किन्नौर में DEA व री-केवाईसी जागरूकता शिविर 19 को

rakesh nandan

17/12/2025

जिला किन्नौर में आम जनता को बैंकिंग सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता (DEA) फंड से जुड़े दावों तथा री-केवाईसी प्रक्रिया को लेकर एक संयुक्त जागरूकता एवं सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 19 दिसंबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे ग्राम पंचायत कोठी में आयोजित होगा। शिविर में क्षेत्र में कार्यरत सभी बैंकों के खाताधारक भाग ले सकते हैं।

शिविर का मुख्य उद्देश्य DEA फंड के अंतर्गत बिना दावे की जमा राशि एवं अन्य वित्तीय परिसंपत्तियों के बारे में लोगों को जागरूक करना तथा दावे से संबंधित प्रपत्र भरने में सहायता प्रदान करना है। इसके साथ ही बैंक खातों की री-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मौके पर ही सहयोग दिया जाएगा। सभी खाताधारकों से आग्रह किया गया है कि वे शिविर में भाग लेते समय बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा सके।

यह शिविर आम जनता की सुविधा और सहभागिता को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोग बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकें।