धमकी भरे ईमेल के बाद उपायुक्त कार्यालय परिसर को किया खाली
हमीरपुर || 25 अप्रैल 2025 || उपायुक्त हमीरपुर की आधिकारिक ईमेल आईडी पर शुक्रवार सुबह करीब 11ः33 बजे एक धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद पूरा प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई। ईमेल का पता चलते ही मिनी सचिवालय में सायरन बजाकर सभी को अलर्ट कर दिया गया और पूरे मिनी सचिवालय को तुरंत खाली कर दिया गया। ऐहतियात के तौर पर और आपात परिस्थितियों के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार उपायुक्त कार्यालय परिसर की सभी शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अपने कार्यों के सिलसिले में मिनी सचिवालय पहुंचे आम लोग भवन के बाहर खुले स्थान पर एकत्रित
Read more