राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 18 से 24 दिसंबर, 2025 तक जिला किन्नौर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ जनसमस्याएं भी सुनेंगे।
18 दिसंबर को मंत्री जगत सिंह नेगी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निगुलसरी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे तथा स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
19 दिसंबर को वे आई.टी.डी.पी भवन के सम्मेलन कक्ष में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की आंतरिक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके पश्चात वे सीएसआर (जेएसडब्ल्यू) एवं एनजेपीसी की बैठक तथा लोक निर्माण विभाग कल्पा व करछम के अधिशासी अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
20 दिसंबर को मंत्री राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक पाठशाला चांसू तथा पशु चिकित्सालय चांसू के भवनों का लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत वे आइस स्केटिंग रिंक सांगला का शुभारम्भ, मल निकासी योजना सांगला का उद्घाटन एवं बैरिंग नाग मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे तथा जनसमस्याएं सुनेंगे।
21 दिसंबर को बागवानी मंत्री देवी चंडीका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
22 दिसंबर को वे पंचायत भवन यूला का उद्घाटन करेंगे और दोपहर बाद जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंताओं के साथ बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
23 दिसंबर को जनजातीय विकास मंत्री जल आपूर्ति योजना कल्पा का लोकार्पण और बोकटू कूहल नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे।
24 दिसंबर को मंत्री रिकांग पिओ में आयोजित एंटी चिट्टा वॉकथन का नेतृत्व करेंगे।