चौगान मैदान 1 जुलाई से 31 अगस्त तक पूर्णतया बंद

नाहन, 27 जून। नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी ने आज यहां जानकारी दी कि जिला सिरमौर के नाहन स्थित चौगान मैदान को 1 जुलाई से 31 अगस्त, 2025 तक पूर्णतया बंद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बरसात के कारण चौगान मैदान को नुकसान से बचाने हेतु दो माह के लिए खेलकूद व अन्य गतिविधियों के लिए पूर्णतया बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त, 2025 को स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के लिए चौगान मैदान खुला रहेगा।

Read more

बिलासपुर में पंचायतें लेंगी स्वच्छता कर, जिले की सभी पंचायतों में वसूला जाएगा स्वच्छता कर

बिलासपुर || 27 जून 2025 || *बिलासपुर जिले में पंचायतें लेंगी स्वच्छता कर, जुलाई ग्रामसभा में होगा निर्णय बिलासपुर जिले की सभी पंचायतों में अब स्वच्छता कर वसूला जाएगा। इसके लिए सरकार एवं संबंधित विभाग द्वारा पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 13, धारा 15 तथा धारा 100 के अंतर्गत 7 मई, 2025 को अधिसूचना जारी कर दी गई है। आगामी जुलाई माह में आयोजित होने वाली ग्रामसभा में स्वच्छता कर की दरों को अंतिम रूप प्रदान किया जाएगा। यह कर गृह कर के साथ प्रतिमाह अदा करना अनिवार्य होगा। 1 जनवरी, 2025 के अनुसार विभिन्न व्यवसायिक इकाइयों व संस्थानों के

Read more

बिलासपुर, 27 जून 2025 || प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (PMAGY) के तहत बिलासपुर जिले में चयनित 25 पंचायतों की प्रगति की समीक्षा के लिए आज जिला मुख्यालय के बचत भवन में जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने की, जिसमें चयनित पंचायतों के प्रधानों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य चयनित ग्राम पंचायतों में बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ सामाजिक-आर्थिक संकेतकों में सुधार लाना है। इसके लिए 10 प्रमुख क्षेत्रों—पेयजल एवं स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण

Read more

बिलासपुर जिला को बनाया जाएगा पूर्णतः सुरक्षा बीमा युक्त, बिलासपुर प्रशासन की नई पहल

बिलासपुर, 27 जून || बिलासपुर जिला प्रशासन सामाजिक सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है। जिला मुख्यालय के बचत भवन में आयोजित एक अहम बैठक में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने घोषणा की कि बिलासपुर जिला को बनाया जाएगा पूर्णतः सुरक्षा बीमा युक्त बनाने का प्रयास कियाजाएगा। प्रशासन ने प्रत्येक विकास खंड से एक-एक पंचायत को ‘पूर्ण सुरक्षा बीमा कवरेज पंचायत’ के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित सभी खंड विकास

Read more

जिला प्रशासन मानसून के लिए करें पुख्ता तैयारियां : हर्षवर्धन चौहान

नाहन 27 जून। जिला सिरमौर के नाहन में जिला योजना, विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता आज उद्योग, संसदीय मामले तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने की। हिमाचल प्रदेश विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, सांसद शिमला संसदीय क्षेत्र सुरेश कश्यप, विधायक पांवटा साहिब सुखराम चौधरी, विधायक नाहन अजय सोलंकी व अन्य सभी सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य भी बैठक में उपस्थित रहे। बैठक के अध्यक्ष एवं उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने कहा कि आज की बैठक में जिला में चल रहे कार्यो की विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि हिमाचल व जिला

Read more

डीएसपी हेडक्वार्टर रमाकांत ठाकुर की अध्यक्षता में रोड सेफ्टी क्लब की बैठक सम्पन्न

नाहन || 26 जून 2025 || जिला मुख्यालय स्थिति एसपी कार्यालय के कॉन्फ़्रेंस हॉल में रोड सेफ्टी क्लब की बैठक उप पुलिस अधीक्षक (DY SP) रमाकांत ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष श्री नरेंद्र तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, विशेष रूप से रात्रि 8 से 9 बजे के बीच बिना हेलमेट और ओवर स्पीडिंग करने वाले बाइकरों पर नियंत्रण, नाहन शहर में ट्रैफिक से जुड़े अन्य मुद्दों जैसे पार्किंग, अवैध अतिक्रमण, और व्यस्त समय में जाम की समस्या को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सदस्यों द्वारा

Read more

एस एफ आई ने राज्यपाल महोदय को सोपा ज्ञापन

शिमला || 26 जून 2025 ||  एस एफ आई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्रों की मांगों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा छात्र मांगों पर विस्तार से बात रखते हुए एस एफ आई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर सह सचिव कामरेड आशीष ने बताया कि 2013 के बाद से हिमाचल प्रदेश के अंदर छात्र संघ चुनाव बंद हैं जिस वजह से छात्र राजनीति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है छात्रों को उनका प्रतिनिधित्व न मिल पाने के कारण छात्र अपनी मांगे सही तरीके से प्रशासन के सम्मुख नहीं रख पाते हैं और जिस कारण वर्तमान समय में

Read more

प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मुआवजा प्राप्त करने की तिथि 30 जून तक बढ़ाई

शिमला 24 जून, 2025 || जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा असंगठित क्षेत्र में कार्यरत कामगारों के पंजीकरण के लिए ई० श्रम मोडूअल तैयार किया गया है।उन्होंने बताया कि पात्र ई० श्रम मोडूअल में पंजीकृत सभी आवेदकों जिनका पंजीकरण 31 मार्च, 2022 तक या उससे पहले हुआ हो तथा जिनका किसी दुर्घटना में 31 मार्च, 2022 को या इससे पहले मृत्यु या अपंगता का शिकार हुए हो, उन आवेदकों के मृत्यु होने की स्थिति में उसके नामांकित व्यक्ति को 2 लाख व आवेदक की पूर्णता दोनों टाँगे व

Read more

भोरंज में आईटी फैकल्टी के साक्षात्कार 26 को

हमीरपुर 24 जून 2025 || शिवम इंस्टीट्यूट फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एसआईवीटी) घुमारवीं में सीनियर आईटी फैकल्टी और जूनियर आईटी फैकल्टी के 2-2 पदों तथा टैली फैकल्टी के एक पद को भरने के लिए 26 जून को सुबह साढे 10 बजे उपरोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी एमसीए, एमएससी-आईटी, एमएससी-सीएस, बीसीए, बीएससी-आईटी, पीजीडीसीए और बीकॉम विद टैली में से कोई भी डिग्री या डिप्लोमाधारक होना चाहिए तथा उसकी आयु 18 से 32 वर्ष के बीच हो। चयनित उम्मीदवार को 13,500 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। जिला रोजगार

Read more

S.f.i हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने विश्वविद्यालय में डी एस को सौंपा ज्ञापन

शिमला, 24 जून 2025 || एस एफ आई हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा डीएस महोदय को ज्ञापन सोपा गया ज्ञापन के माध्यम से एस एफ आई ने कॉलेजों में प्रवेश की तिथि को बढ़ाने की मांग की गई। कैंपस उपाध्यक्ष योगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालय में कॉलेज दाखिले वर्तमान में चल रहे हैं। कॉलेज में दाखिला हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 19 जून निर्धारित की गई थी और अंतिम तिथि हो जाने के बाद अब महाविद्यालय कोई आवेदन नहीं ले रहा है और अपने स्तर पर प्राप्त हुए आवेदन पर दाखिले दे

Read more

74 की उम्र में नवाचार की खेती, बंगाणा के रोशन लाल ने रची आत्मनिर्भरता की कहानी

बंगाणा, 24 जून 2025 || कहते हैं..हौसले उम्र नहीं देखा करते। ऊना जिला के बंगाणा उपमंडल के उपरली बॉल गांव निवासी 74 वर्षीय रोशन लाल इसकी जीवंत मिसाल हैं। उन्होंने न केवल खेती के पारंपरिक ढर्रे को बदला, बल्कि ड्रैगन फ्रूट जैसी उन्नत और उच्च मूल्य की फसल के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नवाचार की नयी इबारत लिख दी। वर्ष 2023 में जब रोशन लाल ने छोटे स्तर पर ड्रैगन फ्रूट की खेती का बीड़ा उठाया, तब यह क्षेत्र के लिए एक नया प्रयोग था। लेकिन आज, 25 कनाल भूमि में लगाए गए ताइवान पिंक वैरायटी के 3300 पौधे

Read more

टीजीटी के आवेदकों के लिए एचपीआरसीए ने खोली करेक्शन विंडो

हमीरपुर, 24 जून 2025 || हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने टीजीटी भर्ती के आवेदकों के ऑनलाइन आवेदनों की त्रुटियों को दुरुस्त करने का मौका प्रदान करने के लिए ‘करेक्शन विंडो’ खोल दी है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि ‘करेक्शन विंडो’ का यह विकल्प आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई तक उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई आवेदक अपने ऑनलाइन आवेदन की त्रुटियों को दुरुस्त करना चाहता है तो वह आवदेन की अंतिम तिथि से पहले इस सुविधा का लाभ उठा ले। इसके बाद दुरुस्ती के लिए कोई अन्य अवसर नहीं दिया जाएगा।

Read more

सड़क दुर्घटना के घायलों को डेढ़ लाख तक कैशलैस इलाज की सुविधा, दुर्घटना के बाद 7 दिन के भीतर उठा सकते हैं इस सुविधा का लाभ

हमीरपुर, 24 जून 2025 || उपायुक्त एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के शिकार लोगों का तुरंत उपचार सुनिश्चित करने के लिए सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सहयोग से एक विशेष व्यवस्था की है। हिमाचल प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग भी इस योजना को लागू कर रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने सड़क दुर्घटनाओं के शिकार लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत कवर करने का प्रावधान किया है। ऐसे लोगों का अब आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में

Read more

उपायुक्त किन्नौर ने भारतीय सीमा पर्यटक स्थलों के भ्रमण के दृष्टिगत पर्यटकों को जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश

रिकांगपिओ 24 जून, 2025 || उपायुक्त किन्नौर डॉ. कुमार शर्मा ने जिला के रिकांग पीओ स्थित उपायुक्त कार्यालय सभागार में भारतीय सीमा पर्यटक स्थल जो किन्नौर जिला से सटे हैं के भ्रमण के मद्देनजर भारतीय नागरिकों/पर्यटकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हर एक भारतीय नागरिक व पर्यटक को इन मानक प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करना होगा ताकि सुगमता से सीमा क्षेत्रों का अवलोकन पर्यटकों के लिए बना रह सके। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती पर्यटक स्थल दोपहर 02 बजे तक खुला रहेगा और सभी आगंतुकों को आधार-कार्ड/पहचान-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

Read more

पेंशनधारकों के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने की प्रक्रिया 1 जुलाई से प्रारंभ

बिलासपुर, 24 जून 2025 || वर्ष 2025 हेतु जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने की प्रक्रिया 1 जुलाई से प्रारंभ की जा रही है। यह प्रक्रिया जिला बिलासपुर के अंतर्गत आने वाले समस्त पेंशनधारकों के लिए लागू रहेगी। इस संबंध में जिला कोष अधिकारी अमित कुमार बिलासपुर ने सभी पेंशनधारकों से आग्रह किया है कि वे समय रहते अपना जीवन प्रमाण पत्र आवश्यकतानुसार किसी अधिकृत अधिकारी से सत्यापित करवा कर संबंधित कोष कार्यालय अथवा उसके अधीनस्थ उप-कोष कार्यालय में कार्य दिवस के दौरान प्रस्तुत करें। प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को सरल, सुगम एवं समयबद्ध बनाए जाने के लिए कोष

Read more

बाबा बालक नाथ धाम में गूंजे भजन, श्रद्धा के सागर में डूबा दियोट सिद्ध, कार्यक्रम में केकेसी अध्यक्ष राजीव राणा रहे मुख्य अतिथि

हमीरपुर || 22 जून 2025 || धर्म, आस्था और भक्ति के त्रिवेणी संगम का दृश्य बाबा बालक नाथ मंदिर, दियोट सिद्ध में देखने को मिला। जे.बी.डी. शाम बाडी कमेटी, जालंधर द्वारा आयोजित भव्य भक्ति संध्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम की नींव रखने वाले स्वर्गीय ओंकार नाथ मेहता को इस अवसर पर श्रद्धांजलि दी गई। उनकी स्मृति में यह आयोजन हर वर्ष जालंधर धर्मशाला दियोट सिद्ध मे किया जाता है, जिसे अब मनोज मेहता ने पूरी श्रद्धा और समर्पण से संभाल रखा है। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे राजीव राणा, प्रदेश चेयरमैन असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस(केकेसी)

Read more

सिरमौर मामला स्पष्ट रूप से लव जिहाद का मामला : जयराम

शिमला || 21 जून 2025 || भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रेस वार्ताओं को संबोधित करते हुए कहा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी और उनकी सरकार की सोच सनातन विरोधी है, लगातार मुख्यमंत्री और उनके नेताओं के मन में एक ही बात घर कर चुकी है कि वह 97% हिंदू विचारधारा को हरा कर सत्ता में आए हैं, यह कांग्रेस पार्टी का एक मजबूत दृष्टिकोण एवं सोच है। इस वाक्य को मुख्यमंत्री ने 10 दिसंबर 2022 को शपथ के दौरान, 11 दिसंबर 2022 को सचिवालय में, उसके उपरांत दिल्ली, हैदराबाद और कर्नाटक चुनाव में जगह-जगह

Read more

28 जून को विशेष ग्राम सभा का होगा आयोजन

बिलासपुर, 21 जून 2025 – विकास खण्ड श्री नैना देवी जी की ग्राम पंचायत टोबा सागवां के जनजातीय बहुल गांव नीलां में 15 से 30 जून तक धरती आभा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान चलाया जा रहा है। अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए समर्पित इस विशेष अभियान के तहत विभिन्न जन कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए और ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ हेतु नियमित योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में 28 जून को गांव नीलां

Read more

वरिष्ठ नागरिकों के लिए डिजिटल साक्षरता अत्यंत आवश्यक : डॉ. राजदीप सिंह

बिलासपुर, 21 जून 2025 || वरिष्ठ नागरिक सभा रौड़ा सेक्टर की मासिक बैठक के अवसर पर आज एक डिजिटल जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें उपमंडलाधिकारी सदर डॉ. राजदीप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यशाला का आयोजन रेडक्रॉस सोसाइटी एवं हेल्प ऐज इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। डॉ. राजदीप सिंह ने डिजिटल साक्षरता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि आज के तकनीकी युग में वरिष्ठ नागरिकों का डिजिटली सक्षम होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन के प्रयोग, इंटरनेट की समझ, ऑनलाइन लेनदेन की सुरक्षा, और विभिन्न डिजिटल एप्लिकेशनों के

Read more

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बिलासपुर में भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

बिलासपुर, 21 जून – आयुष विभाग द्वारा 21 जून को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कहलूर इनडोर स्टेडियम लूहणू में किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपायुक्त राहुल कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और दीप प्रज्ज्वलित कर योगाभ्यास सत्र का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संदीप धवल विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्वयंसेवी संगठन तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास सत्र से हुई, जिसका संचालन आयुष विभाग के प्रशिक्षित योग विशेषज्ञों द्वारा किया गया। योग सत्र

Read more