जिला सिरमौर के श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरधार में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे गिरिपार क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। शिमला से सोलन और राजगढ़ होते हुए हरिपुरधार मार्ग से कुपवी जा रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय बस में लगभग 66 यात्री सवार थे। इस दर्दनाक दुर्घटना में 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 52 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुरधार पहुंचाया गया, जहां से गंभीर घायलों को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला रेफर किया गया। कई घायलों को निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से नाहन, सोलन, संगड़ाह और शिमला पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही प्रियंका वर्मा (उपायुक्त सिरमौर) और निश्चित सिंह नेगी (पुलिस अधीक्षक) मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उपायुक्त ने मेडिकल कॉलेज नाहन को अलर्ट पर रखते हुए आपातकालीन वार्ड खाली करवाया और करीब 10 डॉक्टरों की विशेष ड्यूटी लगाई गई।
पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम शनिवार को सिविल अस्पताल संगड़ाह और मेडिकल कॉलेज नाहन में किया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। मृतकों व घायलों की पहचान के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। इस हादसे के बाद जिला सिरमौर और शिमला में शोक की लहर है। गांव-गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं।
बस हादसे में मृतकों की सूची (14)
हिमांशी, पुत्री आशीष
ग्राम चंजाह, डाकघर कुलग, तहसील कुपवी, जिला शिमलाहीमा, पत्नी जालम सिंह
ग्राम धौलट, डाकघर चडोली, तहसील कुपवी, जिला शिमलासनम, पुत्री संत राम
ग्राम पाब, डाकघर जरवा, उप-तहसील रोनहाट, जिला सिरमौरबलबीर सिंह
ग्राम बेचड़ का बाग, तहसील ददाहू, जिला सिरमौरविलम सिंह, पुत्र चाजू राम
ग्राम जुडू शिलान, तहसील कुपवी, जिला शिमलाप्रोमिला देवी, पुत्री कृपा राम
ग्राम चंजाह, डाकघर कुलग, तहसील कुपवी, जिला शिमलासूरत सिंह, पुत्र संग्रू
ग्राम कांडा बाना, तहसील कुपवी, जिला शिमलासुमन, पुत्री रण सिंह
ग्राम डौंची कोठियाना, तहसील कुपवी, जिला शिमलारमेश, पुत्र दई सिंह
ग्राम बोरा, डाकघर कुलग, तहसील कुपवी, जिला सिरमौरकियान, पुत्र विलम
निवासी नोहरा बोरा, तहसील कुपवी, जिला शिमलारियांशी (9 वर्ष), पुत्री दिलावर सिंह
ग्राम बोरा, डाकघर कुलग, तहसील कुपवी, जिला शिमलामोहन सिंह
निवासी चोरास, नौहराधारप्रियंका, पुत्री धर्म सिंह
ग्राम पंजाह, डाकघर कोरग, उप-तहसील हरिपुरधार, जिला सिरमौरअज्ञात महिला
(पहचान अब तक नहीं हो सकी)
बस हादसे में घायल यात्रियों की सूची
अभय (18),
कुलदीप,
मनोज (18),
अवनी (13),
निकिता (24),
धर्म सिंह (45),
सिमरन (15),
संजू (22),
शीतल (32),
आराध्या (10),
सुगना (40),
नरेंद्र (42),
मोहर सिंह,
ममता (22),
अदिति (14),
विनीता (40),
विजय (17),
मनोज (22),
टीना रावत (20),
मनीषा (23),
योगी,
राहुल,
सुनील,
सिंटा (17),
अंबिका,
सूरज,
ललित,
संजय,
राज,
विंटा,
साक्षी,
पूनम,
अंकिता,
खजान सिंह,
प्रिया,
रंजू,
दिनेश पुत्र गुलाब सिंह,
निशांत पुत्र गुमान सिंह (निवासी कुपवी),
उषा पुत्री संदीप (कुपवी),
आस्था पुत्री प्रताप सिंह,
नारिया (40) कुपवी,
निहारू राम पुत्र संकर दास (कुपवी),
अंबिका पुत्री भागमल,
सेल चुनवी,
चंदा राम पुत्र दोताराम (नौहराधार),
प्रियंका पत्नी नवीन कुमार (नौहराधार),
कल्पना पत्नी कुलदीप (सेल पाब),
तमन्ना पुत्री जगदीश (संगड़ाह),
रंजना पुत्री सुरेश,
मनीष पुत्र जगत सिंह (बोरा),
सुमन पुत्री विलम सिंह (कुपवी),
अमित कुमार पुत्र जगत सिंह (कुपवी),
अभिनंदन (7) पुत्र जगत सिंह, निवासी कुपवी।