भाजपा ने सातों मोर्चों और प्रकोष्ठों की नई कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मिलेगी नई दिशा और मजबूती: राजीव बिंदल

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सातों मोर्चों की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने सभी मोर्चा अध्यक्षों से चर्चा के बाद यह टीमें घोषित कीं। उन्होंने कहा कि इन टीमों का उद्देश्य पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना और संगठन को सशक्त बनाना है।


महिला मोर्चा की नई टीम

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने नई कार्यकारिणी का गठन किया। उपाध्यक्ष — मीनाक्षी राणा, रंजू रस्तोगी, सुमन ठाकुर, अनुराधा शर्मा, प्रतिभा कंवर, मीना ठाकुर, महामंत्री — कमलेश कुमारी, सीमा चंदेल, सचिव — कमलेश मेहता, अंजना चंदेल, रविता भारद्वाज, किरण कौण्डल, संध्या अग्रवाल, मनीषा सूद, कार्यालय सचिव — कमलेश शर्मा, कोषाध्यक्ष — प्रवीण छाजटा, सह कोषाध्यक्ष — रीतू धमीर, मीडिया प्रभारी — विनती शर्मा, मुख्य प्रवक्ता — अंजना शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक — इंदू ठाकुर वैद्य, आईटी संयोजक — कनिष्का चोपड़ा


किसान मोर्चा

प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने किसान मोर्चा की टीम की घोषणा की। उपाध्यक्ष — बलवंत ठाकुर, रविन्द्र परिहार, भागीरथ धरवाल, राजेश ठाकुर, गोपाल जवैईक, महामंत्री — संजीव ठाकुर, ज्योति कपूर, सचिव — प्रेम चौहान, कपूर सिंह वर्मा, संजय कपूर, बालम सिंह ठाकुर, पंकज शर्मा, सतदेव शर्मा, मीडिया प्रभारी — संदीप छिंटा, मुख्य प्रवक्ता — संजीव शर्मा (टिका), सोशल मीडिया संयोजक — गोविंद ठाकुर, आईटी संयोजक — प्रणव शर्मा


अनुसूचित जनजाति मोर्चा

प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी के नेतृत्व में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। महामंत्री — कमल शर्मा, उपाध्यक्ष — देवराज चौधरी, संतोष राज नेगी, राजेंद्र बोद्ध, मीडिया प्रभारी — पवन बीटन
मुख्य प्रवक्ता — ओम प्रकाश शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक — पप्पू ठाकुर


अनुसूचित जाति मोर्चा

प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान के नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा की टीम गठित की गई। उपाध्यक्ष — गौरव कश्यप, चेतराम, प्रदीप सहोत्रा, नरेश रावत, महामंत्री — अजय कबीर, मोहन भारती, मीडिया प्रभारी — राजीव कुमार भल्ला, मुख्य प्रवक्ता — जगजीत बग्गा, आईटी संयोजक — राजकुमार


अल्पसंख्यक मोर्चा

अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्षों की सूची — चंबा: याकूब मोहम्मद | कांगड़ा: जगदीप सिंह | नूरपुर: काशम दीन | पालमपुर: हरपाल सिंह | लाहौल-स्पीति: अनिल बोद्ध | कुल्लू: युसुफ अली | मंडी: रफिक अली | ऊना: बशीर मोहम्मद | बिलासपुर: मुनीर अख्तर लाली | सोलन: गुरमीत सिंह सैनी | शिमला: परविन्द्र सिंह चड्ढा | सिरमौर: कामिल मोहम्मद | किन्नौर: धर्मप्रकाश


ओबीसी मोर्चा

प्रदेश अध्यक्ष रामलोक धनोटिया की टीम — उपाध्यक्ष — योगराज मेहरा, नीलम चौधरी, राजीव सिंह, पुनित चौधरी, महामंत्री — सुभाष चौधरी, तिलक पटाकू, मीडिया प्रभारी — राजेश चौधरी, मुख्य प्रवक्ता — राजेंद्र कुमार प्रेमी, सोशल मीडिया संयोजक — हेमराज महंत, आईटी संयोजक — राहुल महंत


भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM)

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सन्नी शुक्ला ने नई टीम की घोषणा की। उपाध्यक्ष — अमित ठाकुर, योगेश ठाकुर, चैतन्य शर्मा, रोहित भारद्वाज, देवांश चंदेल, महामंत्री — सुशील कड़शोली, शास्वत कपूर, मीडिया प्रभारी — अभिनव ठाकुर, मुख्य प्रवक्ता — पारुल शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक — संजय बुस्ता, आईटी संयोजक — मनप्रीत सिंह


भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सह संयोजक नियुक्त

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने संगठन को नई दिशा देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों और सह संयोजकों की भी घोषणा की — व्यापार प्रकोष्ठ: संयोजक गोविंद ठाकुर, सहकारिता प्रकोष्ठ: संयोजक प्रियव्रत शर्मा, चिकित्सक प्रकोष्ठ (आयुष): संयोजक डॉ. अशोक शर्मा, चिकित्सक प्रकोष्ठ (एलोपैथी): संयोजक डॉ. वंदना जग्गी चंदेल, शोध प्रकोष्ठ: संयोजक के.के. भारती, कानून एवं विधिक प्रकोष्ठ: संयोजक अंशुल बंसल, पर्यटन प्रकोष्ठ: संयोजक चमन कपूर, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ: संयोजक प्रो. रविंद्र ठाकुर, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ: संयोजक देवराज शर्मा, पंचायती राज प्रकोष्ठ: संयोजक विनोद ठाकुर, CA प्रकोष्ठ: संयोजक शिव कुमार गर्ग, औद्योगिक प्रकोष्ठ: संयोजक सी.एस. कपूर, शिक्षक प्रकोष्ठ: संयोजक पुरुषोत्तम शर्मा, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ: संयोजक युवराज बोद्ध, पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ: संयोजक घनश्याम शर्मा, गौवंश प्रकोष्ठ: संयोजक अशोक शर्मा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ: संयोजक करनैल राणा, शहरी निकाय प्रकोष्ठ: संयोजक अजमेर ठाकुर


राजीव बिंदल बोले – संगठनात्मक एकता से बनेगा सशक्त हिमाचल

राजीव बिंदल ने कहा कि इन सभी नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की नई टीमें जनता से जुड़ाव को और गहरा करेंगी तथा भाजपा के विचार और विजन को घर-घर तक पहुंचाएंगी। उन्होंने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सक्रियता और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया।