किन्नौर में 100 मशीन ऑपरेटर पदों के लिए परिसर साक्षात्कार
Kinnaur के जिला रोजगार अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि औरो वीविंग मिल्स (इकाई Vardhman Textiles Limited), साई रोड बद्दी द्वारा मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए परिसर साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। यह साक्षात्कार 02 मार्च 2026 को जिला रोजगार कार्यालय रिकांगपिओ में प्रातः 10:00 बजे आयोजित होगा।
पदों का विवरण
आईटीआई धारकों के लिए:
फीटर – 5 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स – 2 पद
सिलाई तकनीक, कढ़ाई एवं फैशन डिजाइनिंग – 50 पद
10वीं एवं 12वीं पास के लिए:
43 पद
वेतन एवं अन्य सुविधाएं
वेतन: ₹12,750 प्रतिमाह
आयु सीमा: 18 से 26 वर्ष
युवतियों के लिए हॉस्टल सुविधा उपलब्ध
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक उम्मीदवारों का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिनका पंजीकरण नहीं है, वे eemis.hp.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों और रिज्यूम सहित निर्धारित तिथि को उपस्थित होना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए 01786-222291 पर संपर्क किया जा सकता है।