23 मार्च को बिलासपुर में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बैठक आयोजित

बिलासपुर || 18 मार्च 2025 || आगामी 23 मार्च को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक अध्यक्षता में आज बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने वाले उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा भी बैठक में की गई। मुख्यमंत्री 23 मार्च को कोल डैम में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का शुभारंभ करेंगे। इसके अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में प्रदेश के पहले ग्रीन डीसी कार्यालय सोलर प्लांट का उद्घाटन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप (बिलासपुर पैराग्लाइडिंग फिएस्टा-2025) का

Read more

उपायुक्त ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, जिम और पुस्तकालयों को मिलेगा सहयोग*

ऊना || 18 मार्च 2025 || उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत पनोह और रैंसरी का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पनोह पंचायत में विकसित पुस्तकालय और जिम का अवलोकन किया तथा इन्हें और विकसित करने में प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने रैंसरी में निर्मित पंचवटी पार्क और ओपन एयर जिम का भी जायजा लिया। उपायुक्त ने कहा कि गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विकास हमारी प्राथमिकता है। पुस्तकालय और जिम

Read more

दीनदयाल स्पर्श छात्रवृत्ति योजना में डोहगी उपरली स्कूल की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

ऊना || 18 मार्च 2025 || भारतीय डाक विभाग, संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय चीफ पोस्टमास्टर जनरल हिमाचल प्रदेश परिमंडल शिमला के तत्वाधान में आयोजित दीनदयाल स्पर्श छात्रवृत्ति योजना में पंडित आत्मा राम मॉडल हाई स्कूल डोहगी उपरली की दस छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले दस स्थानों पर जगह बनाकर छात्रवृत्ति अर्जित की। अधीक्षक डाकघर ऊना मंडल भूपिंदर सिंह ने बताया कि गतदिवस पंडित आत्मा राम माॅडल हाई स्कूल डोहगी उप्परली में एक कार्यक्रम के दौरान कक्षा 7वीं से 9वीं की 10 छात्राओं को बधाई दी और विभाग की ओर से छात्रवृत्ति स्वरूप 6 हज़ार रूपये का चैक

Read more

राष्ट्रीय बैम्बू मिशन के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

ऊना || 18 मार्च 2025 || राष्ट्रीय बैम्बू मिशन के तहत मंगलवार को उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने राष्ट्रीय बैम्बू परियोजना घंडावल यूनिट के सुचारू संचालन और रखरखाव संबंधी निविदाएं आमंत्रित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को घंडावल बैम्बू यूनिट से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूर्ण करके शीघ्र निविदा प्रक्रिया को पूर्ण करने को कहा। बता दें, राष्ट्रीय बैंबू मिशन के तहत ऊना के घंडावल मंे करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से बैम्बू विलेज परियोजना विकसित की जा रही है। इस परियोजना में प्रसंस्करण

Read more

एडीएम ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी, आपदा न्यूनीकरण प्रस्तावों पर समीक्षा बैठक का आयोजन

शिमला || 18 मार्च 2025 || अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा ने आज यहां आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण के जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता वाहन के माध्यम से जिला शिमला के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण पर जागरूक किया जाएगा ताकि आपदा के दौरान लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि यह जागरूकता वाहन 18 मार्च, 2025 को शिमला ग्रामीण उपमंडल के शोघी और नालदेहरा, 19 मार्च को शिमला ग्रामीण एवं ठियोग उपमंडल के कुफरी एवं ठियोग, 20 मार्च को कोटखाई उपमंडल के नगर परिषद कोटखाई,

Read more

जनजातीय जिला किन्नौर में शराब के ठेकों की नीलामी सम्पन्न

रिकांग पिओ || 18 मार्च, 2025 || सहायक आयुक्त, राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला किन्नौर ऋषभ कुमार ने बताया कि आज जनजातीय जिला किन्नौर के बचत भवन रिकांग पिओ में शराब के ठेकों की नीलामी की गई जिसके तहत जिला की पूह इकाई, रिकांग पिओ इकाई, सांगला इकाई व सुंगरा इकाई के शराब के ठेकों को नीलाम किया गया। उन्होंने बताया कि शराब के ठेकों की नीलामी में गत वर्ष से 4 प्रतिशत अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है तथा कुल 23 करोड़ 34 लाख रुपये नीलामी से प्राप्त हुए हैं। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार

Read more

बजट में आऊटसोर्स के लिए नीति निर्धारित होनी चाहिए थी, मुख्यमंत्री ने जनता को किया निराश : हर्ष महाजन

शिमला 18 मार्च 2025 || भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि हिमाचल का बजट प्रदेश की जनता के लिए एक बिछाया हुआ आंकड़ों का मायाजाल है। हिमाचल का बजट पूरी तरह से खोखला एवं ठन ठन गोपाल है, मुख्यमंत्री ने वादे बड़े बड़े किया पर आम जनता के हाथ पूरी तरह से खाली रखे। मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में केवल जनता और प्रदेश पर बोझ बढ़ने का काम किया। महाजन ने कहा कि आऊटसोर्स के लिए नीति निर्धारित होनी चाहिए, बजट में दिहाड़ीदारों, आऊटसोर्स वर्कर, आंगनबाड़ी व आशा वर्कर, व अन्य कई कर्मियों की पगार बढाना कर्मचारी

Read more

टौणी देवी में आंगनवाड़ी के पदों के लिए आवेदन अब 22 तक

हमीरपुर || 18 मार्च 2025 || बाल विकास परियोजना टौणी देवी के अंतर्गत ग्राम पंचायत समीरपुर के आंगनवाड़ी केंद्र जोल दर्जियां, ग्राम पंचायत काले अंब के आंगनवाड़ी केंद्र भलेड़ा, ग्राम पंचायत कक्कड़ के आंगनवाड़ी केंद्र छंब और ग्राम पंचायत लग-कढियार के आंगनवाड़ी केंद्र कढियार में आंगनवाड़ी सहायिका के एक-एक पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 मार्च कर दी गई है। टौणी देवी खंड के बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि इन पदों के लिए पात्र एवं इच्छुक महिलाओं से 17 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। लेकिन, बीते दिनों कानूनगो एवं पटवारियों

Read more

हमीरपुर में ज़िला स्तरीय मासिक मूल्यांकन बैठक का आयोजन

हमीरपुर || 18 मार्च 2025 || आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ प्रवीण चौधरी की अध्यक्षता में सी.ऍम.ओ ऑफिस के कांफ्रेंस हॉल में ज़िला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमे जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. संजय जगोता, जिला कार्यक्रम अधिकारी डा. सुनील वर्मा, डा. अजय अत्री, डा. राकेश ठाकुर व डा. कमलजीत और सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षक, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक , लेखाकार, ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण चौधरी द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही स्कीमों की विस्तार से चर्चा की गई, और उन्होंने खंड स्तर पर आयुष्मान और हिमकेयर

Read more

तीसरे बजट में भी अपनी 10 गारंटीयों को धरातल पर ना उतरने में प्रदेश सरकार असमर्थ : नैंसी अटल

शिमला || 18 मार्च 2025 || अभाविप हिमाचल प्रदेश की प्रदेश मंत्री ने बयान जारी करते हुए कहा कि बजट किसी भी सरकार की आगामी नीतियों और गारंटियों को साकार करने का आईना होता है, लेकिन हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में न तो कांग्रेस सरकार की चुनावी गारंटियों को पूरा करने के लिए कोई ठोस पहल की गई है और न ही प्रदेश की बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी और युवाओं में फैल रही नशाखोरी जैसी गंभीर समस्याओं का समाधान सुझाया गया है। सत्ता में आने से पहले सरकार ने हर साल एक लाख युवाओं

Read more

रोजगार, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता सुक्खू सरकार का प्रभावी प्रदर्शन : छत्तर ठाकुर

शिमला || 18 मार्च 2025 || हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष छत्तर ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रस्तुत बजट 2025-26 को प्रदेश की आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम बताया है। छत्तर ठाकुर ने कहा कि यह बजट विशेष रूप से राज्य के युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार और मादक पदार्थों की लत से निपटने के लिए कई अहम योजनाओं की घोषणा कर युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने के लिए एक प्रभावी पहल है। छत्तर ठाकुर ने बजट में कृषि, शिक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण सुधारों

Read more

सिरमौर जिला की 9 शराब इकाईयां 82.47 करोड़ में नीलाम

नाहन || 18 मार्च 2025 || जिला मुख्यालय नाहन के एसएफडीए हॉल में आज सिरमौर की 9 शराब इकाईयों जिनमें नाहन, कालाअंब, ददाहू, राजगढ, नैना टिक्कर, खजूरना-बहराल, बद्रीनगर-शिलाई, खोदरी माजरी, व पांवटा साहिब शामिल है, की नीलामी 82 करोड़ 47 लाख रुपये में हुई। नीलामी की प्रक्रिया कार्यकारी उपायुक्त सिरमौर एवं पीठासीन अधिकारी एल.आर.वर्मा की अध्यक्षता में प्रातः 11 बजे आरंभ होकर सायं 3 बजे तक चली। एल़.आर.वर्मा ने बताया कि नाहन, नैनाटिक्कर, बद्रीनगर-शिलाई व पांवटा साहिब इकाईयां एलआरएस कम्पनी तथा ददाहु, राजगढ़, खजूरना-बहराल, खोदरी माजरी मै. केवीएस कम्पनी जबकि कालाअंब इकाई खेम चंद के पक्ष में रही। उन्होंने बताया

Read more

सिरमौर जिले में लांच हुई ‘मेरे शहर के 100 रत्न’ स्कॉलरशिप प्रोग्राम

हिमाचल में 6,800 छात्रों को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, सीएम सुक्खू ने स्कॉलरशिप प्रोग्राम की शुरुआत की थी, अब जिले में हुई लांच नाहन || 18 मार्च 2025 || प्रदेश के मेधावी छात्रों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘मेरे शहर के 100 रत्न’ स्कॉलरशिप प्रोग्राम की शुरुआत है। मंगलवार को नाहन पहुंचीं क्रैक एकेडमी की टीम ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान सिरमौर जिले में स्कॉलरशिप प्रोग्राम लांच करने की घोषणा की । इस पहल के तहत प्रदेशभर के 6,800 छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस

Read more

झलाण, किटपल और अन्य गांवों में 4 दिन आंशिक रूप से बाधित रहेगी बिजली

नादौन || 18 मार्च 2025 || विद्युत उपमंडल धनेटा के अंतर्गत बदारन फीडर की लाइनों को बदलने के कार्य के चलते गांव झलाण, लुहारली, चेली, अनसरा, किटपल, भियांबी और आसपास के अन्य गांवों में 19 से 22 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली की आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। सहायक अभियंता सुशील कुमार ने इस दौरान क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Read more

उपायुक्त किन्नौर ने आपदा प्रबंधन दृश्य-श्रव्य जागरूकता वाहन को दिखाई हरि झंडी

रिकांग पिओ || 18 मार्च 2025 || उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज यहां 7 दिनों तक जिला किन्नौर के गांव-गांव में चलने वाली आपदा प्रबंधन दृश्य-श्रव्य जागरूकता वाहन को रिकांग पिओ मुख्य चौक से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि इस जागरूकता वाहन के द्वारा किन्नौर के गांव-गांव में आपदा प्रबंधन पर बचाव बारे जानकारी प्रदान की जाएगी तथा आपातकालीन स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी प्रदान की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सदैव तैयार है। उन्होंने इस अवसर पर स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों से

Read more

अजय ने बांस के सुंदर सामान से पाई जीवन में सफलता की सजावट

ऊना || 18 मार्च 2025 || अगर कुछ कर गुजरने का जज्बा, सीखने की ललक और अपने हुनर से समाज को नई दिशा देने की चाहत हो, तो सफलता केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहती, बल्कि पूरे समाज को प्रेरित और लाभान्वित करती है। ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल की अरलू खास पंचायत के दगड़ूं गांव के 43 वर्षीय अजय ने इसी सोच के साथ न केवल अपने जीवन में बांस के सुुंदर सामान से सफलता की सजावट पाई, बल्कि गांव की अनेक महिलाओं को भी आत्मनिर्भरता की राह दिखाई। सोशल मीडिया का जीवनोपयोगी स्किल सीखने में कितना सदुपयोग

Read more

गुजर बस्ती में अग्निकांड से प्रभावित लोगों के लिए दशमेश सेवा सोसायटी ने बढ़ाए मदद के हाथ

नाहन || 18 मार्च 2025 || जिला सिरमौर के गिरीनगर क्षेत्र में बनी गुर्जर बस्ती में सोमवार देर शाम आगजनी की घटना सामने आई है । बस्ती में आग लगने के चलते यहां गुजर्रों के बने 20 से 22 छपर जलकर राख हो गए हैं। करीब एक दर्जन परिवार आगजनी के बाद बेघर हुए हैं। मीडिया से बात करते हुए आगजनी की घटना में प्रभावित हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके पास अब सिर्फ तन पर पाए कपड़े बचे हैं। घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है । अब उन्हें अपने रहने, खाने पीने समेत परिवार

Read more

राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का सात दिवसीय शिविर शुरू

बिलासपुर || 17 मार्च 2025 || राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के अंतर्गत लुहणु मैदान, बिलासपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा सात दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर स्थापित किया गया। इस शिविर का उद्घाटन प्रातः 9:15 बजे वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अक्षी शर्मा, अध्यक्ष, उपमंडलीय विधिक सेवा समिति, बिलासपुर के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने बताया कि इस स्टॉल का मुख्य उद्देश्य आम जनता को विभिन्न कानूनी अधिकारों और निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी प्रदान करना है। शिविर में प्रतिदिन जिला अधिवक्ता, पैरा-लीगल वॉलंटियर्स एवं अन्य

Read more

सरकार दस गारंटियों की वादा खिलाफी है यह बजट : आशीष कुमार

नाहन || 17 मार्च 2025 || सीटू ज़िला महासचिव आशीष कुमार व जिला उपाध्यक्ष रिज़वान और निर्माण मजदूर यूनियन के जिला महासचिव का कहना है कि हिमाचल सरकार का बजट मजदूरों कर्मचारियों की आकांक्षाओं के खिलाफ है। आत्मनिर्भर हिमाचल की बात करने वाले बजट में मजदूरों कर्मचारियों की काम चलाऊ बात करना और वह भी बजट पुस्तिका के अंतिम पन्नों में करना ही बजट की दिशा को बताता है। सरकार के एजेंडे से मजदूर कर्मचारी गायब हैं। भारी महंगाई के दौर में मजदूरों की दिहाड़ी में केवल 25 रुपये की बढ़ोतरी करना व इसे उपभोक्ता महंगाई सूचकांक के साथ न जोड़ना,

Read more

पुलिस प्रशासन की एक तरफ कार्यवाही के विरुद्ध ABVP ने खोला मोर्चा :नैंसी अटल

शिमला || 17 मार्च 2025 ||  बीते कुछ दिनों से एच.पी.यू शिमला में छात्र संगठनों के बीच लगातार तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रदेश भर में शिमला पुलिस द्वारा अभाविप के कार्यकर्ताओं पर की जा रही एकतरफा कार्यवाही के विरुद्ध विभिन्न स्थानों पर धरने प्रदर्शन किए गए। *आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में VC office के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदेश भर में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के बीच शिमला पुलिस की एकतरफा कार्यवाही के रुख को लेकर लगातार रोष बना हुआ है। नैंसी अटल (प्रदेश मंत्री) ने मीडिया में जानकारी साझा करते हुए

Read more