हरिपुरधार बस हादसा: मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

rakesh nandan

09/01/2026

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जिला सिरमौर के हरिपुरधार के समीप हुए निजी बस हादसे में बहुमूल्य जानों के नुकसान पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इसे अत्यंत दुखद और हृदयविदारक घटना बताते हुए कहा कि यह निजी बस शिमला से राजगढ़ होते हुए कुपवी जा रही थी, जो हरिपुरधार के पास सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई।

उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए तथा घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सीय उपचार उपलब्ध करवाया जाए। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।