किन्नौर में 27 फरवरी से SAP सेवाएं बंद

rakesh nandan

25/02/2026

किन्नौर में 27 फरवरी से 3 मार्च तक SAP सेवाएं बंद

Kinnaur के विद्युत उपमंडल, एचपीएसईबीएल के अधिशाषी अभियंता टाशी छोड़ुप नेगी ने जानकारी दी कि डाटा सेंटर में सॉफ्टवेयर इंफ्रास्ट्रक्चर के उन्नयन कार्य के कारण 27 फरवरी 2026 से 03 मार्च 2026 तक एसएपी (SAP) सेवाएं पूर्णतः बंद रहेंगी।


प्रभावित सेवाएं

इस अवधि के दौरान:

  • एचपीएसईबीएल की वेबसाइट

  • उपभोक्ता पोर्टल

  • मोबाइल एप्लिकेशन

  • बिल संग्रह प्रणाली

  • डाटा सेंटर से संचालित अन्य सभी ऑनलाइन सेवाएं

उपलब्ध नहीं रहेंगी।


उपभोक्ताओं से अपील

विद्युत उपमंडल रिकांग पिओ एवं पूह के अंतर्गत आने वाले सभी उपभोक्ताओं और आम जनता से अनुरोध किया गया है कि वे आवश्यक कार्यों की योजना पूर्व में ही सुनिश्चित कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।