एनएसयूआई प्रदेश सचिव धनवीर सिंह ने कहा कि मोदी शासन में प्रतियोगिता परीक्षा में बड़े पैमाने में भ्रष्टाचार व धाधलिया हो रही है जिसका उदाहरण अभी हाल ही में देखने को मिला है।

नीट के एग्जाम का मुद्दा अभी सुलझा नहीं था वही यूजीसी नेट परीक्षा पेपर लिक मामला सामने आ गया है। ऐसी परीक्षाएं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आयोजित करती है फिर भी पेपर लिक जैसी घटनाएं सामने आ रही है जो युवाओं की भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

धनवीर सिंह ने कहा की कि इस परीक्षा को लाखो युवाओं ने भाग लिया था। भारी गर्मी बावजूद देश व प्रदेश के युवाओ की सालो की मेहनत पर पानी फेर दिया। युवा काफी दूर दराज इलाको से हजारों रुपए खर्च करके परीक्षाओं में शामिल हुए लेकिन इस पेपर लीक मामले में लाखों युवाओं युवाओं का भविष्य अधकार में डाल दिया।

बार-बार केंद्र सरकार देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है वही विभिन्न विभागों में लाखो खाली पड़े पदो पर भर्तियां नहीं हो रही है दूसरी ओर निट और यूजीसी प्रतियोगिता परीक्षाएं में धांधली चरम पर पहुंच चुकी है।

निट और नेट परीक्षा करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को भंग किया जाए ताकि आने वाले समय पर यह सब देखने को न मिले और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चहिए। परीक्षा देने वाले छात्रों को परीक्षाओं के रद्द होने से व्यापक रोष है कुछ छात्र इन हालत से गहरे सदमे में हैं।

लाखो छात्रों की लड़ाई के लिए एनएसयूआई दिल्ली में आगामी समय मे दिल्ली को सड़को में सोई हुई केन्द्र सरकार को जगाने का काम करेगी और छात्र के हक की लड़ाई लड़ेगी इस छात्रों के हक की लड़ाई में हिमाचल प्रदेश से हजारों की सख्या में युवा साथी शामिल होगे।

Leave a Comment