नादौन में जूपिटर सोलर के 200 पदों पर भर्ती

rakesh nandan

17/02/2026

जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट लिमिटेड में डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 200 पदों को भरने के लिए 23 फरवरी को सुबह 10:30 बजे उपरोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और केमिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा धारक फ्रेशर या वर्ष 2022, 2023, 2024 और 2025 के पासआउट महिला एवं पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 20,000 रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा जिनका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, वे अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।