जिले में पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने भारी नुकसान पहुँचाया है।
उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि सिर्फ दो दिनों में ही सरकारी और निजी संपत्ति को लगभग 20 करोड़ रुपये का नुक्सान हुआ है।
अब तक मॉनसून सीजन का कुल नुक्सान 164.72 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है।
विभागवार नुकसान का ब्यौरा
डीईओसी के अनुसार विभिन्न विभागों को इस तरह क्षति पहुँची है –
-
जल शक्ति विभाग – ₹85.03 करोड़
-
लोक निर्माण विभाग – ₹72.75 करोड़
-
बिजली बोर्ड – ₹1.39 करोड़
-
शिक्षा विभाग – ₹1.60 करोड़
-
बागवानी विभाग – ₹18.06 लाख
-
कृषि विभाग – ₹1.15 लाख
आवासीय और अन्य संरचनाओं को नुकसान
-
28 कच्चे मकान और 1 पक्का मकान ध्वस्त – नुकसान ₹54.15 लाख
-
166 कच्चे और 14 पक्के मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त – नुकसान ₹1 करोड़+
-
27 अन्य भवन क्षतिग्रस्त – नुकसान ₹10.62 लाख
-
106 डंगे गिरे – नुकसान ₹95.36 लाख
-
218 गौशालाएँ ध्वस्त – नुकसान ₹1.04 करोड़
प्रशासन की चेतावनी
-
ब्यास नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
-
कुल्लू और मंडी में पंडोह बांध से पानी छोड़ा जा सकता है।
-
सुजानपुर और नादौन उपमंडल के लोग नदी किनारे न जाएं।
-
अन्य इलाकों के लोग भी नदी-नालों और खड्डों से दूर रहें।
-
भूस्खलन और भारी बारिश में घर से बाहर निकलने से बचें।
-
पेड़ों और बिजली की तारों से दूर रहने की सलाह।
आपातकालीन संपर्क नंबर
किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करें:
-
टोल फ्री नंबर: 1077
-
दूरभाष नंबर: 01972-221277
प्रशासन ने सभी विभागों के फील्ड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तुरंत रिपोर्ट भेजें, ताकि प्रभावित लोगों को समय पर राहत मिल सके।