नलवाड़ी मेला-2026 के लिए लोगो डिजाइन आमंत्रित

rakesh nandan

26/02/2026

10 मार्च तक जमा करें प्रविष्टियां

Rahul Kumar, उपायुक्त बिलासपुर, ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के लिए आधिकारिक लोगो डिजाइन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रस्तुत किया जाने वाला लोगो केवल कलात्मक ही नहीं, बल्कि नलवाड़ी मेले के ऐतिहासिक महत्व, पारंपरिक स्वरूप, सांस्कृतिक झलक, स्थानीय पहचान और लोक संस्कृति की गौरवशाली परंपरा को दर्शाने वाला होना चाहिए।


केवल हस्तनिर्मित लोगो ही मान्य

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि लोगो डिजाइन केवल हाथ से तैयार किया हुआ होना चाहिए। एआई द्वारा तैयार लोगो स्वीकार नहीं किए जाएंगे। लोगो का मूल्यांकन गठित समिति द्वारा किया जाएगा और चयनित डिजाइन को मेले का आधिकारिक लोगो बनाया जाएगा।


आकर्षक पुरस्कार राशि

बेहतरीन डिजाइन प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को जिला प्रशासन की ओर से निम्न पुरस्कार दिए जाएंगे:

  • 🥇 प्रथम पुरस्कार: ₹11,000

  • 🥈 द्वितीय पुरस्कार: ₹5,100

  • 🥉 तृतीय पुरस्कार: ₹2,100

  • 🎖️ 10 सांत्वना पुरस्कार


कहां जमा करें डिजाइन

इच्छुक व्यक्ति एवं छात्र आगामी 10 मार्च तक जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय में अपना लोगो डिजाइन जमा कर सकते हैं। यह पहल युवाओं की सृजनात्मक क्षमता को मंच प्रदान करने तथा नलवाड़ी मेले की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।