अभाविप हिमाचल प्रदेश की समीक्षा बैठक सम्पन्न, आगामी वर्ष की कार्ययोजना तय

शिमला || 20 अप्रैल 2025 || अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने बयान जारी करते हुए कहां की प्रदेश समीक्षा योजना बैठक का आयोजन घुमारवी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस बैठक में प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। अभाविप हिमाचल प्रदेश की समीक्षा योजना बैठक में गत वर्ष के अखिल भारतीय, संगठनात्मक व रचनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बैठक में आगामी वर्ष की कार्ययोजना बनाई गई। इस वर्ष विद्यार्थी परिषद राज्य के स्कूलों, महाविद्यालयों एवं व्यवसायिक शिक्षण संस्थानों में कुल 1,67,090

Read more

अभाविप की अखिल भारतीय राज्य विश्वविद्यालय बैठक हुई सम्पन्न: अमित कुमार

शिमला || 13 अप्रैल 2025 || अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित ओर राष्ट्रीय हित के प्रति दायित्वान छात्र संगठन के रूप से समाज में काम कर रहा है। इसी संदर्भ में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय राज्य विश्वविद्यालय बैठक शिमला में आयोजित की गई है जिसका आरंभ 12/04/2025 को ग्रैंड होटल में हुआ जो कि आज 13/04/2025को सफलता पूर्वक सम्पन्न रही। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राज्य विश्वविद्यालय राष्ट्र सह संयोजक अमित जी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि आज अखिल भारतीय राज्य विश्वविद्यालय बैठक का समापन हुआ जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी

Read more

उपाध्यक्ष विनय कुमार ने किया 1 करोड़ 57 लख रुपए की उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन

नाहन || 13 मार्च 2025 || जल ही जीवन है और लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है जिसके लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। यह उदगार उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा विनय कुमार ने रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की तहसील नौहराधार के लाना चेता पंचायत में एक करोड़ 57 लाख 45 हजार रुपए की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन करने के पश्चात एक विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए कहीं। उपाध्यक्ष ने कहा कि इस उठाऊ पेयजल योजना से इस पंचायत के 6 गांव की 16 बस्तियों में लगभग 3174

Read more

बैसाखी के अवसर पर बनेठी में शिरगुल देवता मेले और विकास योजनाओं में विधायक की विशेष सहभागिता

नाहन || 13 अप्रैल 2025 || बैसाखी के पावन पर्व पर विधायक नाहन अजय सोलंकी ने शिरगुल देवता मेला, बनेठी में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। इस अवसर पर उनके साथ विनोज शर्मा व वरिष्ठ समाजसेवी दिगम्बर भी उपस्थित रहे। मेला कमेटी द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान के लिए विधायक महोदय ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक अजय सोलंकी ने बनेठी में 12 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पटवार सर्कल भवन का विधिवत शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्रीय प्रशासनिक सेवाओं की पहुंच और दक्षता में वृद्धि होगी, जिससे जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

Read more

मुख्यमंत्री 14 को हमीरपुर में अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण और कई उदघाटन-शिलान्यास करेंगे

हमीरपुर || 13 अप्रैल 2025 || मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर विशेष रूप से हमीरपुर का दौरा करेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सोमवार सुबह करीब 9ः20 बजे हमीरपुर पहुंचेंगे और उपायुक्त कार्यालय परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यहीं पर ही वह विभिन्न विकास कार्यों के उदघाटन और शिलान्यास भी करेंगे। इसके तुरंत बाद वह भुंतर रवाना हो जाएंगे, जहां से वह उदयपुर होते हुए पांगी पहुंचेंगे। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने जिला के सभी अधिकारियों को मुख्यमंत्री के दौरे के लिए

Read more

राजेश धर्माणी ने ठाई माता मंदिर, कोट में 15वें स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का किया शुभारंभ

बिलासपुर || 13 अप्रैल 2025 || सेवा समिति, ठाई माता मंदिर, गांव व डाकघर कोट, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर द्वारा आयोजित 15वें स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आज सफल आयोजन हुआ। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया और आयोजन समिति की इस सराहनीय पहल के लिए भूरी-भूरी प्रशंसा की। धर्माणी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे शिविर न केवल लोगों को निशुल्क चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता

Read more

एचपी शिवा परियोजना के क्लस्टरों का बागवानी मंत्री ने किया औचक निरीक्षण

बिलासपुर || 13 अप्रैल 2025 || हिमाचल प्रदेश सरकार में बागवानी, राजस्व, जनजातीय विकास एवं शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने रविवार को बिलासपुर जिले के अंतर्गत एचपी शिवा परियोजना के तहत विकसित कोठी मजेड़ और करोट क्लस्टरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय बागवानों से संवाद कर परियोजना के जमीनी प्रभाव और कार्यान्वयन की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान बागवानों ने क्लस्टरों में जल आपूर्ति की कमी को प्रमुख समस्या के रूप में उठाया। इस पर मंत्री ने जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि बागवानी गतिविधियां बाधित

Read more

जिले के चार अस्पतालों में 18 विशेषज्ञ डॉक्टर के आने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं : राजेश धर्मानी

बिलासपुर || 13 अप्रैल 2025 || नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी ने कहा कि हिमाचल सरकार द्वारा जिले के चार प्रमुख अस्पतालों में 18 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति किए जाने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री आदर्श स्वास्थ्य संस्थान योजना के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक अस्पताल को सशक्त किया जा रहा है, जिससे लोगों को नजदीक ही समुचित इलाज मिल सके। राजेश धर्मानी ने जिला बिलासपुर के चार अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और

Read more

पंजाब नेशनल बैंक का रहा है गौरवमयी सफर : एलडीएम

हमीरपुर || 13 अप्रैल 2025 || पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा तहसील टौणी देवी के गांव पटनौण में आयोजित मशरूम प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर और पंजाब नेशनल बैंक के 131वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को मट्टनसिद्ध स्थित आरसेटी के परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला अग्रणी प्रबंधक टशी नमग्याल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के गौरवमयी इतिहास की चर्चा करते हुए टशी नमग्याल ने कहा कि 130 वर्षों के सफर के दौरान पीएनबी ने देश, समाज और नागरिकों

Read more

अमलैहड़ में आकार लेने लगा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल

हमीरपुर || 13 अप्रैल 2025 || मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित पब्लिक स्कूलों के समान आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प हैं, ताकि आम परिवारों के बच्चे अपने आपको किसी से कम न समझें और वे पूरे आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ सकें। इसीलिए, ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के बच्चों के लिए राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल जैसी महत्वाकांक्षी योजना लेकर आए हैं। प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में से एक ‘राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल’ के क्रियान्वयन की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। प्रदेश के लगभग एक

Read more

सैन्य सम्मान के साथ किया गया शहीद सूबेदार कुलदीप चंद का अंतिम संस्कार

हमीरपुर || 13 अप्रैल 2025 || जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में बहादुरी के साथ लड़ते हुए शहीद हुए जिला हमीरपुर की तहसील गलोड़ के गांव कोहलवीं के सूबेदार कुलदीप चंद का रविवार को गांव के मोक्षधाम पर पूरे सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। शहीद की पार्थिव देह को उनके बेटे ने मुखाग्नि दी। इससे पहले, रविवार सुबह शहीद कुलदीप चंद की पार्थिव देह जब सैन्य टुकड़ी के साथ सेना के वाहन से गांव कोहलवीं पहुंची तो शहीद के परिजनों के विलाप से सभी की आंखें नम हो गईं तथा पूरा गांव ‘जब

Read more

विधायक अजय सोलंकी ने ढिमकी मंदिर में पारंपरिक पालकी यात्रा में लिया भाग

नाहन || अप्रैल 2025 || वैशाखी पर्व के शुभ अवसर पर महर्षि मार्कण्डेश्वर महादेव ढिमकी मंदिर में पारंपरिक पालकी यात्रा का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। यह ऐतिहासिक यात्रा बोहलियाँ मंदिर से आरंभ होकर भक्तिभाव एवं श्रद्धा के साथ धिमकी महादेव मंदिर तक निकाली गई। पालकी यात्रा में क्षेत्रीय विधायक अजय सोलंकी ने पूर्ण श्रद्धा एवं आस्था के साथ भाग लिया। यात्रा मार्ग में भारी संख्या में शिवभक्तों की उपस्थिति और “हर हर महादेव” के गगनभेदी जयकारों ने सम्पूर्ण वातावरण को शिवमय बना दिया। लोक सांस्कृतिक धुनों और भजन-कीर्तन के साथ यह यात्रा जन-जन की आस्था का प्रतीक बनी। इस धार्मिक आयोजन

Read more

अभाविप की अखिल भारतीय राज्य विश्वविद्यालय बैठक का शुभारंभ: नैंसी अटल

शिमला || 12 अप्रैल 2025 || भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित ओर राष्ट्रीय हित के प्रति दायित्वान छात्र संगठन के रूप से समाज में काम कर रहा है। इसी संदर्भ में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय राज्य विश्वविद्यालय बैठक शिमला में आयोजित की गई है जिसका आरंभ 12/04/2025 को ग्रैंड होटल में हुआ । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश की प्रांत मंत्री नैंसी अटल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि आज अखिल भारतीय राज्य विश्वविद्यालय बैठक का उद्घाटन सत्र हुआ जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष

Read more

आठवीं बाबा भलकू स्मृति कालका शिमला रेल साहित्य यात्रा का पहला दिन, 31 लेखकों ने लिया भाग

शिमला || 12 अप्रैल 2025 || हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच द्वारा भाषा और संस्कृति विभाग के सहयोग से लोकप्रिय बाबा भलकू स्मृति कालका शिमला साहित्य रेल यात्रा को आज यहाँ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ(कर्नल) धनी राम शांडिल ने हर झंडी दिखाकर रवाना किया। रेल यात्रा के आरम्भ होने से पहले बतौर मुख्य अतिथि पधारे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने इस रेल यात्रा में देशभर से पधारे 31 लेखकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने इस साहित्यिक यात्रा को रेलवे द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करने के लिए रेलवे के अधिकारियों को भी

Read more

अनिरुद्ध सिंह 14 अप्रैल को बल्देयां फायर ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित होने वाले पुष्पांजलि समारोह में करेंगे शिरकत

शिमला || 12 अप्रैल, 2025 || ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 14 अप्रैल 2025 को प्रातः 11 बजे बल्देयां स्थित फायर ट्रेनिंग सेंटर में फायर सर्विस डे के उपलक्ष में आयोजित राज्य स्तरीय पुष्पांजलि समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने आज यहाँ दी।

Read more

कांग्रेस ने सबसे ज्यादा संवैधानिक संशोधन किए, लेकिन नागरिकों के फायदे के लिए नहीं : विनोद सोनकर

शिमला || 12 अप्रैल 2025 || भाजपा की प्रदेश स्तरीय डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान कार्यशाला का आयोजन दीपकमल, चक्कर स्थित पार्टी मुख्यालय में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय सचिव विनोद सोनकर, वरिष्ठ विधायक एवं जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ देवेंद्र मन्याल, पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय सचिव विनोद सोनकर, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार, प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश डोगरा सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में डॉ. अंबेडकर के विचारों और सामाजिक समरसता

Read more

कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर का किया अपमान, भाजपा चला रही है सम्मान अभियान : देवेंद्र मन्याल

शिमला || 12 अप्रैल 2025 || भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज शिमला में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। यह कार्यशाला राष्ट्रीय स्तर पर 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली बाबा साहब की जयंती के मद्देनज़र आयोजित की गई थी, जिसके तहत 15 से 25 अप्रैल तक पूरे देश में यह अभियान चलाया जाएगा। कार्यशाला को संबोधित करते हुए वरिष्ठ विधायक एवं जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ देवेंद्र मन्याल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी दलों ने बाबा साहब अंबेडकर की घोर उपेक्षा

Read more

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी 14 व 15 अप्रैल, 2025 को होंगे किन्नौर जिला के प्रवास पर

रिकांग पिओ || 12 अप्रैल, 2025 || नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी 14 व 15 अप्रैल, 2025 को जनजातीय जिला किन्नौर का दौरा करेंगे। राजेश धर्माणी 14 अप्रैल, 2025 को दोपहर 03 बजे किन्नौर जिला के निचार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत उरनी पहुँचेंगे तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उरनी का निरीक्षण करेंगे। 15 अप्रैल, 2025 को प्रातः 11 बजे वह आई.टी.बी.पी मैदान रिकांग पिओ में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस के समारोह अवसर में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

Read more

राजेश धर्माणी जिला स्तरीय हिमाचल दिवस पर रिकांग पिओ में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, लेंगे भव्य मार्च पास्ट की सलामी

रिकांग पिओ || 12 अप्रैल, 2025 || वर्तमान प्रदेश सरकार में नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी जनजातीय जिला किन्नौर के आई.टी.बी.पी मैदान रिकांग पिओ में 15 अप्रैल, 2025 को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय हिमाचल दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज, लेंगे भव्य मार्च पास्ट की सलामी। यह जानकारी उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने देते हुए बताया कि हिमाचल दिवस के अवसर पर किन्नौर जिला के आई.टी.बी.पी मैदान रिकांग पिओ में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें पुलिस, गृह-रक्षा (पुलिस व महिला टुकड़ी), गृह-रक्षा बैंड

Read more

अंबेडकर विचारों को समर्पित भाजपा का सामाजिक न्याय अभियान : राजीव बिंदल

शिमला || 12 अप्रैल 2025 || भारतीय जनता पार्टी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मना रही है। इस अवसर पर आज शिमला में एक प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। उन्होंने जानकारी दी कि 13 अप्रैल को सायं सभी स्थानों पर बाबा साहब की प्रतिमाओं और चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन होगा, 14 अप्रैल की प्रातः श्रद्धांजलि स्वरूप माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि दी जाएगी तथा 15 से 25 अप्रैल के मध्य प्रदेश के 17 जिलों में

Read more