3 मार्च की जगह 2 मार्च को रहेगा अवकाश
Apurva Devgan, उपायुक्त मंडी, ने आदेश जारी कर मंडी सदर, गोहर, सरकाघाट, थुनाग और कोटली उपमंडलों में 3 मार्च को घोषित स्थानीय अवकाश की तिथि में परिवर्तन किया है। अब इन उपमंडलों में 3 मार्च के स्थान पर 2 मार्च, 2026 को स्थानीय अवकाश रहेगा।
3 मार्च को खुले रहेंगे कार्यालय
जारी आदेश के अनुसार यह संशोधन 27 दिसंबर, 2025 को जारी स्थानीय अवकाश अधिसूचना के संदर्भ में किया गया है। संबंधित उपमंडलों के सभी सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में होली के अवसर पर अवकाश 2 मार्च को ही मान्य होगा, जबकि 3 मार्च को सभी सरकारी कार्यालय और शिक्षण संस्थान सामान्य रूप से खुले रहेंगे।