केंद्र से मिले राहत राशि का प्रभावित के लिए इस्तेमाल करे सरकार, प्रधानमंत्री का आभार : जयराम ठाकुर

पोंटा साहिब || 19 जून 2025 || पोंटा साहिब में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और हमेशा सहयोग दे रहा हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में वर्ष-2023 में बाढ़, भूस्खलन, बादल फटने की प्राकृतिक आपदाओं के दृष्टिगत राहत राशि के रूप में ₹2006.40 करोड़ की “पुनर्प्राप्ति और पुनर्निर्माण योजना” की स्वीकृति प्रदान करने हेतु माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया। यह आर्थिक सहायता आपदा प्रभावित परिवारों के लिए संबल साबित होगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल कांग्रेस सरकार केंद्र सरकार

Read more

भाजपा संजौली मंडल ने किया विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन

शिमला || 19 जून 2025 || भारतीय जनता पार्टी संजौली मंडल, शिमला द्वारा आज एक भव्य विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। सभा में स्थानीय कार्यकर्ताओं, युवा मोर्चा के सदस्यों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए तिलक राज ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को और गति प्रदान करने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान

Read more

बागवानों की उपज के विपणन की व्यवस्था करेगी एपीएमसी : अजय शर्मा

हमीरपुर || 19 जून 2025 || कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) हमीरपुर के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के किसानों, बागवानों और पशुपालकों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी निर्णय लिए हैं तथा कई कल्याणकारी योजनाएं आरंभ की हैं। मुख्यमंत्री के इन निर्णयों एवं योजनाओं का सीधा लाभ किसानों, बागवानों और पशुपालकों को मिल रहा है। बुधवार को हमीरपुर के निकटवर्ती गांव कुठेड़ा के प्रगतिशील बागवान देसराज शर्मा के बागीचे का दौरा करने के बाद अजय शर्मा ने कहा कि जिला में पारंपरिक फसलों के

Read more

आम लोगों को दें ऋण योजनाओं और डिजिटल बैंकिंग की जानकारी : अभिषेक गर्ग

हमीरपुर || 19 जून 2025 || जिला स्तरीय समीक्षा एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को यहां डीआरडीए के हॉल में एडीसी अभिषेक गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में गत वित्त वर्ष 2024-25 की उपलब्धियों और नए वित्त वर्ष के लक्ष्यों तथा इसके शुरुआती महीनों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर एडीसी ने बताया कि 31 मार्च को वित्त वर्ष की समाप्ति पर जिला हमीरपुर के विभिन्न बैंकों में कुल जमा राशि 15593.08 करोड़ रुपये रही जोकि पिछले वर्ष से 1183.11 करोड़ रुपये अधिक है। ऋण राशि 3768.74 करोड़ रुपये रही जोकि

Read more

प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को दी प्राथमिक उपचार की जानकारी

हमीरपुर || 19 जून 2025 || जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 108 एंबुलेंस सेवा और मेडस्वैन फाउंडेशन सोलन के सौजन्य से बुधवार को यहां हमीर भवन में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों के लिए फर्स्ट एड यानि प्राथमिक उपचार पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। इस कार्यशाला का  विषय ‘प्राथमिक उपचार-प्रथम प्रतिक्रिया देने वाले के रूप में भूमिका’ था। इस कार्यशाला का उद्देश्य स्कूलों में आपातकालीन स्थितियों में शिक्षकों को प्राथमिक उपचार देने में सक्षम बनाना था, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में छात्र-छात्राओं को समय पर सहायता मिल सके। प्रशिक्षण के दौरान सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन), रक्तस्राव

Read more

सुजानपुर में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव और सर्विस तकनीशियन के साक्षात्कार 25 को

हमीरपुर || 19 जून 2025 || स्थानीय प्राइवेट कंपनी मैसर्स विमांशु इलीवेटर एंड एस्क्लेटर हमीरपुर में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के 5 पद और सर्विस तकनीशियन के 7 पद भरे जाएंगे। इन पदों को भरने के लिए 25 जून को सुबह साढे दस बजे उपरोजगार कार्यालय सुजानपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए आवेदक स्नातक पास होना चाहिए। जबकि, सर्विस तकनीशियन के पदों के लिए आवेदक किसी भी टेªड में आईटीआई डिप्लोमाधारक होना चाहिए। दोनों श्रेणियों के पदों के लिए आयु सीमा 20 से 30 वर्ष तक रखी गई है।

Read more

मॉनसून सीजन में किसी भी तरह की आपात स्थिति के लिए रहें तैयार

हमीरपुर || 19 जून 2025 || एडीसी अभिषेक गर्ग ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे मॉनसून सीजन के दौरान किसी भी तरह की आपात परिस्थिति से निपटने के लिए सदैव तैयार रहें तथा जिला में किसी भी तरह की दुर्घटना या नुक्सान की सूचना मिलने पर त्वरित कदम उठाएं। मॉनसून सीजन के लिए आवश्यक तैयारियों के मद्देनजर बुधवार को प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक के बाद एडीसी ने जिला के अधिकारियों को

Read more

एचपीयू में SFI द्वारा जनजातीय छात्रा पर किए जानलेवा हमले मामले पर विश्व विद्यालय प्रशासन और पुलिस प्रशासन मौन क्यों: एबीवीपी

शिमला || 17 जून 2025 || अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में हुई निंदनीय घटना का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन किया । पिछले कल शाम 4 बजे जनजातिय समुदाय से संबंध रखने वाली किनौर जिले के ठंगी क्षेत्र से संबंध रखने वाली छात्रा पर पुस्तकालय से छात्रावास जाते समय समर हिल चौंक के नजदीक एसएफआई (कम्युनिस्ट) की 5 लड़कियो और 9 लड़को द्वारा तेजधार हथियार से हमला किया गया जिसमे जनजातीय छात्रा को गंभीर चोट लगी और जनजातीय समुदाय का अपमान करते हुए अभद्र टीपनी की गई । छात्रा के जनजातीय समुदाय से होने, जनजातीय कोटे से

Read more

जिला स्तरीय सतर्कता एवं सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक आयोजित

शिमला || 16 जून 2025 || उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां जिला स्तरीय सतर्कता समिति एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों सहित समिति के नामित सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में उपायुक्त ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपभोक्ताओं को समय पर गुणवत्तापूर्ण राशन उपलब्ध करवाने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि उचित मूल्य दुकानों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि

Read more

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में बुनियादी बदलाव कर रही सरकारः मुख्यमंत्री

शिमला || 16 जून, 2025 || मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हिमाचल सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में आमूलचूल परिवर्तन कर रही है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा के लिए स्कूल और कॉलेज शिक्षा के अलग-अलग निदेशालय बनाए गए हैं, जो एक निर्णायक कदम है। मुख्यमंत्री सोमवार को ऊना विधानसभा क्षेत्र में 25.79 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के उपरांत डिग्री कॉलेज ऊना में जनसभा को संबोधित के रहे थे। इससे पहले उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना में 8.79 करोड़ रुपये की लागत से बने नवीन भवन तथा

Read more

कांग्रेस सरकार के इशारे पर प्रशासन द्वारा भाजपा नेताओं पर केस दर्ज करना अत्यंत निंदनीय : सुरेश कश्यप

शिमला || 16 जून 2025 || भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के माजरा गांव में एक युवती के अपहरण के विरोध में शांतिपूर्ण धरना दे रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, विधायक सुखराम चौधरी सहित 50 लोगों पर कांग्रेस सरकार के इशारे पर प्रशासन द्वारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के तहत मामला दर्ज करना अत्यंत निंदनीय है। यह घटना प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दौरान बढ़ते गुंडाराज और प्रशासनिक दमन का स्पष्ट प्रमाण है। माजरा गांव में 4 जून को 19 वर्षीय मोहसिन द्वारा युवती को भगाने

Read more

बैंटनी कैसल में आयोजित शिमला कला महोत्सव का समापन

शिमला || 16 जून 2025 || हिमाचल प्रदेश राज्य संग्रहालय द्वारा ऐतिहासिक बैंटनी कैसल में आयोजित तीन दिवसीय शिमला कला महोत्सव का समापन आज मुख्य सचिव, हिमाचल प्रदेश प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में हुआ। कला महोत्सव का उद्देश्य पारंपरिक व समकालीन चित्रकला को प्रोत्साहन देना तथा उभरते चित्रकारों को मंच प्रदान करना रहा। महोत्सव के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए चित्रकारों ने अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। पारंपरिक चित्र शैली के साथ आधुनिक चित्रांकन रचनाएं भी प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र रहीं। आम दर्शकों, चित्रकार प्रेमियों, विद्यार्थियों और पर्यटकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर चित्रों की सराहना

Read more

उद्योग मंत्री ने की एस.वी.एन. स्कूल के गोल्डन जुबली समारोह की अध्यक्षता

नाहन || 16 जून 2025 || प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को आधुनिक, गुणात्मक, व्यावसायिक तथा संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रयासरत है, जिसके तहत शिक्षण संस्थानों के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है। यह उद्गार उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज एस.एफ.डी.ए हाल में शिशु विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल नाहन के 51वें वार्षिक समारोह (गोल्डन जुबली) के दौरान उपस्थित बच्चों तथा अभिभावकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि एस.वी.एन. स्कूल नाहन एक आदर्श विद्यालय है, जहां विद्यार्थियों को गुणात्मक तथा संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान की जा रही है।

Read more

निर्धन गरीब लोगों को राशन वितरित करने पहुंचे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

दशमेश रोटी बैंक की नई एंबुलेंस सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर किया रवाना   नाहन || 16 जून 2025 || जिला सिरमौर में बीते 8 वर्षों से समाज सेवा में निरंतर कार्य कर रहा दशमेश रोटी बैंक जरूरतमंद लोगों के लिए मददगार साबित हो रहा है। आज दशमेश रोटी बैंक द्वारा जरूरतमंद निर्धन लोगों को राशन वितरण किया गया। हिमाचल प्रदेश सरकार में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान विशेष तौर पर इस सामाजिक कार्य में भाग लेने पहुंचे। इस दौरान उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा दशमेश आस्थान साहिब में शीश नवाया । इसके पश्चात उद्योग मंत्री ने यहां

Read more

मिड डे मील वर्करस की नहीं लगेगी ऑनलाइन हाजरी, यूनियन के हस्तक्षेप के बाद निदेशक ने जारी की नोटिफिकेशन

नाहन || 11 जून 2025 || सीटू जिला सिरमौर महासचिव आशीष कुमार एवं मिड डे मील वर्करज यूनियन संबंधित सीटू जिला सिरमौर के अध्यक्ष विनीत एवं महासचिव संदीप ने जारी एक प्रेस ब्यान में बताया कि हिमाचल प्रदेश में मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के विरोध के बाद मिड डे मील वर्कर्स की हाजिरी ऑनलाइन नहीं लगेगी निदेशक महोदय शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किए है। मिड डे मील वर्कर्स यूनियन (संबंधित सीटू) का एक प्रतिनिधिमंडल निदेशक प्राथमिक शिक्षा विभाग से मिला था जिसमें मिड डे मील वर्कर की समस्याओं पर एक मांग पत्र दिया गया था ।निदेशक महोदय से

Read more

कांग्रेस ने युवाओं से किए रोजगार देने की झूठे वायदे:राकेश गर्ग

नाहन || जून 2025 || सिरमौर जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा है कि मौजूदा प्रदेश सरकार जनता से किए गए हर वायदे से मुकर रही है और प्रदेश बदहाल स्थिति से गुजर रहा है। मीडिया को जारी बयान में राकेश गर्ग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी लगातार एक बड़ी समस्या बन रही है युवा आए दिन सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को हर माह 1500 रुपए देने का वायदा किया था मगर यह सरकार अपना वायदा पूरा नहीं कर पाई है इसके

Read more

विश्वविद्यालय के हॉस्टल में कैमरे लगने के बावजूद भी नहीं रुके अवैध प्रवेश – अभाविप

शिमला || 10 जून 2025 || अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई उपाध्यक्ष अक्षय ठाकुर जी ने बयान देते हुए कहा कि आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में विद्यार्थी परिषद द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया इसका हेतु विश्वविद्यालय छात्रों के लिए नई बसों की सुविधा, गैर शिक्षक पदों की भर्तियां, छात्र संघ चुनाव की बहाली एवं नए छात्रावासों की निर्माण की मांग की गई ।लंबे समय से मांग करने के बाद भी अभी तक विश्वविद्यालय में बसों की मांग पूरी नहीं हुई विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए नई बसों की सुविधा की मांग इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से रखी

Read more

जाब्बल का बाग से त्रिलोकपुर वाया कड़ईवाला, खरकों सड़क का भूमि पूजन सम्पन्न

नाहन || 10 जून 2025 || नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण रहा जब विधायक अजय सोलंकी ने जाब्बल का बाग से त्रिलोकपुर वाया कड़ईवाला, खरकों सड़क का भूमि पूजन विधिवत रूप से किया। यह सड़क 12.2 किलोमीटर लंबी होगी और इसके निर्माण पर ₹8.19 करोड़ की लागत आएगी। यह परियोजना क्षेत्र के लोगों के लिए सुगम, सुरक्षित और तेज आवागमन का नया मार्ग सिद्ध होगी। कार्यक्रम के दौरान विधायक अजय सोलंकी ने भूमि पूजन स्थल पर उपस्थित सैकड़ों लोगों को संबोधित किया और कहा कि “यह सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि क्षेत्र की तरक्की की नई राह

Read more

हरोली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के भरे जाएंगे 18 पद, 1 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

ऊना || 10 जून 2025 || बाल विकास परियोजना हरोली के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 8 और सहायिकाओं के 10 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। सीडीपीओ हरोली शिव सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन सादे कागज पर भर के 1 जुलाई सायं 5 बजे तक बाल विकास परियोजना कार्यालय हरोली में जमा करवा सकते हैं। शिव सिंह ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र शाह मुहल्ला भदसाली, अप्पर कांगड़ वर्तमान, भदौडी, जननी-2, भदसाली हरिजन बस्ती, खत्री बस्ती पंजावर, ललड़ी-1 वर्तमान और बीटन के गुज्जर मुहल्ला-2 में एक-एक पद आंगनवाडी वर्करों का भरा जाएगा। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र पाद्या

Read more

ऊना जिले में ड्रोन-यूएवी संचालन के लिए पंजीकरण अनिवार्य

ऊना || 10 जून 2025 || ऊना जिले में ड्रोन अथवा मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) के संचालन के लिए पंजीकरण अब अनिवार्य कर दिया गया है। जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 33 और 34 के तहत यह आदेश जारी किए हैं। सुरक्षा कारणों और सार्वजनिक हितों को ध्यान में रखते हुए जारी आदेशों में कहा गया है कि जो भी व्यक्ति, संस्था, संस्थान या सरकारी एजेंसी ड्रोन का संचालन कर रही है, उन्हें आगामी सात दिनों के भीतर अपने ड्रोन संबंधित पुलिस थाने में पंजीकृत करवाने होंगे। भविष्य में खरीदे जाने वाले

Read more