विधायक अजय सोलंकी ने धीड़ा से मोरियों-नदाली-नियोंन सड़क का किया लोकार्पण

नाहन || 8 जून 2025 || आज नाहन विधानसभा क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित धीड़ा से मोरियों-नदाली-नियोंन सड़क का भव्य उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक श्री अजय सोलंकी द्वारा विधिवत रूप से किया गया। यह सड़क ₹4 करोड़ की लागत से तैयार हुई है, जो वर्षों से लंबित मांग रही थी। इस मौके पर क्षेत्रवासियों में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला। विधायक सोलंकी ने आज आमजन की तरह HRTC की बस में सफर करके उद्घाटन स्थल पर पहुंचकर जनता से सीधा संवाद स्थापित किया और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। अपने उद्बोधन में विधायक ने कहा कि मुझे

Read more

SFI का हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में राज्य अधिवेशन सम्पन

शिमला || 31 मई 2025 || एसएफआई हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी का राज्य अधिवेशन विश्वविद्यालय शिमला में संपन्न हुआ। इस राज्य अधिवेशन में हिमाचल प्रदेश में छात्रों के मुद्दों और सरकार की नीतियों के चलते आ रही विभिन्न दिक्क्तो पर चर्चा की गई। इस राज्य अधिवेशन में बात रखते हुए एसएफआई अखिल भारतीय सह सचिव सृजन भट्टाचार्य ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि आज पूरे देश में भाजपा सरकार सांप्रदायिकता का ज़हर घोलते हुए देश की एकता और अखंडता को तोड़ने का काम कर रही है। इसके साथ इन्होंने बात रखते हुए कहा की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम भाजपा

Read more

पच्छाद विधान सभा क्षेत्र में सड़क निर्माण पर व्यय किए जा रहे है 99 करोड – विक्रमादित्य सिंह

नाहन || 31 मई 2025 || हिमालयन स्पोर्टस एंड कल्चर क्लब सराहां द्वारा आयोजित दो दिवसीय पच्छाद उत्सव के समापन अवसर पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मन्त्री विक्रमादित्य सिंह ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आहवाहन किया ताकि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज की परिकल्पना को सार्थक किया जा सके। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है जिसके तहत खेल मैदानों तथा इन्डोर स्टेडियमों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में चालू वित वर्ष के दौरान

Read more

केंद्रीय मंत्री ने काला अंब में 100 करोड़ रुपये की लागत तैयार ईएसआईसी अस्पताल का किया उद्घाटन

कालाआम || 31 मई 2025 || श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने दिनांक 31.05.2025 को काला अंब में नवनिर्मित 30 बिस्तरों वाले कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल का उद्घाटन किया। 100 बिस्तरों तक अपग्रेड करने योग्य डिज़ाइन किया गया यह अस्पताल क्षेत्र में ईएसआई योजना के तहत गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में एक प्रमुख मील का पत्थर है। उद्घाटन समारोह में शिमला से सांसद सुरेश कश्यप, पांवटा साहिब से विधायक सुखराम चौधरी,

Read more

अखिल जनवादी महिला समिति का 7वा जिला सम्मेलन वाय डब्ल्यू सी ए में संपन्न

शिमला || 31 मई 2025 || अखिल जनवादी महिला समिति का 7वा जिला सम्मेलन वाय डब्ल्यू सी ए में मनाया गया। सम्मेलन में शिमला ठियोग, कुसुम्पटी,निरमंड,रामपुर, कोटखाई और रोहड़ू से आई महिलाओं ने भाग लिया। सम्मेलन की शुरुआत झंडारोहण से की गई।जो महिला समिति की सबसे पुरानी सदस्य कमला ने किया। उसके बाद शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए सम्मेलन की शुरुआत की गई। सम्मेलन का उद्घाटन जिला प्रभारी संतोष कपूर ने किया जिसमें आज की महिलाओं की स्थिति पर बात रखते हुए उदघोषित किया। सम्मेलन को सुचारू रखते हुए महिला समिति की जिला की रिपोर्ट जिला सचिव सोनिया शबरवाल ने

Read more

SFI का तीन दिवसीय राज्य स्तरीय वैचारिक प्रशिक्षण शिविर विश्वविद्यालय में शुरू

शिमला || 30 मई 2025 || तीन दिवसीय एसएफआई का राज्य स्तरीय वैचारिक प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इस वैचारिक प्रशिक्षण शिविर में आने वाले तीन दिन में हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा जो शिक्षा का निजीकरण करते हुए और छात्रों के अधिकारों पर जो लगातार हमले किए जा रहे हैं उसके लिए आंदोलन की रणनीति तैयारी की जाएगी। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार छात्र विरोधी निर्णय लेने का काम कर रही है जिसके कारण छात्रों को लगातार परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है हिमाचल प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है

Read more

कमरऊ में रानी अहिल्याबाई होलकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

नाहन || 28 मई 2025 || सिरमौर जिला भाजपा द्वारा रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर बुधवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कमरऊ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी विशेष रूप से मौजूद रही। अपने संबोधन में इंदु गोस्वामी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर न केवल एक कुशल प्रशासिका थीं बल्कि एक धर्मनिष्ठ, दयालु और दूरदर्शी नेता भी थीं। उनके कार्य और आदर्श आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।अहिल्याबाई एक ऐसी महिला थीं जिन्होंने पुरुष-प्रधान समाज में राजसिंहासन संभाला और उसे सफलता से चलाया। वे नारी नेतृत्व की एक प्रेरणास्पद

Read more

06 जून को बनूटी में होगा रोजगार मेले का आयोजन

शिमला || 28 मई 2025 || श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग हि०प्र० द्वारा 06 जून, 2025 को जिला शिमला के बनूटी, विकास खण्ड टुटू जिला शिमला में एक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला खेल मैदान बनूटी नजदीक बी.डी.ओ. कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी शिमला देविंद्र कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस मेले में निजी क्षेत्र के लगभग 40 नियोक्ता विभिन्न प्रकार की रिक्तियों को भरने के लिए उपस्थित होंगे। इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल eEMIs में प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल

Read more

Hamirpur में 6 जून को होगी भूकंप पर आधारित मैगा मॉक एक्सरसाइज

हमीरपुर || 28 मई 2025 || भूकंप जैसी आपदा के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों को सुनियोजित और प्रभावी ढंग से अंजाम देने के अभ्यास तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित संसाधनों के आकलन के लिए 6 जून को आयोजित की जाने वाली प्रदेशव्यापी मैगा मॉक एक्सरसाइज के तहत जिला हमीरपुर में भी यह एक्सरसाइज की जाएगी। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के तकनीकी सहयोग से आयोजित की जा रही इस मैगा मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई। वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस कार्यशाला में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए)

Read more

3 जून को कस्टमर केयर इग्जेक्यटिव के 200 पदों हेतू कैंपस इंटरव्यू का आयोजन- राजेश मैहता

बिलासपुर || 28 मई 2025 || जिला रोजगारी अधिकारी राजेश मैहता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राइवेट लिमिटेड सी 126 सेक्टर 73 मोहाली, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-5 द्वारा कस्टमर केयर इग्जेक्यटिव के 200 पदों हेतू 3 जून को उपरोजगार कार्यालय घुमारवीं में 11 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन जाएगा। उन्होंने बताया कि उमीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास होनी चाहिए तथा मासिक वेतन 16000/- दिया जाएग साथ मे सीटीसी भी दिया जायेगा । उन्होंने बताया कि उमीदवार की आयू 18 वर्ष से अधिक महिला तथा पुरुष उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 3 मई को उप-रोजगार कार्यालय घुमारवी,

Read more

30 मई को राष्ट्रीय कार्यशाला में करेंगे मंत्री अनिरुद्ध सिंह शिरकत

शिमला || 28 मई 2025 || ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह 30 मई को एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने जारी बयान में बताया कि 30 मई को दोपहर ढाई बजे इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला के सभागार में “जीरो टॉलरेंस फॉर इंफेक्शन: इन्हेंसिंग सेफ्टी थ्रू आईपीसी ” विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

Read more

सतलुज नदी में जलस्तर बढ़ने की संभावना के मद्देनज़र जनसामान्य को सतर्क रहने की अपील- राहुल कुमार

बिलासपुर || 28 मई 2025 || उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण राहुल कुमार ने एडवाइजरी जारी की है कि एनटीपीसी कोलडैम, बरमाना द्वारा सूचित किया जाता है कि क्षेत्र में वर्षा ऋतु की शुरुआत, संभावित बाढ़ और गंभीर मौसम की परिस्थितियों के कारण सतलुज नदी में जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है। एनटीपीसी कोलडैम की जलग्रहण क्षमता सीमित है, अतः परिचालन आवश्यकताओं, बांध की सुरक्षा प्रक्रियाओं तथा वर्तमान मौसमीय परिस्थितियों के अनुरूप अतिरिक्त जल को छोड़ा जाना आवश्यक हो सकता है। यह प्रक्रिया पूर्णतः निर्धारित जल प्रबंधन प्रोटोकॉल एवं चेतावनी प्रणाली के अंतर्गत की जाएगी, ताकि किसी

Read more

एचआरटीसी बेड़े में 650 नई बसें होंगी शामिल – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हरोली || 28 मई 2025 ||उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली में नवनिर्मित अंतरराज्यीय बस अड्डे का विधिवत लोकार्पण किया। यह अत्याधुनिक दो मंजिला भवन महज 3.40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इस परियोजना की प्रारंभिक अनुमानित लागत लगभग 7 करोड़ रुपये थी, लेकिन कुशल योजना, प्रभावी निगरानी और प्रशासनिक समर्पण के चलते निर्माण कार्य लगभग आधी लागत में पूरा किया गया। इससे सरकार को करीब 3.60 करोड़ रुपये की उल्लेखनीय बचत हुई है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) प्रतिदिन लगभग 4 लाख यात्रियों को

Read more

उप मुख्यमंत्री ने नगनोली में गौ अभयारण्य का किया शिलान्यास

ऊना || 28 मई 2025 || उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नगनोली में 4.46 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले गौ अभयारण्य का शिलान्यास किया। यह गौ अभयारण्य 397 कनाल भूमि पर बनाया जाएगा। इसके पूर्ण निर्माण के बाद इसमें 500 गौवंश के रहने की व्यवस्था होगी जिसमें 6 शेड बनाए जाएंगे, जिनमें से 5 शेड गौवंश के लिए तथा एक शेड चारे के लिए होगा। इसके साथ ही इसमें फार्मासिस्ट रेजिडेंस के निर्माण के साथ अन्य सुविधाओं का भी निर्माण किया जाएगा, जिससे अभयारण्य का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जा सके। उप मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते

Read more

‘साथी’ अभियान में की जाएगी बेसहारा बच्चों की पहचान

हमीरपुर || 28 मई 2025 || सभी बेसहारा बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें कानूनी पहचान प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘साथी’ के तहत जिला हमीरपुर में भी 26 मई से 26 जून तक सभी बेसहारा बच्चों की पहचान की जाएगी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि ‘साथी’ अभियान का उद्देश्य बेसहारा बच्चों की पहचान करना, उन्हें सहायता प्रदान करना, आधार नामांकन, कानूनी सहायता और कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है, ताकि कोई भी बच्चा कानूनी पहचान और अधिकारों से वंचित न रह सके। कुलदीप

Read more

कांग्रेस सरकार की नाकामियों और भ्रष्टाचार पर हिमाचल भाजपा का कड़ा प्रहार

शिमला || 28 मई 2025 || भाजपा हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से राजभवन में मिला, उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन और समस्त सांसद, विधायक उपस्थित रहे। भाजपा हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, अनुशासनहीनता और प्रशासनिक विफलता के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह आरोप भाजपा के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्यपाल को ज्ञापन बारे बताते और मीडिया से बात चीत करते हुए लगाए। जयराम ठाकुर ने कहा कि 26 मई,

Read more

Bilaspur में एनकॉर्ड समन्वय बैठक आयोजित, डीसी बोले—नशे के विरुद्ध जिला भर में चलाया जाएगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान

बिलासपुर || 28 मई 2025 || जिला बिलासपुर में नशे के उन्मूलन और मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र (एनकॉर्ड) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन पुलिस विभाग द्वारा किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त राहुल कुमार ने की। बैठक में पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिले में ड्रग तस्करी और नशीले पदार्थों के बढ़ते प्रभाव से संबंधित विषयों पर गहन चर्चा की गई। सभी विभागीय अधिकारियों ने नशा उन्मूलन को लेकर अपने

Read more

NHM प्रशासन और सवास्थ्य् विभाग ने किया 108/102 कर्मियों को हड़ताल के लिए किया मजबूर

नाहन || 28 मई 2025 || हिमाचल प्रदेश 108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन संबंधित सीटू ने श्रम कानूनों व न्यायिक आदेशों को लागू करने,न्यूनतम वेतन व कर्मचारियों की प्रताड़ना बंद करने सहित अन्य मांगों को पूर्ण करने के लिए बार बार स्वास्थ्य विभाग और प्रबंधन से बार बार अपील की शिमला में हुई यूनियन राज्य कमेटी बैठक में 27 मई रात को आठ बजे से 28 मई रात को आठ बजे तक एक दिन की हड़ताल करने कर लिए nhm निदेशक और मेडसवान फाउंडेशन ने कर्मियों को हड़ताल का निर्णय लेने के लिए मजबूर किया है। हिमाचल प्रदेश के सभी

Read more

शिमला के लिए सरकार को भेजे जाएंगे 100 करोड़ के प्रस्ताव – उपायुक्त

शिमला || 27 मई 2025 || जिला उपायुक्त अनुपम कश्यप ने सोमवार को राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि के तहत प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए लगभग 100 करोड़ रुपए के तीन प्रस्ताव राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि के माध्यम से पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। अनुपम कश्यप ने कहा कि आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जाता है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि का इस्तेमाल उन स्थानों पर होता है जहां पर आपदा का अधिक प्रभाव पड़ता है। इस सन्दर्भ में प्रस्ताव तैयार कर लिए गए है और पोर्टल पर अपलोड

Read more

भोरंज में 15 पदों के लिए साक्षात्कार 28 मई को

हमीरपुर || 27 मई 2025 || अणु स्थित एक कंपनी विमांशु एलीवेटर एंड एस्कलेटर में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, इंस्टॉलेशन एग्जीक्यूटिव और टैक्निकल एग्जीक्यूटिव के 5-5 पदों सहित कुल 15 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 28 मई को सुबह 11 बजे उपरोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए आवेदक स्नातक होना चाहिए तथा उसकी आयु 25 से 35 वर्ष के बीच हो। इंस्टॉलेशन एग्जीक्यूटिव और टैक्निकल एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए इसी आयु वर्ग के स्नातक या किसी भी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक युवा पात्र होंगे।

Read more