भोरंज में 15 पदों के लिए साक्षात्कार 28 मई को

हमीरपुर || 27 मई 2025 || अणु स्थित एक कंपनी विमांशु एलीवेटर एंड एस्कलेटर में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, इंस्टॉलेशन एग्जीक्यूटिव और टैक्निकल एग्जीक्यूटिव के 5-5 पदों सहित कुल 15 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 28 मई को सुबह 11 बजे उपरोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए आवेदक स्नातक होना चाहिए तथा उसकी आयु 25 से 35 वर्ष के बीच हो। इंस्टॉलेशन एग्जीक्यूटिव और टैक्निकल एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए इसी आयु वर्ग के स्नातक या किसी भी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक युवा पात्र होंगे।

Read more

30 व 31 मई को सिक्योरिटी गार्ड्स पदों हेतू कैंपस इन्टरव्यू का आयोजन- राजेश मैहता

बिलासपुर || 27 मई 2025 || जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने जानकारी देते हुए बताया कि एस.आई.एस सिक्योरिटी, द्वारा सिक्योरिटी गार्ड्स के 100 पदों हेतू 30 मई को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर तथा 31 मई को उप-रोजगार कार्यालय घुमारवीं, में 10ः30 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि उमीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10जी पास व मासिक मानदेय 16500/- से लेकर 21000/- तक दिया जाएगा तथा उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी एवं वजन 52 किग्रा होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि उमीदवार की आयु 19 से 40 वर्ष होनी चाहिए तथा केवल

Read more

शिक्षा मंत्री 28 को रोहड़ू के न्यू सेरी तथा गंगटोली के प्रवास पर

शिमला || 27 मई, 2025 || शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 28 मई, 2025 को रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी आज यहां एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि रोहित ठाकुर 28 मई को प्रातः 10 बजे न्यू सेरी में सीजेड मॉडर्न वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहड़ू के वार्षिक समारोह के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसके उपरांत वह दोपहर 1.15 बजे गंगटोली (रोहड़ू) में फुटबॉल एवं वॉलीबॉल छात्रावास का निरीक्षण करेंगे।

Read more

कांगू और सेरा में मिर्गी जांच शिविर 29 को, एम्स दिल्ली और डीएमसीएच लुधियाणा के विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे चैकअप

हमीरपुर || 27 मई 2025 || मिर्गी के रोग के प्रति जागरुकता बढ़ाने और मरीजों को विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली और दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) लुधियाणा के संयुक्त प्रयास से जिला हमीरपुर के विभिन्न अस्पतालों में मिर्गी के निशुल्क उपचार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांगू में वीरवार 29 मई को दोपहर 12 से 3 बजे तक और इसी दिन शाम को साढे तीन से 6 बजे तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेरा में विशेष

Read more

21 जून तक बंद रहेगी झनिक्कर-बढार सड़क

भोरंज || 27 मई 2025 || लोक निर्माण विभाग के उपमंडल समीरपुर के अंतर्गत झनिक्कर-बढार सड़क के मरम्मत कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 21 जून तक बंद कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए भोरंज के एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि झनिक्कर-बढार सड़क के मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए उक्त सड़क पर वाहनों की आवाजाही 21 जून तक बंद की गई है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक दिम्मी से भादरू, डेरा परोल, दरियाड़ा, कंजयाण सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। एसडीएम ने

Read more

लोगों को सरल, सुगम व सुव्यवस्थित सुविधाएं प्रदान करने का उद्धारण है ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम – जगत सिंह नेगी

रिकांगपिओ || 27 मई 2025 || प्रदेश सहित जनजातीय जिला किन्नौर के समस्त लोगों को उनके घर-द्वार पर सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं से लाभान्वित करना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर जिला के लोगों को सरल, सुगम व सुव्यवस्थित सुविधाएं प्रदान करने का अतुलनीय उद्धारण है ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने यह बात आज किन्नौर जिला की ग्राम पंचायत सांगला के कला मंच में आयोजित किए गए सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही। राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर

Read more

रावमापा बाल ऊना में भूकंप परिदृश्य पर आधारित मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक सम्पन्न

ऊना || 27 मई 2025 || जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण ऊना ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना में भूकंप परिदृश्य पर आधारित एक व्यापक सुरक्षित निकासी अभ्यास (मॉक ड्रिल) का आयोजन किया। इस अभ्यास में लगभग 200 छात्रों, शिक्षकों और स्कूल कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। यह अभ्यास भूकंप जैसी आपात स्थिति में तत्परता और सुरक्षा प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान समय पर अलर्ट, कक्षाओं से व्यवस्थित निकासी, और स्कूल परिसर में चिन्हित सुरक्षित क्षेत्रों में एकत्र होने की प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक क्रियान्वित किया

Read more

स्वास्थ्य विभाग ऊना ने कोरोना वायरस को लेकर जारी की एडवाइजरी

ऊना || 27 मई 2025 || मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने जिला ऊना में कोरोना वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में कोरोना वायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है, फिर भी एहतियात बरतना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि ओपीडी और आईपीडी में खांसी, जुकाम, इन्फ्लुएंजा और तीव्र श्वसन संक्रमण से संबंधित मामले भी सामान्य है। उन्होंने सभी जिला वासियों से अपील की कि घबराने की आवश्यकता नहीं है और अफवाहों पर ध्यान न दें। डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना से निपटने

Read more

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निभाया सामाजिक सरोकार

ऊना || 27 मई 2025 || उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हरोली उपमंडल के घालुवाल रेस्ट हाउस में सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने कुल 12.21 लाख रुपये की राशि के चेक 70 लाभार्थियों को वितरित किए। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इस सहायता राशि में से 60 लोगों को विधायक ऐच्छिक निधि से 7.51 लाख रुपये और 10 लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 4.70 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और

Read more

विमल नेगी मौत भ्रष्टाचार का मामला, मुख्यमंत्री के करीबी ही शामिल : जयराम ठाकुर

घुमारवीं/बिलासपुर || 27 मई 2025 || पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य पर सोमवार को घुमारवीं में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण की प्रतीक, भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म के पुनरुत्थान की अमर नायिका रही पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में ही ये कार्यक्रम प्रदेश भर में आयोजित हो रहे हैं। आज, जब हम नारी सशक्तिकरण की बात करते हैं, तो अहिल्याबाई जी का जीवन आदर्श बनकर हमारे सामने खड़ा होता है। उन्होंने साबित किया कि संकल्प, विवेक और धर्मपरायणता के साथ कोई

Read more

जिला चंबा में 104.32 करोड़ की लागत से बनेंगे 3 पुल : महाजन

शिमला || 27 मई 2025 || भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का धन्यवाद करते हुए बता की कुछ रोज पूर्व जब मैं केंद्रीय मंत्री से उनके दिल्ली कार्यालय में मिला था तब मैंने कुछ मांगी उनके समक्ष रखी थी। केंद्रीय मंत्री ने मुझे आश्वासन दिया था कि इन मांगों पर जल्द कार्यवाही होगी और आज मैं उनका धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने वह सभी मांगों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। आज मुझे केंद्रीय मंत्री का पत्र प्राप्त हुआ जिसमें उन्होंने लिखा है की यह हिमाचल प्रदेश में एनएच 154ए

Read more

हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विस के हलांह में पीएचसी का किया शुभारंभ

नाहन || 26 मई 2025 || उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोज़गार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास कार्यक्रम के दौरान आज पीएचसी हलांह का शुभारंभ करने के उपरांत शहीद कल्याण सिंह मेमोरियल समिति द्वारा आयोजित 26वीं जिला स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन समारोह के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरक़त की। इससे पूर्व उद्योग मंत्री ने हलांह में शहीद कल्याण सिंह स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री ने क्षेत्रवासियों को पीएचसी हलांह के लिए बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर

Read more

राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन के अंतर्गत मलोथी गांव में किसान प्रशिक्षण शिविर आयोजित

बिलासपुर || 26 मई 2025 || राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन (NMSA) के अंतर्गत कृषि विभाग बिलासपुर द्वारा ग्राम पंचायत छकोह के अंतर्गत मलोथी गांव में एकदिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम लाल ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने, पारंपरिक तकनीकों में नवाचार लाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपनिदेशक कृषि बिलासपुर डॉ. गोपाल कृष्ण ने की। उन्होंने किसानों, बागवानों और पशुपालकों के हित में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं

Read more

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का सम्मेलन आयोजित

ददाहु || 26 मई 2025 || ददाहू में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का लोकल कमेटी‌ का सम्मेलन आयोजित किया गया सम्मेलन में नई कमेटी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष साथी कुब्जा देवी, सचिव साथी बसन्ती, कोषाध्यक्ष सुनीता शर्मा, उपाध्यक्ष साथी रेखा, रक्षा, मधुर चौधरी सह सचिव रेणु हेमा,पुनम तथा दोमयन्ती,रोमा,मीरा,कमला,अमिता,शौभावालिया, हेमा,शीशा, कृष्णा को चुना गया सम्मेलन में बढ़ती महिला हिंसा, महंगाई, अवैध नशे के खिलाफ तथा बस किराया बढ़ोतरी के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया और सरकार से फैसला वापस लेने की मांग उठाई गई, वहीं केन्द्र सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर आम जनता की

Read more

NDRF टीम ने आपदा प्रबंधन प्रदर्शनी एवं मौक अभ्यास का किया आयोजन

नाहन || 26 मई 2025 || राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) 14वीं बटालियन, क्षेत्रीय प्रतिक्रिया टीम-नालागढ़ द्वारा सिरमौर जिला में फैमिलियराईजेशन अभ्यास के दौरान आज 26 मई सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमरऊ, में आपदा प्रबंधन, नागरिक सुरक्षा विषय पर जन- जागरूकता अभियान एवं मौक अभ्यास का आयोजन किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य कुंदन सिंह ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर के सहयोग से आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अम्बोया में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 30 सदस्यीय टीम, कमांडिंग ऑफिसर बलजिंदर सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह नेगी, सब इंस्पेक्टर मोहित कुमार, कांस्टेबल प्रेमजीत के नेतृत्व

Read more

नाहन पुलिस कर्मियों को बड़ी सौगात, 10.60 करोड़ की लागत से बनेगा आवासीय भवन : अजय सोलंकी

नाहन || 26 मई 2025 || नाहन विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने आज नाहन पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों के लिए बनने वाले अत्याधुनिक आवासीय भवन परियोजना का विधिवत शिलान्यास किया। यह परियोजना 10 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से तैयार की जाएगी, जिसमें दो ब्लॉक का निर्माण प्रस्तावित है। सोलंकी ने बताया कि यह भवन विशेष रूप से महिला पुलिस थाना और सदर थाना, नाहन में कार्यरत पुलिसकर्मियों की आवासीय सुविधा के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रत्येक ब्लॉक में 13-13 आवासीय इकाइयाँ होंगी, जिससे कुल 26 परिवारों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर

Read more

भोरंज में 15 पदों के लिए साक्षात्कार 28 मई को

हमीरपुर || 23 मई 2025 || अणु स्थित एक कंपनी विमांशु एलीवेटर एंड एस्कलेटर में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, इंस्टॉलेशन एग्जीक्यूटिव और टैक्निकल एग्जीक्यूटिव के 5-5 पदों सहित कुल 15 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 28 मई को सुबह 11 बजे उपरोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए आवेदक स्नातक होना चाहिए तथा उसकी आयु 25 से 35 वर्ष के बीच हो। इंस्टॉलेशन एग्जीक्यूटिव और टैक्निकल एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए इसी आयु वर्ग के स्नातक या किसी भी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक युवा पात्र होंगे।

Read more

इंदिरा गांधी खेल परिसर में होगी टेबल टेनिस प्रतियोगिता, 55 स्कूलों के बच्चे लेंगे हिस्सा

शिमला || 23 मई 2025 || इस अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव के दौरान होने वाली टेबल टेनिस प्रतियोगिता में जिला शिमला के दूरदराज के जनजातीय क्षेत्र डोडरा क्वार के बच्चे हिस्सा लेंगे। टेबल टेनिस प्रतियोगिता की तैयारियों लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त अनुपम कश्यप ने की। उपायुक्त ने कहा कि इस बार अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव के दौरान टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 55 स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे जिसमें 35 सरकारी स्कूल और 20 निजी स्कूल होंगे। हर स्कूल से 10 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे जिसमें 50 फीसदी लड़के और 50 फीसदी लड़कियां होगी। प्रतियोगिता 2 जून से 4 जून

Read more

सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 150 पदों के लिए साक्षात्कार

शिमला || 23 मई 2025 || क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, शिमला देवेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश द्वारा एसआईएस इंडिया लिमिटिड वीपीओ झबोला तहसील झंडूत्ता जिला बिलासपुर के लिए जिला शिमला में सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 150 पद के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास या उससे अधिक, आयु वर्ग 19 से 40 वर्ष होना चाहिए। इन पदों के लिए पुरुष ही आवेदन कर सकते है, जिनकी लम्बाई 168 सेंटीमीटर या अधिक

Read more

आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पद भरने के लिए आवेदन आमंत्रित

शिमला || 23 मई 2025 || बाल विकास परियोजना बसंतपुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पद भरने हेतु आवेदन आमंत्रित करने बारे सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि बाल विकास परियोजना बसंतपुर के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्र बेई, कोठीसेर, नलावन, गोलन, शैनल, पेनेहल, चेवड़ी कढारघाट, दलाना, बाग और ठाडू जलोग में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए दिनांक 23.06.2025 को बाल विकास परियोजना सुन्नी के कार्यालय में सुबह 11 बजे उप-मंडलाधिकारी (ना०) सुन्नी की अध्यक्षता में साक्षात्कार लिए जाएंगे। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी बसंतपुर स्थित सुन्नी हरीश शर्मा ने दी। संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों के

Read more