जेपी नड्डा के हिमाचल आगमन को लेकर उत्साह

rakesh nandan

09/12/2025

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य, उर्वरक एवं रसायन मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 12 दिसंबर की रात्रि को शिमला पहुंच रहे हैं। बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद यह उनका पहला हिमाचल प्रवास है, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। राजीव बिंदल ने कहा कि बिहार में मिली प्रचंड विजय नड्डा के उत्कृष्ट नेतृत्व का परिणाम है और उनका हिमाचल आगमन पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। 13 दिसंबर को पीटरहॉफ ग्राउंड शिमला में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां हजारों कार्यकर्ता और नागरिक उनका स्वागत करेंगे।

इसी दिन नड्डा भाजपा के प्रस्तावित राज्य स्तरीय पार्टी कार्यालय का शिलान्यास और भूमि पूजन भी करेंगे, जो संगठनात्मक रूप से हिमाचल भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रवास संगठन को नई ऊर्जा देगा और 2027 विधानसभा चुनावों के लिए भी महत्वपूर्ण संदेश लेकर आएगा। अंत में बिंदल ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे 13 दिसंबर को पीटरहॉफ शिमला पहुंचकर इस ऐतिहासिक स्वागत समारोह के साक्षी बनें।