योंकि विश्वविद्यालय ने पहले ही बिना किसी तैयारी के, महज़ कट-पेस्ट करके CBCS प्रणाली लागू कर दी

Read more

शोध द्वारा किया गया युवाओं का मार्गदर्शन – सर्वेश दिक्षित

शिमला || 06 मार्च 2025 || शोध समिति हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला द्वारा ” an attempt to prevent drug addiction and mental health issue” के ऊपर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि महेंद्र धर्माणी, संस्कार ग्रुप के फाउंडर, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर ज्योति प्रकाश, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व प्रतिकुलपति तथा डॉक्टर दीपा राठौड़, जोनल हॉस्पिटल शिमला में मनोवैज्ञानिक मुख्य वक्ता के रूप में रहे। डॉक्टर दीपा ने आज के युवा में मनोवैज्ञानिक रोगों व नशे के बढ़ते मामलों के मानसिक और वैज्ञानिक कारणों के बारे में बताया। उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह से समाज

Read more

प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा के साथ-साथ रोजगार उन्मुख शिक्षा प्रदान कर रही है- हर्षवर्धन चौहान

नाहन || 06 मार्च 2025 || उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने आज राजकीय महाविद्यालय कफोटा के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के स्तर को उन्नत बनाने के साथ-साथ गांव में भी बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास कर रही है । युवाओं को रोजगार उन्नमुखी शिक्षा प्रदान करने के लिए तकनीकी शिक्षण संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन प्रशिक्षण, डाटा साइंस व मशीन लर्निंग जैसे अत्याधुनिक पाठ्यक्रमों को आरंभ किया गया है तथा स्कूलों में कृषि और बागवानी को एक अतिरिक्त विषय के रूप में जोड़ा गया है। इस

Read more

शिलाई की कबड्डी खिलाड़ी ललिता ठाकुर दिल्ली में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर राष्ट्रीय महिला पुरस्कार से सम्मानित

दिल्ली / नाहन || 06 मार्च 2025 || जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र की राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी ललिता ठाकुर को दिल्ली में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वीरवार को नई दिल्ली के प्रधानमंत्री संग्रहालय में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने ललिता ठाकुर को लोकमाता अहिल्याबाई होलकर राष्ट्रीय महिला सम्मान पुरस्कार (कमला पावर वूमेन) से सम्मानित किया। ललिता ठाकुर पुत्री बृज लाल ठाकुर ग्राम बेला तहसील शिलाई ने कबड्डी खेल की शुरुआत 2008 साई स्पोर्ट्स हॉस्टल धर्मशाला से की। उसके बाद अपनी मेहनत और

Read more

विधानसभा उपाध्यक्ष ने राजकीय महाविद्यालय हरिपुरधार के होनहार बच्चों को किया सम्मानित

नाहन || 05 मार्च 2025 || विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज राजकीय महाविद्यालय हरिपुरधार के 10 वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर स्थानीय लोगों तथा स्कूल प्रशासन को वार्षिक समारोह की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणात्मक, संस्कारयुक्त, व्यवसायिक तथा आधुनिक शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है जिसके तहत शिक्षण संस्थानों में आधारभूत ढ़ाचे को सुदृढ किया जा रहा है उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में जहां मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है वहीं विद्यार्थियों को इस दौरान

Read more

मुख्यमंत्री का कथन कुछ और है, उप मुख्यमंत्री का कथन कुछ और : बिंदल

शिमला || 05 मार्च 2025 || भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लगभग 40 ऐसे बड़े ऐसे तीर्थ स्थान और मंदिर हैं जिन्हें समय-समय पर हिमाचल प्रदेश की सरकारों ने अधिगृहित किया और इस अधिग्रहण के पीछे की जो भावना है वो बड़ी स्पष्ट है कि मंदिरों का जो चढ़ावा है वो मंदिरो के विकास में, रखरखाव में, यात्रियों की सुविधा में और तीर्थ स्थल के विकास के लिए इस्तेमाल हो। वो चढ़ावा आवागमन की दृष्टि से जो लाखों-लाखों तीर्थ यात्री आते हैं उनको क्या-क्या सुविधा मुहैया करवाई जा सकती है, उनके

Read more

हमीरपुर में 10 मार्च को लगेगा मिनी रोजगार मेला

हमीरपुर || 04 मार्च 2025 || जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में 10 मार्च को सुबह साढे दस बजे से मिनी रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें पांच कंपनियां विभिन्न पदों के लिए पात्र युवाओं के साक्षात्कार लेंगी। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी सुकम पॉवर सिस्टम लिमिटेड में आईटीआई फ्रैशर्स के 25 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए किसी भी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक पुरुष उम्मीदवार ही पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 12 हजार रुपये मासिक वेतन और अन्य भत्ते दिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिवम इंस्टीट्यूट फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग

Read more