चकमोह पंचायत क्षेत्र में 13 अप्रैल तक हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध

बड़सर || 17 मार्च 2025 || प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर में 14 मार्च से 13 अप्रैल तक आयोजित किए जा रहे चैत्र मास मेलों के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इसी कड़ी में बड़सर के एसडीएम राजेंद्र गौतम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत एक आदेश जारी करते हुए दियोटसिद्ध सहित ग्राम पंचायत चकमोह के पूरे पंचायत क्षेत्र में 14 मार्च से 13 अप्रैल तक किसी भी तरह के हथियार लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। उन्होंने बताया कि मेला डयूटी

Read more

नाहन में मनाया जायेगा अम्बेडकर जयंती समारोह

नाहन || 17 मार्च 2025 || दलित शोषण मुक्ति मंच जिला सिरमौर कमेटी की बैठक जगदीश पुंडीर जी की अध्यक्षता में सम्पन हुई । बैठक मे दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक आशीष कुमार, राजेश तोमर, प्रीतम सिंह, मुकेश चौहान, कृष्ण लाल, बलबीर सिंह पुंडीर , लखबीर सिंह, अनिता , सेवती कमल, और हिमाचल प्रदेश कोली समाज के कोषाध्यक्ष हिमेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए आशीष कुमार ने कहा की दलित शोषण मुक्ति मंच लगातार दलित वर्ग के सामजिक और आर्थिक मुद्दों को उठाता रहा है, दलित शोषण मुक्ति मंच ने प्रदेश और राष्ट्रीय

Read more

प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ मुलाकात की

शिमला || 17 मार्च 2025 || नागपुर में प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ मुलाकात की , जिसमें राज्य में सड़कों, राष्ट्रीय राजमार्गों और घोषित लेकिन लंबित एनएच परियोजनाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपने विचार साझा किए और पर्यटन से संबंधित बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही, क्षेत्र में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए रोपवे परियोजनाओं की संभावनाओं को तलाशने पर भी विचार

Read more

विधायक सुरेश कुमार ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को बांटे 22 लाख

भोरंज || 17 मार्च 2025 || महिला एवं बाल विकास विभाग ने रविवार को गांव भटेड़ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता विधायक सुरेश कुमार ने की। उन्होंने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के अंतर्गत 18-27 वर्ष के 45 अनाथ युवाओं को पात्रता प्रमाण पत्र जारी किए गए। उन्होंने विधवा पुनर्विवाह योजना की 3 लाभार्थियांे को 4.65 लाख रुपये की एफडीआर, मुख्यमंत्री शगुन योजना की 39 लाभार्थियों के लिए 12.09 लाख रुपये के राशि हस्तांतरण पत्र, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की 19 लाभार्थियांे के लिए 9.69 लाख रुपये की राशि के हस्तांतरण पत्र

Read more

बाबा बालक नाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, दो दिनों में लाखों का चढ़ावा

बड़सर || 17 मार्च 2025 || उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में शुमार बाबा बालक नाथ मंदिर में चैत्र मास मेलों के शुरुआती दौर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं बड़सर के एसडीएम राजेंद्र गौतम ने बताया कि रविवार को दोपहर 12 बजे तक लगभग 40 हजार श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर चुके थे। उन्होंने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की गिनती के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि 14 और 15 मार्च को श्रद्धालुओं ने लगभग 66.50 लाख रुपये की

Read more

हमीरपुर में शराब के ठेकों की नीलामी 18 को

हमीरपुर || 17 मार्च 2025 || जिला में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आबकारी दुकानों और यूनिटों को आवंटित करने हेतु 18 मार्च को हमीरपुर के बचत भवन में सुबह साढे ग्यारह बजे नीलामी प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उप आयुक्त ने इच्छुक व्यक्तियों से इस नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है। नीलामी के संबंध में अधिक जानकारी के लिए राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उप आयुक्त कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Read more

लता मंगेशकर कला केंद्र में सजी कवि गोष्ठी

ऊना || 17 मार्च 2025 || भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश जिला ऊना द्वारा होली मिलन कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर लता मंगेशकर कला केंद्र समूरकलां के सम्मेलन कक्ष में कवि गोष्ठी का आयोजन करवाया गया जिसमें जिला के लगभग 31 साहित्यकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला भाषा अधिकारी निक्कू राम ने विभिन्न विभागीय गतिविधियों के बारे में बताया एवं आगामी वार्षिक योजना प्रस्तुत की। इस दौरान सर्वप्रथम जिला ऊना के वरिष्ठ साहित्यकार श्री प्रकाश चंद्र मेहरम के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तदुपरांत मां सरस्वती की वंदना करते हुए द्वीप प्रज्ज्वलित

Read more

किन्नौर जिला के बचत भवन रिकांग पिओ में किसान गोष्ठी का आयोजन

रिकांग पिओ || 15 मार्च 2025 || जिला कृषि विभाग किन्नौर के कृषि तकनीकी प्रबंधन प्राधिकरण (आतमा) द्वारा आज जिला के रिकांग पिओ स्थित बचत भवन में एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जिला किन्नौर के 200 किसान-बागवानों ने भाग लिया जिसमें महिला किसान भारी मात्रा में मोजूद थी। जिला कृषि अधिकारी ओम प्रकाश बंसल ने बताया कि इस किसान गोष्ठी में प्राकृतिक खेती के महत्व पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई है तथा रसायनिक खेती के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला गया और वर्तमान राज्य सरकार द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए दी जा रही वित्तीय

Read more

राज्यपाल ने राष्ट्रस्तरीय होली उत्सव की शोभायात्रा में लिया भाग

शिमला || 15 मार्च 2025 || सुजानपुर का चार दिवसीय राष्ट्रस्तरीय होली उत्सव शनिवार को संपन्न हो गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज दोपहर बाद उत्सव के समापन अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया तथा ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने चौगान में लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उन्होंने सभी सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, स्वयं सहायता समूहों और अन्य संस्थाओं की प्रदर्शनियों की सराहना की। इससे पहले, सुजानपुर पहुंचने पर राज्यपाल का भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, उपायुक्त एवं राष्ट्रस्तरीय होली

Read more

उपायुक्त ने वृद्धाश्रम चड़तगढ़ और मलाहत में निर्माणाधीन लाईब्रेरी का किया निरीक्षण

ऊना || 15 मार्च 2025 || उपायुक्त जतिन लाल ने शनिवार को वृद्धाश्रम चड़तगढ़ का दौरा और वहां विकास में जन सहयोग (वीएमजेएस) के तहत चल रहे विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों से संवाद किया कर उनकी जरूरतों और वहां उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उपायुक्त ने कहा कि वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृद्धाश्रम में सभी मूलभूत सुविधों को और बेहतर किया जाए ताकि वहां रहने वाले वृद्धजन सम्मान पूर्वक जीवन व्यतीत

Read more

शिक्षा मंत्री 16 मार्च को कोटखाई के प्रवास पर

शिमला || 15 मार्च 2025 || शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 16 मार्च, 2025 को कोटखाई के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी आज यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि रोहित ठाकुर 16 मार्च को प्रातः 11.30 बजे डीएवी सेंटेनरी कॉलेज, कोटखाई में आयोजित किये जा रहे वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इसके उपरांत वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे।

Read more

जिला ऊना में खुदरा आबकारी दुकानों की आवंटन नीलामी 19 को

ऊना || 15 मार्च 2025 || आबकारी विभाग ऊना के उपायुक्त टिक्कम राम ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए ऊना जिला की खुदरा आबकारी दुकानों का आवंटन नीलामी-कम-निविदा प्रक्रिया द्वारा 19 मार्च को सुबह 11.30 बजे डीआरडीए हाॅल ऊना में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए उपायुक्त आबकारी कार्यालय ऊना में सम्पर्क किया जा सकता है।

Read more

गरीबों और जरूरतमंदों का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री

ऊना || 15 मार्च 2025 || उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शनिवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के 60 लाभार्थियों को लगभग 10 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए। घालूवाल में एक सादे आयोजन में लाभार्थियों को यह चेक प्रदान करते उन्होंने प्रदेश सरकार की गरीबों, जरूरतमंदों और वंचित वर्गों के उत्थान की प्रतिबद्धता को दोहराया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए

Read more

कांग्रेस राज में कोई सुरक्षित नहीं, कानून व्यवस्था ठप सरकार मस्त : नंदा

शिमला || 15 मार्च 2025 || भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप एवं त्रस्त है और सरकार मस्त है। लगातार प्रदेश में गोलीकांड के मामले जनता के समक्ष आ रहे है पर सरकार कुंभकर्ण की नींद सो रही है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां चला दी वो भी उनकी पत्नी के सरकारी आवास पर यह हैरान कर देने वाली घटना है। हिमाचल प्रदेश में ना नेता, ना कर्मचारी, ना पुलिसकर्मी, ना व्यवसाय वाला व्यक्ति सुरक्षित है। गोली लगने

Read more

साहसिक खेल और पर्यटन का नया केंद्र बन रहा अंदरोली

ऊना || 15 मार्च 2025 || देवभूमि हिमाचल की मनोरम वादियां और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत सदैव पर्यटकों को आकर्षित करती रही हैं। साथ ही अब प्रदेश सरकार के प्रयासों से साहसिक खेलों और पर्यटन के क्षेत्र में भी यहां संभावनाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। बिलासपुर में गोविंद सागर में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को नया आयाम देने के साथ ही अब इसी क्रम में सरकार के लक्षित प्रयासों से ऊना जिले का अंदरोली क्षेत्र एडवेंचर स्पोर्ट्स और पर्यटन गतिविधियों के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। गोविंद सागर झील से सटे इस क्षेत्र में वाटर स्पोर्ट्स

Read more

पुबोवाल में 17 को लगेगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला

ऊना || 15 मार्च 2025 || राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पुबोवाल में 17 मार्च को सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेला आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षुता मेले में सभी स्थानीय औद्योगिक इकाइयां भाग लेंगी जोकि युवाओं को राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण के लिए पोर्टल पर पंजीकृत करके युवाओं को प्रशिक्षुता प्रशिक्षण का अवसर प्रदान करेंगी। यह जानकारी देते हुए आईटीआई के प्रधानाचार्य एसएल कालिया ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षुता मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं पास और आईटीआई उत्तीर्ण युवा मेले में पहुंच कर पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते

Read more

18 मार्च को प्रातः 11ः30 बजे किन्नौर व स्पीति क्षेत्र की शराब की दुकानों की नीलामी की जाएगी

रिकांग पिओ || 15 मार्च 2025 || सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग जिला किन्नौर व स्पीति क्षेत्र रिषभ कुमार ने आज यहां बताया कि जिला किन्नौर व स्पीति क्षेत्र में शराब की दुकानों की वार्षिक आबकारी नीलामी सह निविदा 18 मार्च, 2025 को प्रातः 11ः30 बजे जिला के रिकांग पिओ स्थित बचत भवन में की जाएगी। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को निविदाएं आमंत्रित की जाएगी। अतः इच्छुक व्यक्ति वर्णित तिथि को नीलामी एवं निविदा में भाग लेना सुनिश्चित करें।

Read more

हमीरपुर शहर के कई क्षेत्रों में 16 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर || 15 मार्च 2025 || विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में 16 मार्च को लाइनों एवं पेड़ों की कांट छांट के कार्य के चलते हमीर होटल, वार्ड नंबर 5,7,8,9 और 10 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, हिमुडा कॉलोनी, एचआरटीसी वर्कशॅाप, ठाकुर नर्सिंग होम, बाइ पास, नाल्टी रोड़, गौड़ा, खुडडी, दुलेहड़ा, गरथेड़ी, उसयाना, लोहारड़ा, भोटा चौक, हॉस्पिटल के आस-पास, हथली, घनाल तथा आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता सौरभ राय ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Read more

वन अधिकार अधिनियम-2006 पर जिला स्तरीय समिति एव विशेष जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

रिकांग पिओ || 15 मार्च, 2025 || राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के रिकांग पिओ स्थित आई.टी.डी.पी भवन के सम्मेलन कक्ष में जिला स्तरीय समिति एवं विशेष जिला स्तरीय समिति के साथ वन अधिकार अधिनियम-2006 पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस अवसर पर कहा कि वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत जिला के भूमिहीन लोगों को जमीन उपलब्ध करवाने के दृष्टिगत गठित की गई वन अधिकार समिति व अधिकारियों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित होना चाहिए ताकि लोगों को इसका लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने

Read more

ऊना में प्रचार वाहन से एच.आई.वी. जागरूकता की मुहिम

ऊना || 13 मार्च 2025 || ऊना जिले में एच.आई.वी./एड्स को लेकर जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा प्रदेशभर में संचालित एच.आई.वी. जागरूकता गतिविधियों के तहत इस अभियान में जिले में प्रचार वाहन के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अधिकारी राहुल चौहान ने बताया कि इस अभियान के तहत स्थानीय गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर निशुल्क जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें ऊना, टाहलीवाल, विभिन्न डि-एडिक्शन केंद्र, जेल, ट्रांसपोर्ट

Read more