आईएसबीटी ऊना में नई पार्किंग शुल्क व्यवस्था लागू

rakesh nandan

08/12/2025

जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल द्वारा हाल ही में जारी दिशा-निर्देशों के बाद आईएसबीटी ऊना में भी नई पार्किंग शुल्क व्यवस्था लागू कर दी गई है। यह प्रणाली नगर निगम ऊना की पार्किंग नीति के अनुरूप है, जिसमें पहले आधे घंटे के लिए 10 रुपये की एकसमान प्रारंभिक दर निर्धारित की गई है। नगर निगम आयुक्त एवं एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि नगर निगम की तरह अब आईएसबीटी ऊना में भी बस अड्डे और इसके साथ लगे कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में न्यूनतम प्रारंभिक शुल्क 10 रुपये ही रहेगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी और पार्किंग व्यवस्था और अधिक पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनेगी। आईएसबीटी ऊना BOT मॉडल पर संचालित है। संचालन व्यय बढ़ने के बावजूद यात्रियों को सुविधाएं सुनिश्चित करने हेतु न्यूनतम शुल्क के साथ यह नई व्यवस्था लागू की गई है। प्रबंधन के अनुसार पहले आधे घंटे के बाद वाहनों की श्रेणी और पार्किंग अवधि के आधार पर शुल्क निर्धारित किए गए हैं:

नई पार्किंग दरें (ISBT ऊना)

पहला आधा घंटा — सभी वाहनों के लिए 10 रुपये (एकसमान)


तीन घंटे तक पार्किंग

  • दोपहिया: ₹15

  • तिपहिया: ₹25

  • चारपहिया: ₹50


तीन से नौ घंटे तक

  • दोपहिया: ₹25

  • तिपहिया: ₹35

  • चारपहिया: ₹70


नौ से 12 घंटे तक

  • दोपहिया: ₹30

  • तिपहिया: ₹45

  • चारपहिया: ₹80


12 से 24 घंटे तक

  • दोपहिया: ₹40

  • तिपहिया: ₹55

  • चारपहिया: ₹100


आईएसबीटी प्रबंधन का कहना है कि नई शुल्क संरचना से

  • पार्किंग व्यवस्था अधिक सुरक्षित,

  • पारदर्शी,

  • और जनहितैषी बनेगी,

साथ ही परिसर में यातायात अनुशासन को भी मजबूती मिलेगी।