टीजीटी नॉन मेडिकल (पोस्ट कोड 25002) का परिणाम घोषित
Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog (एचपीआरसीए) ने टीजीटी नॉन मेडिकल के 343 पदों को भरने के लिए 25 से 27 दिसंबर तक आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा का परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध है।
16 मार्च से होगी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया 16 मार्च से आयोग परिसर में आयोजित की जाएगी। इसका विस्तृत शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज साथ लाने होंगे:
सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां
प्रत्येक दस्तावेज की दो-दो फोटो प्रतियां
वैध पहचान पत्र (आईडी प्रूफ)
अनुपस्थित रहने पर नहीं मिलेगा दूसरा अवसर
सचिव ने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि पर उपस्थित न होने वाले उम्मीदवारों को कोई अन्य अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।