नलवाड़ी मेला-2026 में फोटोग्राफी प्रतियोगिता

rakesh nandan

27/02/2026

21 मार्च तक जमा करें प्रविष्टियां

Rahul Kumar, उपायुक्त एवं अध्यक्ष राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला कमेटी, ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2026 के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा विशेष फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता मोबाइल तथा प्रोफेशनल कैमरा दोनों श्रेणियों में आयोजित होगी।


दो आयु वर्गों में प्रतियोगिता

प्रतियोगिता में 16 वर्ष से कम तथा 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य मेले की सांस्कृतिक गरिमा, आस्था, परंपरा और जीवंत वातावरण को कैमरे के माध्यम से संजोना है। प्रतिभागी शोभा यात्रा, श्रद्धालुओं की भावनाएं, पारंपरिक झलकियां तथा मेले के विविध रंगों को दर्शाती तस्वीरें प्रस्तुत कर सकते हैं।


आकर्षक नकद पुरस्कार

विजेता प्रतिभागियों को मेले के अंतिम दिन आयोजित सांस्कृतिक संध्या के दौरान नकद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। फोटोग्राफर अपनी प्रविष्टियां 21 मार्च दोपहर 3 बजे तक जिला लोक संपर्क कार्यालय में जमा कर सकते हैं।


अनिवार्य विवरण

प्रत्येक प्रविष्टि के साथ निम्न विवरण संलग्न करना अनिवार्य होगा:

  • नाम

  • आयु

  • पता

  • मोबाइल नंबर

  • ईमेल

  • फोटो का शीर्षक

  • फोटो लेने की तिथि

  • पहचान हेतु आधार कार्ड की स्कैन प्रति

प्राप्त प्रविष्टियों का चयन मेला कमेटी द्वारा किया जाएगा।