भोरंज में इंडोरमा कंपनी के 15 पदों पर साक्षात्कार

rakesh nandan

19/02/2026

बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी इंडोरमा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में ट्रेनी अप्रेंटिस के 15 पदों को भरने के लिए 20 फरवरी को सुबह 10 बजे उपरोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 24 वर्ष आयु वर्ग के दसवीं या बारहवीं पास तथा वेल्डर, प्लंबर, मशीनिस्ट, रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनर ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे।

चयनित उम्मीदवारों को सभी भत्तों सहित कुल 16,500 रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन युवाओं का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है और वे निर्धारित योग्यता रखते हैं, वे अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या कंपनी के दूरभाष नंबर 01792-253400 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह अवसर क्षेत्र के युवाओं के लिए औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण मौका है।