जल तरंग जोश महोत्सव–2025 के दूसरे दिन आज बिलासपुर जिला प्रशासन और रेड क्रॉस सोसाइटी, बिलासपुर द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में 100 मीटर रिले, 400 मीटर रिले, 100 मीटर मास्टर्स एथलेटिक्स और 200 मीटर मास्टर्स एथलेटिक्स शामिल रहीं, जिनमें वृद्ध प्रतिभागियों ने उमंग और उत्साह के साथ भाग लिया।
रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव अमित कुमार ने जानकारी दी कि
100 मीटर रिले में राजेन्द्र शर्मा प्रथम, सुशील पुंडीर द्वितीय और प्रकाश चंद मिश्रा तृतीय रहे।
400 मीटर रिले में सुरेश नड्डा पहले, रणजीत सिंह दूसरे और सुशील पुंडीर तीसरे स्थान पर रहे।
100 मीटर मास्टर्स एथलेटिक्स में चुन्नी लाल लखनपाल पहले स्थान पर रहे, जबकि सुरेंद्र कुमार दूसरे और राजेंद्र शर्मा तीसरे स्थान पर पहुंचे।
200 मीटर मास्टर्स एथलेटिक्स में सुशील पुंडीर ने प्रथम, सुरेश नड्डा ने द्वितीय और प्रकाश चंद मिश्रा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
अमित कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी वरिष्ठ नागरिक हाल ही में आयोजित 23वीं एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप चेन्नई में भी हिस्सा ले चुके हैं।
78 वर्षीय चुन्नी लाल लखनपाल, 70 वर्षीय सुरेश नड्डा, 61 वर्षीय सुरेंद्र कुमार और रणजीत सिंह की भागीदारी बिलासपुर और हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।