ऐतिहासिक शिव मंदिर पातालेश्वर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पांवटा || 21 जुलाई 2025 || सावन मास के दूसरे सोमवार पर आज शिवालयों में शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सिरमौर जिला के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचते रहे हैं। विशेष रूप से पांवटा साहिब के ऐतिहासिक पातालेश्वर मंदिर में भक्तों की बड़ी संख्या जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए पहुंची है। पातालेश्वर शिव मंदिर के पुजारी शिव कुमार ने बताया कि सुबह से ही श्रद्धालुओं का ताता लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि सावन मास का विशेष महत्व है और इस माह भगवान शिव की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
Read more