कुड्डू टोल बैरियर की वसूली अधिकार हेतु ई-नीलामी
Gurmeet Negi, उपमंडल दण्डाधिकारी Jubbal ने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा HP Tolls Act 1975 के अंतर्गत कुड्डू टोल बैरियर पर वसूली का अधिकार वित्तीय वर्ष 2026-27 (01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक) के लिए ई-नीलामी के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। ई-नीलामी की प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल https://eauction.gov.in/nicgep/app पर ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
दस्तावेज जमा करने की अंतिम तिथि: 27 फरवरी 2026, प्रातः 11:00 बजे तक
दस्तावेजों की जांच एवं स्वीकृति: 27 फरवरी, प्रातः 11:05 बजे से सायं 6:55 बजे तक
ई-नीलामी की तिथि: 28 फरवरी 2026
समय: प्रातः 09:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक
यह नीलामी एच.पी. वार्षिक टोल नीति 2026-27 तथा आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी, हिमाचल प्रदेश द्वारा अधिसूचित नियमों एवं शर्तों के अनुसार संचालित होगी। विस्तृत नियम, शर्तें, आधार मूल्य एवं अन्य जानकारियां विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.hptax.gov.in पर उपलब्ध हैं।
अंतिम स्वीकृति का अधिकार
एसडीएम ने स्पष्ट किया कि ई-नीलामी आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी, हिमाचल प्रदेश की स्वीकृति के अधीन होगी। आयुक्त को किसी भी या सभी बोलियों को बिना कारण बताए अस्वीकार करने का अधिकार सुरक्षित है। आवेदकों को सलाह दी गई है कि वे नवीनतम सूचना और अद्यतन के लिए विभागीय वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।