नई दिल्ली की प्रसिद्ध सिक्योरिटी कंपनी G4S Secure Solutions (India) Private Limited महिला एवं पुरुष सिक्योरिटी गार्ड के 60 पदों को भरने के लिए 20 फरवरी को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार आयोजित करेगी।
इन पदों के लिए 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के दसवीं पास उम्मीदवार पात्र होंगे। सिक्योरिटी गार्ड का अनुभव रखने वाले 40 वर्ष तक के उम्मीदवार भी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 5 फुट 7 इंच तथा महिला उम्मीदवारों के लिए 5 फुट निर्धारित की गई है।
चयनित उम्मीदवारों को 8 घंटे की ड्यूटी पर 13,170 रुपये तथा 12 घंटे की ड्यूटी पर 19,755 रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ईपीएफ, दुर्घटना बीमा, स्वयं एवं परिवार के लिए ईएसआई स्वास्थ्य बीमा, 10 वर्ष की निरंतर सेवा पर पेंशन सुविधा, मुफ्त वर्दी, कौशल विकास प्रशिक्षण सहित अन्य लाभ भी दिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी, जिनका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, वे अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं।
भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए कंपनी के मोबाइल नंबर 98573-88030, 95999-56620 या जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।
यह भर्ती युवाओं के लिए निजी सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।