राकेश नंदन|5 नवम्बर, नाहन| हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ जिला सिरमौर का त्रैमासिक अधिवेशन हिंदू आश्रम नाहन में जिला प्रधान धनवीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अधिवेशन में हिमाचल प्रदेश तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण कप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष देवेंद्र कुमार संधू, प्रदेश महामंत्री नेक राम ठाकुर, उप महामंत्री रणवीर ठाकुर, प्रदेश वित्त सचिव अनिल सकलानी, अखिल भारतीय विद्युत मजदूर महासंघ के उपाध्यक्ष युसूफ अली खान व पूर्व प्रदेश मुख्य सलाहकार सुरेंद्र पराशर विशेष रूप से की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
इस अधिवेशन में जिला सिरमौर के सभी मंडल जिसमें पोंटा साहिब, शिलाई, दादाहु, राजगढ़, गिरी नगर, एवं नाहन से भारी संख्या में तकनीकी कर्मचारियों ने भाग लिया। अधिवेशन में तकनीकी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण कप्ता ने कहा की पुरानी पेंशन बहाली वर्तमान में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारियों के लिए एक अहम मुद्दा है अतः हिमाचल विद्युत बोर्ड प्रबंधन वर्ग को हिमाचल सरकार के कर्मचारी एवं हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियो की तरह पेंशन लागू करनी चाहिए।
उन्होंने कहा की बिजली बोर्ड में तकनीकी कर्मचारियों की भारी कमी को देखते हुए टीममेट हेल्पर, लाइनमैन, इलेक्ट्रीशियन एवं जेई श्रेणियां की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र अति शीघ्र शुरू की जानी चाहिए। उन्हाहोंने कहा की हाल ही में विद्युत प्रबंधक वर्ग में टीममेट और सहायक लाइनमैन श्रेणी के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन किया है उसके परिणाम स्वरूप जो कर्मचारी प्रभावित हुए हैं उनकी लंबी सेवाओं को देखते हुए उन सभी को पद्धति लाभ दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही फीडिंग श्रेणी जैसे लाइनमैन व इलेक्ट्रीशियन के लगभग ढाई सौ पद समेत कनिष्ठ अभियंता के रिक्त पद पड़े हैं उन्हें भरने की चयन करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जनि चाहिए।
लक्ष्मण ने यह भी कहा कि बहुत से विद्युत मंडलों में विद्युत रखरखाव एवं मरम्मत का सामान जैसे फ्यूज वायर, किटकैट, ब्लैक टैप, नट बोल्ट, समेत अन्मय जरुरी सामन के इलावा विद्युत मीटर की भी कमी है। ऐसे में विद्युत मीटर की उपलब्धता न होने के कारण विद्युत कनेक्शन नहीं दिए जा पा रहे हैं जिसके कारण विद्युत बोर्ड को हर महीने लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
जिला अध्यक्ष धनवीर सिंह ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर कर नई कार्यकारिणी के गठन करने को लेकर प्रदेश महामंत्री नेक राम ठाकुर को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया जिसमें सर्व सम्मति से निम्नलिखित अधिकारियों को निर्वाचित किया गया है। इस कार्यकारिणी में प्रधान इरशाद रहमान नहान, कार्यकारी अध्यक्ष रोहित सिमर नहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखदेव ठाकुर राजगढ़, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नहान, उपाध्यक्ष जगदीश शिलाई, उपाध्यक्ष अजय शर्मा गिरी पावर हाउस, उपाध्यक्ष अमर सिंह दादाहु, सचिव वीरेंद्र कुमार पोंटा साहिब, उप सचिव यशपाल पांवटा साहिब, संगठन सचिव मयूर शर्मा पांवटा साहिब, मुख्य सलाहकार ओमप्रकाश शर्मा गिरी पावर हाउस को नियुक्ति दी गई है।
