अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 26: ऑडिशन में 93 प्रतिभागी

rakesh nandan

07/02/2026

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी 2026 के अंतर्गत आज नृत्य ऑडिशन का सफल आयोजन किया गया, जिसमें कुल 93 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंडी जिला सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने लोक, पारंपरिक एवं आधुनिक नृत्य शैलियों में अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से ऑडिशन में सहभागिता की।

इस अवसर पर जानकारी देते हुए गुरसिमर सिंह ने बताया कि नृत्य ऑडिशन के माध्यम से चयनित कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने का अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पूर्व ‘वॉयस ऑफ शिवरात्रि 2026’ के लिए आयोजित गायन ऑडिशन सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। इस वर्ष वॉयस ऑफ शिवरात्रि प्रतियोगिता के लिए कुल 278 कलाकारों ने ऑडिशन में भाग लिया है। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण आयोजन है।